ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ चेंबर चुनाव: प्रदेश उपाध्यक्ष प्रत्याशी प्रमोद अग्रवाल ने कहा- विकास के साथ व्यापारी एकता पैनल को मिल रहा है व्यापरियों का संपूर्ण समर्थन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

छत्तीसगढ़ चेंबर चुनाव: प्रदेश उपाध्यक्ष प्रत्याशी प्रमोद अग्रवाल ने कहा- विकास के साथ व्यापारी एकता पैनल को मिल रहा है व्यापरियों का संपूर्ण समर्थन

By @dmin
Published: March 11, 2021
Share
Big news: Link Road Merchant Association's decision… shops will be open
Big news: Link Road Merchant Association's decision… shops will be open
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव में भिलाई से प्रदेश उपाध्यक्ष प्रत्याशी प्रमोद अग्रवाल का कहना है कि व्यापारी एकता पैनल विकास के साथ है और समस्त व्यापारिक वर्गों का समर्थन मिल रहा है। प्रमोद अग्रवाल ने बताया कि व्यापारी एकता पैनल ने व्यापारियों के हितों के लिए एक घोषणा पत्र तैयार किया है जिसमें व्यापारियों के हितों से जुड़े अहम मुद्दे हैं। इस बार चुनाव में जीत के बाद व्यापारी एकता पैनल द्वारा इन कार्यों को प्रमुखता से किया जाएगा।
प्रमोद अग्रवाल ने बताया कि व्यापारी एकता पैनल के घोषणा पत्र में व्यापार और व्यापारी हित पहली प्राथमिकता होगी। सामाजिक कार्य सभी व्यापारियों की सहमति और सहभागिता के साथ किया जाएगा। चिल्लर किराना व्यवसायियों के लिए दिक्कत बन रहे डीमार्ट जैसे सुपर बाजार से मुकाबला करने के लिए एक सामान एक दाम की नीति पर अमल करने विभिन्न सामान का उत्पादन करने वाली कंपनियों पर भरपूर दबाव बनाया जाएगा। निगम के भारी कमर्शियल टैक्स के बोझ से जूझ रहे व्यापारी भाइयों को राहत पहुंचाने के लिए टैक्स की दरें कम कराई जाएंगी। सामाजिक एवं पारिवारिक हित में काम करने वाले व्यापारी भाइयों के लिए बिजली की दरें कम कराई जाएंगी।
व्यापारियों पर दबाव बनाने वाली सरकारी संस्थाओं का होगा विरोध
प्रमोद अग्रवाल ने आगे बताया कि सभी सरकारी संस्थाएं व्यापारी भाइयों को दबाकर रखने का प्रयास करती हैं इसका पुरजोर विरोध कर व्यापारी एकता पैनल सम्मानजनक व सशक्त माहौल व्यापारी भाइयों के लिए तैयार करेगा। समय-समय पर कोई ना कोई व्यापारी संगठन चंदा या खाद्य सामग्री एकत्र करने लगता है व्यापारी भाइयों को ऐसे नुकसान और ऐसी दुविधा से बचाने के लिए आवश्यकता पडऩे पर व्यापारी एकता पैनल खर्च कर सहयोग करेगा। प्रत्येक बाजार में व्यापारी एकता पेनल का एक सशक्त प्रतिनिधिमंडल होगा जो निचले स्तर के सभी समस्याओं को प्राथमिकता से सुलझाएगा। किसी भी व्यापारी भाई को लाइसेंस अथवा अन्य किसी समस्या के लिए कहीं भी और किसी भी विभागीय अधिकारी का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
दिया जाएगा वापस मिलने वाली 33 फीसदी सदस्यता शुल्क पूरा ब्योरा
प्रमोद अग्रवाल ने बताया कि सदस्यता शुल्क के अंशदान की वापस मिलने वाली 33 फीसदी राशि का पूरा ब्यौरा सभी सदस्यों के समक्ष समय-समय पर रखा जाएगा और बाजार की भलाई के लिए उसे खर्च किया जाएगा। सुविधाओं के लिए दिए जाने वाले निगम टैक्स का सही सदुपयोग हो और उसका लाभ बाजार और व्यापारी भाइयों को मिले इसे व्यापारी एकता पेनल कड़ाई से सुनिश्चित करेगा। बाजारों में ग्राहकों को आकर्षित करने और उनकी सुविधाओं का भी ध्यान देने के लिए गंभीरता से कार्य किया जाएगा। सभी के विचारों और कार्यों को मिलाकर-मिलकर कार्य करने में सफलता मिलती है इस मूलमंत्र के साथ सब से जुड़कर और जोड़कर कार्य किया जाएगा।

स्व. मोतीलाल वोरा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सीएम बघेल… कहा सरलता व सीखने की अद्भुत क्षमता के धनी थे वोरा जी
कोरबा में सीएएफ जवान ने बाजार में दो लोगों पर बरसाई गोली, दोनों की मौके पर मौत
सर्दियों में ऑफिस में दिखना है स्टाइलिश तो महिलाएं पहनें ये विंटर वियर
प्रदेश में धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए तेजी से हो रहा उठाव
संगठन में सरोज पाण्डेय का दबदाबा कायम…. दुर्ग भिलाई के अध्यक्ष चुनाव में दिखा रुतबा…. हासिए पर दिग्गजों की फौज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अफगानी खिलाड़ी ने रचा इतिहास, टेस्ट में जड़ दिया पहला दोहरा शतक अफगानी खिलाड़ी ने रचा इतिहास, टेस्ट में जड़ दिया पहला दोहरा शतक
Next Article Corona in Chhattisgarh: Today 31 more new corona positive patients, number of active active patients cross 200 भारत में कोरोना: फिर बढऩे लगे कोरोना के नए केस….. पिछले 24 घंटे में सामने आए 23,285 नए मामले
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?