ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चेम्बर की ऑनलाइन बैठक, अनलॉक की प्रक्रिया शुरू करने सबने जताई सहमति… सभी व्यापारियों ने शासन की गाइडलाइन के साथ व्यापार शुरू करने की मांग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

चेम्बर की ऑनलाइन बैठक, अनलॉक की प्रक्रिया शुरू करने सबने जताई सहमति… सभी व्यापारियों ने शासन की गाइडलाइन के साथ व्यापार शुरू करने की मांग

By @dmin
Published: May 1, 2021
Share
Chamber Online Meeting, Everyone Agreed To Start Unlock Process… All Traders Demand To Start Business With Guidelines Of Governance
Chamber Online Meeting, Everyone Agreed To Start Unlock Process… All Traders Demand To Start Business With Guidelines Of Governance
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री व्यापरिको हितों की रक्षा के लिए सतत प्रयासरत हैं। निरंतर शासन प्रशासन के साथ समन्वय बनाते हुए जहाँ आम जनता को राहत दिलवा रही है वही व्यापारी वर्ग के लिए व्यापार के मार्ग खोलने का सराहनीय कार्य भी कर रही है। इसी कड़ी में आज चेम्बर ऑफ कॉमर्स भिलाई द्वारा एक जूम मीटिंग आयोजित की गई। इस जूम मीटिंग में प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने प्रदेश के व्यापरियो को संबोधित किया। उन्होंने भावविभोर होकर कहा कि आज कोविड की इस महामारी के दौरान सभी का मन बड़ा व्यथित है, एक तरफ सभी अपने एवं अपने परिवार, इस्ट मित्रों के स्वास्थ को लेकर चिंतिंत है, वही दूसरी तरफ अपने व्यापार को लेकर भी चिंतित है। पूरा प्रदेश आज इस महामारी से जूझ रहा है। आज सबसे महत्वपूर्ण कार्य यही हैकि हम व्यापारी भाइयों का ध्यान रखे।
गारगी शंकर मिश्रा ने अपनी बात रखते हुए कहा कि हालांकि लाक डाउन इसका विकल्प नहीं है लेकिन आज की इस परिस्थिति में लाक डाउन जरुरी भी है। आज व्यापार से ज्यादा महत्वपूर्ण अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना। श्री मिश्रा ने कहा कि प्रदेश सहित जिले में लॉकडाउन को 25 दिन से अधिक हो चुके हैं और स्थिति धीरे-धीरे सुधरती नजर आ रही है। इसी कड़ी में अब आर्थिक गतिविधियों को शुरू करना भी जरूरी है। इसी कड़ी में सभी व्यापारी साथी भी अनलॉक की प्रक्रिया में जाने को तैयार है और सभी ने यह सुनिश्चित किया है कि वे शासन की गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करेंगे। इस संबंध में चेम्बर का एक प्रतिनिधिमण्डल सुझाव स्वरूप अनलॉक का एक खाका सोमवार को कलेक्टर को सौंपेगा। जिसमें समयानुसार व्यापार संचालन सहित अन्य आवश्यक बिंदु प्रशासन के समक्ष रखें जायेंगे।
ज्ञानचंद जैन ने बीएसपी द्वारा ऐसी परिस्थितियों में दुकानदारों पर थोपे गए अधिभार की निंदा करते हुए उसका विरोध प्रकट किया। जूम मीटिंग में सभी व्यापारियों ने जागरूक रहते हुए व्यापार की चिंता की बात कही। आज इस जूम मीटिंग में भिलाई चेम्बर के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों जैसे कुम्हारी, चरोदा, भिलाई 3, उतई, अहिवारा व भिलाई की सभी मार्केटों से सभी ट्रेड के व्यापरियों ने भाग लिया। उत्तम चंद गोलछा ने सभी व्यापारियों से निवेदन किया कि व्यापार की कोई परेशानी को आप चेम्बर तक अवश्य पहुचाये। विक्रम सिंह देव, एस के अग्रवाल, गोपाल टावरी, दिलीप गोलछा, दयाराम बत्रा एवं अनेक ट्रेड के व्यापारियों ने अपनी बात रखी। मुख्य रूप से आम व्यापारी को बैंकिंग में हो रही परेशानी,परिवहन में पुलिस विभाग द्वारा वाहनों को रोक टोक औऱ अनलॉक पर सभी व्यापारियों की राय महत्वपूर्ण रही। जूम मीटिंग में सभी व्यावसायियो द्वारा बैंकिंग को लेकर भी यह बात सामने आई कि जो व्यापार कर रहे है वो कैश को कहा रखे।बैंकिंग सेवा का लाभ सबको मिले यह भी मांग सभी व्यापरियो ने रखी। व्यापारियों ने आवश्यक सामग्रियों के अलावा अन्य ट्रेड को सीमित समय के लिये ही सही व्यापार की अनुमति माँगी। सैकड़ों व्यापरियो ने इस बैठक में भाग लिया।
बैठक में मुख्य रूप से दिलीप गोलछा, महेश बंसल,जेपी गुप्ता, दिनेश सिंघल, रितेश अग्रवाल, सुषमा जेठानी, राकेश मल्होत्रा, शमन लाल, अनिल जेठानी, पुरूषोत्तम टावरी, मनोज बक्तानि, दिलीप केसरवानी, पवन अग्रवाल, संजय कुकरेजा, रवि विजवानी, विनोद प्रसाद, अनिल जेठानी एवं अनेक पदाधिकारी शामिल हुए। जूम मीटिंग का संचालन शंकर सचदेव ने किया। प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचना जनसम्पर्क अधिकारी शंकर सचदेव ने दी।

बच्चों के वैक्सीनेशन में दिखा उत्साह, पालक भी खुशी से दे रहे सहमति, भिलाई में आज 12 स्कूलों में हुआ टीकाकरण
नही थम रहा नक्सलियों का उत्पात, व्यापारी की पीट-पीटकर हत्या, लगाया पुलिस को सामान देने का आरोप
कोरोना के दैनिक मामलों में हुई वृद्धि, पिछले 24 घंटे में सामने आए 20550 नए मरीज
पंजीयन राजस्व के मामले में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि: कोरोना संकट के बावजूद भी बीते वर्ष हासिल किया 1621.67 करोड़ रुपए का पंजीयन राजस्व
दुर्ग में शाम पांच बजे तक 67.34 फीसदी मतदान, बढ़ सकते हैं अंतिम आंकड़े…. बेमेतरा में सर्वाधिक वोटिंग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ऑक्सीजन के लिए तड़प रहे मरीजों की जान बचाने वाले युवक पर ही मुकदमा दर्ज ऑक्सीजन के लिए तड़प रहे मरीजों की जान बचाने वाले युवक पर ही मुकदमा दर्ज
Next Article Former Shiv Sena chief Ramesh Sahu shot dead, wife and daughter injured in rescue राहत की खबर: रूस से स्पुतनिक-वी टीके की पहली खेप लेकर आया विमान हैदराबाद में उतरा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?