ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कचांदुर स्थित कोविड सेंटर पहुंचे कलेक्टर, एसपी व आयुक्त सहित महापौर देवेन्द्र….. मरीजों के लिए बना खाना खाकर जांची गुणवत्ता ….. संक्रमण के रोकथाम पर हुई चर्चा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

कचांदुर स्थित कोविड सेंटर पहुंचे कलेक्टर, एसपी व आयुक्त सहित महापौर देवेन्द्र….. मरीजों के लिए बना खाना खाकर जांची गुणवत्ता ….. संक्रमण के रोकथाम पर हुई चर्चा

By @dmin
Published: September 3, 2020
Share
Mayor Devendra, including Collector, SP and Commissioner, reached Kovid Center in Kachandur
Mayor Devendra, including Collector, SP and Commissioner, reached Kovid Center in Kachandur
SHARE

भिलाई। कोरोना संक्रमण के बीच आज कचादुंर स्थित चंदुलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज में बने कोविड सेंटर का कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे, एसपी प्रशांत ठाकुर, आयुक्त ऋतुरााज रघुवंशी एवं महापौर व विधायक विधायक देवेन्द्र यादव ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान कोविड सेंटर में मरीजों के लिए बने भोजन की गुणवत्ता जांचने महापौर देवेन्द्र यादव के साथ कलेक्टर, एसपी व आयुक्त रघुवंशी ने साथ में खाना खाया। यहां मरीजों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता से सभी संतुष्ठ हुए।

कोविड सेंटर पहुंचे कलेक्टर भुरे सहित सभी ने निरीक्षण के दौरान कोविड सेंटर की अन्य व्यवस्थाएं भी देंखी। मौके पर कोविड अस्पताल की व्यवस्था में लगे चिकित्सा कर्मियों के साथ चर्चा भी की गई। कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे, एसपी प्रशांत ठाकुर, आयुक्त ऋतुरााज रघुवंशी व महापौर देवेन्द्र यादव ने कोरोना संक्रमण के रोकथाम की दिशा में कार्ययोजना को लेकर भी विस्तृत रूप से चर्चा की।

विधायक देवेन्द्र यादव ने इस मौके पर कहा कि खाना और नाश्ता बिल्कुल तय समय पर पहुंचता रहे, इस सिस्टम की लगातार मोनीटरिंग करते रहें। इसमें बिल्कुल भी विलंब की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। इसके बाद इन्होंने सफाई व्यवस्था के बारे में जानकारी भी ली। कलेक्टर ने कहा कि हर घंटे सफाई की व्यवस्था की मॉनिटरिंग करें। इसकी जानकारी नोडल अधिकारी ऋतुराज रघुवंशी को दें। उन्होंने कहा कि पानी बिजली की व्यवस्था की सतत मॉनिटरिंग हो। जिस तरह से फीडबैक मरीजों से मिले उसके मुताबिक व्यवस्था में सुधार करने का निरंतर प्रयास करें। अस्पताल की व्यवस्था के लिए किसी भी तरह के संसाधन की जरूरत हो तो त्वरित जानकारी दें, यह सुविधा तुरंत उपलब्ध कराई जाएगी। अस्पताल में काम कर रहे कोविड वारियर की सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था की जानकारी भी उन्होंने ली। उन्होंने कहा कि इसके लिए जो प्रोटोकॉल निर्धारित किये गए हैं उसी तरह से कार्य हों। कोविड वारियर को आराम देने के लिए जिस तरह से शिफ्ट वार काम होता है उसी व्यवस्था के मुताबिक काम करें। विधायक एवं कलेक्टर ने शंकराचार्य कोविड केअर सेंटर का निरीक्षण भी किया। यहाँ भी उन्होंने साफ सफाई की स्थिति जानी। दोनों ही जगहों पर एड्रेस सिस्टम के प्रभावी काम करने और इससे आये फीडबैक के मुताबिक तुरंत कार्रवाई करने निर्देश दिए। यहां नोडल अधिकारी दुर्ग आयुक्त इंद्रजीत बर्मन हैं। यहां की व्यवस्था के संबंध में उन्होंने विस्तार से जानकारी दी। विधायक एवं कलेक्टर ने बुजुर्ग मरीजों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इनके ऑक्सीजन लेवल की जल्दी जल्दी जांच होती रहे ताकि आवश्यकता पड़ने पर ऑक्सीजन सपोर्ट उपलब्ध करा सकें। डिस्चार्ज हो चुके मरीजों को घर तक विदा करने और उन्हें भविष्य के प्रोटोकॉल भी समझाएं।

पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के लिए दिशा-निर्देश जारी: इस साल नहीं होगा उत्सव का आयोजन
किसानों को फसल के नुकसान की भरपाई के लिए गुजरात सरकार ने शुरू की नई योजना
जीएसटी बचत उत्सव का जायजा लेने बाजार पहुंचे सीएम साय, व्यापारियों से किया संवाद… दिखा उत्साह
दुर्ग में युवक पर जानेलेवा हमला, इलाज के दौरान मौत…. तीन नाबालिग सहित 8 गिरफ्तार
खुशखबरी: डीए में तीन फीसदी की बढ़ोतरी, कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें कब से होगा लागू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 66 MLD water became potable… .. Everything in PHE test is of standard level… .. Testing of samples made for supply from tank and distribution line 66 एमएलडी का पानी हुआ पीने योग्य….. पीएचई की जांच में सब कुछ मानक स्तर का….. टंकी और डिस्ट्रीब्यूशन लाइन से सप्लाई के लिए कराई गई सैंपल की जांच
Next Article कचांदुर स्थित कोविड सेंटर का हाल: खाने की गुणवत्ता सही लेकिन यह क्या… टायलेट इतने गंदे व टूटे फूटे ….. क्या हाल होगा मरीजों का?

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?