ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रंग लाया चेम्बर का अभियान : पहले मतदान-फिर दुकान से बढ़ा प्रतिशत का मतदान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

रंग लाया चेम्बर का अभियान : पहले मतदान-फिर दुकान से बढ़ा प्रतिशत का मतदान

By Mohan Rao
Published: May 10, 2024
Share
चेंबर का अभियान
SHARE

भिलाई। छतीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स भिलाई का अभियान पहले मतदान फिर दुकान का खासा असर देखने को मिला।मतदान का प्रतिशत आंकड़ो में तो 2 प्रतिशत बढ़ा दिखा लेकिन अधिकारियों ने स्वीकार किया कि 2 नही 10 प्रतिशत मतदान बढ़ा। व्यापारियों के मतदान को देखा जाय तो व्यापारियों  ने शत प्रतिशत मतदान किया साथ ही अपने स्टाफ औऱ उनके परिवार का मतदान भी कराया साथ ही ग्राहकों को भी मतदान कराने में व्यापारियों का विशेष योगदान रहा।

अभियान के प्रणेता महामंत्री अजय भसीन ने बताया कि अभियान को जीवंत रूप देने के लिए निरंतर प्रयास था जो मतदान का प्रतिशत बढ़ाने में उपयोगी सिद्ध हुआ। इस अभियान में  जहां अजय भसीन द्वारा 50 विधानसभा क्षेत्रो में व्यापारियों से मिलकर व्यापारिक सममेलन किया गया। व्यापारिक सम्मेलन की सफलता ने तो आधा लक्ष्य तय कर लिया था।और बाकी का आधा लक्ष्य शपथ व व्यापारियों द्वारा मतदाताओं को प्रोत्साहन के रूप में फ्री गिफ्ट ने पूर्ण किया। अजय भसीन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सफल मतदान व प्रतिशत वृद्धि से माननीय जिलाधीश व अन्य अधिकारियों द्वारा चेम्बर के कार्यो की प्रशंसा की गई।

उन्होनें बताया कि इस अभियान में घोर नक्सली क्षेत्र बीजापुर,गीदम,दंतेवाड़ा, सुकमा ,जगदलपुर प्रदेश के दूसरी ओर मनेन्द्रगढ़, कोरबा, रायगढ़, तिल्दा, भाटापारा, राजनांदगांव, मानपुर, मोहला, डोंगरगांव, डोंगरगढ, खुज्जी, खैरागढ़, कवर्धा आदि अनेक क्षेत्रों में व्यापारिक सम्मेलन में व्यापारियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और व्यापारिक एकता का परिचय दिया। इस अभियान में महिला चेम्बर भिलाई का योगदान भी सराहनीय रहा।महिला चेम्बर के द्वारा भी कई स्थानों पर व्यापारियों को शपथ दिलाई गई।महिला चेम्बर से सरोजनी पाणिग्रही, सुमन कनोजे,सविता शर्मा,गीता वर्मा व उनकी पूरी टीम का विशेष सहयोग रहा।

व्यापारियों की एकता ने यह प्रदर्शित किया कि अब व्यापारी समाज महत्वपूर्ण निर्णायक साबित होगा। सभी जोन प्रभारी इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे। कई जगह पर व्यापारियों ने शर्बत,छाछ,पानी का वितरण भी किया।व्यापारियों का उत्साह,मतदान के प्रति जागरूकता ही मतदान का प्रतिशत बढ़ाने में सहायक हुई। भाजपा पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को अजय भसीन ने बखूबी निभाया। पार्टी द्वारा अजय भसीन को व्यापारिक सम्मेलन की सफलता के लिए प्रशंसा भी मिली। इस अभियान में मुख्य कार्यक्रम संयोजक के रूप में सुनील मिश्रा का विशेष योगदान रहा। अभियान की सफलता में शंकर सचदेव,  चिन्ना राव, शिवराज शर्मा, मनोहर कृष्णानी का भी सहयोग रहा।

इन्वेस्टर कनेक्ट : अहमदाबाद में छत्तीसगढ़ को मिल बड़ा निवेश प्रस्ताव, 33000 करोड़ से अधिक का होगा निवेश
कोरोना की तीसरी लहर: एम्स निदेशक डॉ. गुलेरिया ने चेताया, कहा- स्वास्थ्य सिस्टम करना होगा और मजबूत
Breaking News : बिरनपुर हिंसा के बाद समाज प्रमुखों की हुई बैठक, कलेक्टर ने की शांति की अपील… सभी ने की घटना की निंदा
बिलासपुर में सीएम साय ने ली उच्चस्तरीय बैठक, कहा- शहरों के संतुलित विकास को लेकर सरकार प्रतिबद्ध
Big News: नहीं रही ग्वालियर राजघराने की राजमाता माधवी राजे सिंधिया, दिल्ली एम्स में चल रहा था इलाज, राजनेताओं ने जताया दुख
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 11 साल में तीन ब्रेन स्ट्रोक के बाद भी महिला ने नहीं हारी हिम्मत, स्वस्थ्य होकर लौटी
Next Article बीएम शाह हॉस्पिटल में कल सभी विभागों की OPD रहेगी फ्री, 10वें स्थापना दिवस पर मैनेजमेंट का ऑफर
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?