ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चंद्रयान-3 : लॉन्चिंग की तैयारियां पूरी, तिरुपति मंदिर पहुंचे इसरो के वैज्ञानिक, मिशन की सफलता के लिए की पूजा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

चंद्रयान-3 : लॉन्चिंग की तैयारियां पूरी, तिरुपति मंदिर पहुंचे इसरो के वैज्ञानिक, मिशन की सफलता के लिए की पूजा

By Mohan Rao
Published: July 13, 2023
Share
चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग की सफलता के लिए इसरो के वैज्ञानिकों ने तिरुपति में की पूजा
SHARE

तिरुपति (एजेंसी)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्था (इसरो) 14 जुलाई को चंद्रयान- 3 लॉन्च करने जा रहा है। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 14 जुलाई को दोपहर बाद 2:35 बजे चंद्रयान- 3 की लॉन्चिंग होगी। मिशन की सफलता के लिए गुरुवार को इसरो वैज्ञानिक की एक टीम चंद्रयान-3 के छोटे मॉडल (miniature model) को लेकर तिरुपति मंदिर पहुंची। यहां पर मिशन की सफलता के लिए वैज्ञानिकों ने पूजा की। पूजा के बाद वैज्ञानिकों ने छोटे मॉडल को दिखाते हुए कहा चंद्रयान-3 को कल लॉन्च किया जाएगा।

इससे पहले मंगलवार को इसरो ने चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक चंद्रमा पर उतारने का पूर्वाभ्यास किया था। इसरो की ओर से ट्वीट कर बताया गया कि लॉन्च की पूरी तैयारी और प्रक्रिया का डमी रूप में 24 घंटे का पूर्वाभ्यास सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) बहुप्रतीक्षित मिशन चंद्रयान-3 का फोकस चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंड करने पर है। इससे पहले इसरो ने दो मिशनों- चंद्रयान -1 और चंद्रयान-2 को लांच किया था, लेकिन ये दोनों सतह पर लैंड नहीं हो सके थे।

जानिए क्या है चंद्रयान-3
इसरो के अनुसार चंद्रयान-3 मिशन चंद्रयान-2 का ही अगला चरण है, जो चंद्रमा की सतह पर उतरेगा और परीक्षण करेगा। इसमें एक प्रणोदन मॉड्यूल, एक लैंडर और एक रोवर होगा। चंद्रयान-3 का फोकस चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंड करने पर है। मिशन की सफलता के लिए नए उपकरण बनाए गए हैं। एल्गोरिदम को बेहतर किया गया है। जिन वजहों से चंद्रयान-2 मिशन चंद्रमा की सतह नहीं उतर पाया था, उन पर फोकस किया गया है। मिशन 14 जुलाई को दोपहर 2:35 बजे श्रीहरिकोटा केन्द्र से उड़ान भरेगा और अगर सब कुछ योजना के अनुसार हुआ तो 23 या 24 अगस्त को चंद्रमा पर उतरेगा। इसरो का यह मिशन भारत को अमेरिका, रूस और चीन के बाद चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का चौथा देश बना देगा।

अब कोई ‘श्री 420’ बोले तो बुरा मत मानना, कानून का पता बदल गया है…..
एक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड करता रही छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीति, सीएम साय ने एक दिन पहले किया था विमोचन
Big Breaking: हिमाचल विधानसभा चुनाव के स्टार प्रचारक बने CM भूपेश बघेल, कांग्रेस ने जारी की 40 प्रचारकों की सूची
Railway News : रेलवे ने बदल दिया कई ट्रेनों का रूट, यात्रा करने से पहले जान ले इन ट्रेनों का हाल
लालू को और पांच साल की सजा: चारा घोटाले के 5वें केस में सीबीआई कोर्ट ने सुनाया फैसला, 60 लाख रुपये का जुर्माना भी ठोका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सेक्टर -7 में लोगों ने आतिशबाजी के साथ बांटी मिठाई, लक्ष्मीपति राजू बोले विधायक देवेन्द्र की पहल पर संभव हुई लीज रजिस्ट्री
Next Article कोरबा में सब्जी बेचने वाले के घर से टमाटर चोरी, पांच कैरेट उठा ले गए चोर… FIR दर्ज

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?