ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विदेश में जॉब का ऑफर देकर लाखों की ठगी, कनाडियन एयरलाईन में फूड पैकिंग की नौकरी का दिया झांसा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

विदेश में जॉब का ऑफर देकर लाखों की ठगी, कनाडियन एयरलाईन में फूड पैकिंग की नौकरी का दिया झांसा

By Mohan Rao
Published: May 3, 2024
Share
शातिर ठग पुलिस की गिरफ्त में
SHARE

जशपुर। विदेश में जॉब का लालच देकर लाखों की ठगी करने वाले शातिर को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। आरोपी ठग ने युवक को कनाडियन एयरलाइसं में फूड पैकेजिंग का काम दिलाने का भरोसा दिलाया और वीजा व अन्य प्रोसेस के लिए लाखों रुपए ऐंठ लिए। शातिर ने अलग अलग तीन युवकों ने 10 लाख रुपए से ज्यादा की रकम ले ली। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला जिले के चौकी दोकड़ा का है।

इस संबंध में संजोग मिंज (36) निवासी दारूपीसा चौकी दोकड़ा ने 27 अप्रैल 2024 को चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके मित्र छाल निवासी संदीप तिग्गा के माध्यम से उसकी संपर्क हवासपुर जिला समस्तीपुर (बिहार) निवासी कुन्दन कुमार नामक व्यक्ति से हुई। कुन्दन कुमार ने उसे कनाडियन एयरलाईन में फूड पैकिंग का जॉब दिलाने का आश्वासन दिया। उसके द्वारा प्रोसेसिंग फीस, वीजा, फ्लाईट टिकट के नाम से गूगल-पे, योनो बैंकिंग के माध्यम से दिनांक 10 दिसंबर 2023 से 15 फरवरी 2024 तक अलग-अलग किश्तों में 3 लाख 50 हजार ले लिए। इसके बाद न तो नौकरी मिली और न रुपए। शिकाय पर चौकी दोकड़ा में धारा 420 के तहत अपराध दर्ज मामले की जांच शुरू की गई।  

पुलिस जांच में पता चला कि कुन्दन कुमार रायगढ़ जिले में भी इस तरह की ठगी के मामले में जेल जा चुका था। हाल फिलहाल वह रायगढ़ में निवास कर रहा है। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा तत्काल एक टीम गठित कर रायगढ़ के लिये रवाना किया गया। टीम द्वारा पतासाजी करने के उपरांत घेराबंदी कर कुन्दन कुमार को रायगढ़ से अभिरक्षा में लेकर वापस लाया गया। कुन्दन कुमार से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह दिसंबर 2023 से फरवरी 2024 तक संजोग मिंज से कुल 3 लाख 50 हजार लिया था। इसके अलावा उसने पुरूंगा थाना छाल निवासी संदीप कुमार से 3 लाख 70 हजार तथा सुदरगढ़ ओडिशा निवासी संदीप्त कुमार से 3 लाख 50 हजार लेकर धोखाधड़ी करना स्वीकार किया है। आरोपी का बयान लेने के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। इस पूरी कार्रवाई में प्रकरण की कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक विजय सिंह राजपूत, चौकी प्रभारी दोकड़ा उप निरीक्षक अशोक यादव, आरक्षक प्रकाश मिंज व संजय साय का सराहनीय योगदान रहा।

Bhilai News : बीएसएफ के दो अफसरों को मिला पुलिस पदक, सराहनीय सेवा के लिए हुए सम्मानित
छत्तीसगढ़ में ग्रामीण अर्थव्यवस्था का बूस्टर बनी गोधन न्याय योजना…
शत-प्रतिशत दिव्यांगजनों को कौशलयुक्त बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने सुपेबेड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया भूमिपूजन…
छत्तीसगढ़ में विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू, 246 एमबीबीएस एवं 21 विशेषज्ञ चिकित्सकों मिली नियुक्ति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राधिका खेड़ा मामले में जवाब तैयार करने में जुटी पीसीसी, एआईसीसी ने मांगा था 24 घंटे के भीतर जवाब राधिका खेड़ा मामले में जवाब तैयार करने में जुटी पीसीसी, एआईसीसी ने मांगा था 24 घंटे के भीतर जवाब
Next Article मिक्सी बेचने की आड़ में रेकी और फिर कर दी ज्वेलरी दुकान में सेंधमारी… पुलिस के हाथ आया शातिर गिरोह

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?