ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में धान के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, बलरामपुर में 10,320 बोरी धान व 16 वाहन जब्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BalrampurBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ में धान के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, बलरामपुर में 10,320 बोरी धान व 16 वाहन जब्त

By Mohan Rao
Published: November 24, 2025
Share
धान के अवैध परिवहन पर कार्रवाई
SHARE

अंतर्राज्यीय सीमाओं व ग्रामीण क्षेत्रों में रखी जा रही है सख्त निगरानी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू हो गई है। इस दौरान दीगर राज्यों से धान का अवैध परिवहन भी शुरू हो गया है। प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में सरकार द्वारा गठित उड़नदस्ता कड़ी नजर रख रही है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में धान के अवैध कारोबार पर रोक लगाने कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के निर्देशानुसार गठित संयुक्त टीम ने अब तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 10 हजार 320 बोरी धान तथा अवैध परिवहन में प्रयुक्त 16 वाहनों को जब्त किया है।

धान के अवैध कारोबार में संलिप्त कोचियो और बिचौलियो पर कार्रवाई के लिए जांच-दल द्वारा अंतर्राज्यीय सीमाओं सहित पूरे जिले में विशेष निगरानी रखी जा रही है। खाद्य विभाग, राजस्व विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा नियमित जांच-पड़ताल कर इस मामले में संलिप्त लोगों के विरूद्ध कार्रवाई कर रही है। जिला प्रशासन ने किसानों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि धान के अवैध भंडारण, परिवहन की जानकारी मिलने पर तुरंत सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्तियों का नाम एवं विवरण पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।

सारंगढ़ के सरिया में 560 बोरी धान से भरा ट्रक जब्त
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की सरिया तहसीलदार कोमल साहू के नेतृत्व में गठित जांच दल द्वारा ओड़िशा से सरिया क्षेत्र में धान का अवैध परिवहन कर रहे ट्रक (वाहन क्रमांक ओडी 17 के 7832) को ग्राम बोरिदा में पकड़ा गया। मंडी अधिनियम के तहत जब्ती की कार्रवाई की गई। वाहन में 560 बोरी धान बिना किसी वैध दस्तावेज के परिवहन किया जा रहा था। जब्त ट्रक और धान को फिलहाल थाना प्रभारी सरिया के सुपुर्द किया गया है। जांच में यह भी पाया गया कि यह धान भठली (ओड़िशा) से नौघटा (सरिया) लाया जा रहा था। 

अवैध रूप से भंडारित 450 कट्टा धान जब्त
महासमुंद जिले के विकासखंड सरायपाली के ग्राम बलोदा में एसडीएम सरायपाली के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग एवं मंडी प्रबंधन की संयुक्त टीम द्वारा 450 कट्टा धान जब्त किया है। जब्त धान टिकेश्वर साहू के गोदाम में बिना किसी वैध दस्तावेज के अवैध रूप से संग्रहित पाया गया। जांच टीम ने गोदाम को सील कर दिया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में धान की अवैध खरीदी-बिक्री, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने के लिए जांच-पड़ताल की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

कोई भी पात्र वन अधिकार पत्र से वंचित न रहे: श्रीमती शम्मी आबिदी
जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़ की सूचना ‘लीक’: अभी दर्जनों ‘मुस्तफा’ बाकी हैं, नहीं टूट सका ‘विभीषणों’ का नेटवर्क
दुर्ग में होगा महिला कमांडों का गठन, क्राइम मीटिंग में एसएसपी अग्रवाल ने दिए निर्देश
भिलाई के केंद्रों में टीकाकरण का आंकड़ा तीन लाख पार, प्रशासनिक कार्यप्रणाली और नागरिकों के टीकाकरण के प्रति उत्साह से टीकाकरण में तेजी
असम में बाढ़ का कहर, 40 लाख की आबादी प्रभावित: कांजीरंगा नेशनल पार्क भी प्रभावित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीजीपीएससी टॉपर्स का एसएसपी अग्रवाल ने किया सम्मान, फील्ड में सफल होने दिए टिप्स
Next Article बलौदा बाजार में चीतल का शिकार, वन विभाग की गिरफ्त में आए फरार आरोपी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?