ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छात्रा बनी मानवता की मिसाल, जन्मदिन पर गुल्लक की पूरी राशि जरूरतमंदों को कर दी दान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Chhattisgarh

छात्रा बनी मानवता की मिसाल, जन्मदिन पर गुल्लक की पूरी राशि जरूरतमंदों को कर दी दान

By @dmin
Published: April 11, 2020
Share
SHARE

बिलासपुर। एक तरफ जहां कोरोनावायरस ने दुनिया को अभूतपूर्व संकट में डाला है तो वहीं इस दौरान मानवता और दया धर्म के एक से बढ़कर एक उदाहरण हर दिन सामने आ रहे हैं। बड़े-बड़े उद्योगपति से लेकर आम आदमी और छोटे-छोटे बच्चे भी इस संकट में अपना सहयोग देते नजर आ रहे हैं । जिस तरह राम सेतु निर्माण में नन्हीं गिलहरियों ने रेत पर लोट कर और उस रेत को समुद्र में छोड़कर अपना सहयोग देते हुए प्रभु श्री राम की सहायता की और इतिहास में अमर हो गए उसी तरह छोटा-छोटा मगर भावुक कर देने वाले सहयोग से पूरा देश परिचित हो रहा है । ऐसा ही नजारा थाना तार बाहर में नजर आया। आमतौर पर यहां अपराधी और इसी तरह के लोगों का आना जाना होता है ,जिससे यहां का वातावरण असहज रहता है लेकिन रविवार शाम को इसी थाने में भावनाओं का ज्वार बहता नजर आया।
सरकंडा क्षेत्र की कक्षा छठवीं सेंट जेवियर स्कूल की छात्रा शांभवी साहू का जन्मदिन रविवार 5 अप्रैल को था। बच्चे अपने जन्मदिन पर पार्टी करना चाहते हैं लेकिन मौजूदा परिस्थिति को देखते हुए शांभवी ने बहुत ही नेक निर्णय लिया। शांभवी साहू ने अपने पिता भागवत साहू की मदद से पुलिस से संपर्क किया और कहा कि वह अपने जन्मदिन पर अपने गुल्लक में मौजूद राशि को कोरोनावायरस के साथ जारी जंग में जरूरतमंद लोगों को भोजन सैनिटाइजर मास्क आदि प्रदान करने हेतु दान देना चाहती है। शांभवी साहू के इस नेक प्रयास की चर्चा टीआई प्रदीप आर्य ने पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल से की जिन्होंने भी प्रसन्नता जाहिर करते हुए छात्रा को प्रोत्साहित किया। रविवार शाम को अपने पिता के साथ शाम्भवी तारबाहर थाने पहुंची । शांभवी साहू ने पुलिस के सामने ही अपना गुल्लक तोड़कर गुल्लक की सारी राशि बिलासपुर पुलिस को प्रदान की। गुल्लक से करीब 6000 रु निकले। राशि भले ही बहुत बड़ी ना हो लेकिन भावनाओं के तराजू पर इसे तौले तो इसके आगे लाखों करोड़ों रुपए भी तुच्छ है। बिलासपुर पुलिस ने छठी कक्षा की छात्रा शांभवी साहू की देशभक्ति के जज्बे को सलाम किया जिसने अपना जन्मदिन इस तरह मनाने का निर्णय लिया। संभव है शांभवी साहू के इस पहल से और भी बच्चे प्रेरित होंगे। पुलिस अधिकारियों के साथ आज पूरा शहर शांभवी साहू के इस नए प्रयास की सराहना कर रहा है। शंभवी ने संभव है अपने कई जन्मदिन उल्लास के साथ मनाया हो लेकिन वो स्वयं मानती है कि उसका यह जन्मदिन सर्वश्रेष्ठ और यादगार बन गया है क्योंकि सच्चा सुख लेने में नहीं देने में है ।खासकर जरूरतमंदों की मदद करने में और शांभवी साहू इसे अपना सौभाग्य मानती है। शांभवी के पिता भागवत साहू ने भी कहा कि उनकी पुत्री आरंभ से ही परोपकारी स्वभाव की है। शंभवी ने कोरोनावायरस को लेकर एक दिलचस्प कहानी भी लिखी है, जिसमें उसने कोरोना वायरस को एक असुर की तरह पेश किया है जो अंतत: दैवीय शक्तियों के आगे परास्त होता है वहीं उन्होंने कोरोना रूपी राक्षस को समाप्त करने के लिए अपनाए जाने वाले होम आइसोलेशन और अन्य उपायों को भी इस कहानी में बड़े ही दिलचस्प ढंग से पिरोया है।

Big Breking:_अप्रत्याशित घटना: गणेशोत्सव की खुशियां मातम में बदली, प्रसाद बांटते चक्कर खाकर गिरे युवक की हुई मौत
मुख्यमंत्री बघेल ने महाशिवरात्रि पर हटकेश्वर महादेव की पूजा अर्चना कर की प्रदेशवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना
भिलाई निगम में हाईटेक होगी सफाई व्यवस्था, स्वच्छता प्रभारी लक्ष्मीपति राजू ने निरीक्षण कर दिए निर्देश… माश क्लीनिंग भी शुरू
Bemetara : बच्चों की लड़ाई में बड़ों की एंट्री, युवक की तलवार से हत्या, 11 आरोपी गिरफ़्तार… छावनी बना गांव
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सेलीब्रेशन: विधायक देवेन्द्र के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने निकाली स्कूटर रैली
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पूर्व मंत्री अमर ने दी पी.एम.केयर फंड में 1 लाख रूपये की सहायता राशि
Next Article लॉक डाउन में फंसे लोगों की मदद में जुटी है नेहा

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?