ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चेम्बर चुनाव: युवा चेम्बर परिवार दीपावली मिलन कार्यक्रम पर ले सकता है एक बड़ा फैसला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

चेम्बर चुनाव: युवा चेम्बर परिवार दीपावली मिलन कार्यक्रम पर ले सकता है एक बड़ा फैसला

By @dmin
Published: October 30, 2020
Share
Chamber elections: Young Chamber family may take a major decision on Deepawali meeting
Chamber elections: Young Chamber family may take a major decision on Deepawali meeting
SHARE

इस बार एकता पैनल और जय व्यापार पैनल के बीच सीधा मुकाबला

भिलाई। प्रदेश में व्यापारियों के सबसे बड़े संगठन छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव की तैयारियां हो चुकी हैं। इस बार एकता पैनल व जय व्यापार पैनल के बीच मुकाबला है। एक ओर जहां एकता पैनल श्रीचंद सुंदरानी को अध्यक्ष बनाने की कवायद कर रहा है तो जय व्यापार पैनल से अमर परवानी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बीच एक खबर आ रही है कि इस बार युवा चेम्बर बड़ा धमाका कर सकता है। वर्तमान कार्यकाल को लेकर युवा व्यपारियों में कहीं न कहीं नाराजगी है। यही नाराजगी दीपावली पर एक बड़े धमाके के रूप में सामने आ सकता है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव जनवरी 2021 में प्रस्तावित हैं। वर्तमान में एकता पैनल पद पर है लेकिन इन कार्यकाल विवादों में रहा। अध्यक्ष से लेकर महासचिव व कोषाध्यक्ष तक आपस में खींचतान होती रही। सूत्रों की माने तो इस बार एकता पैनल के भीतर ही पदाधिकारी चयन को लेकर घमासान मचा हुआ है। पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी के नाम पर व्यापारियों में सहमति है लेकिन वे चुनाव लड़ेंगे यह तय नही है। यही नहीं वर्तमान अध्यक्ष जितेन्द्र बरलोटा ने भी चुनाव लडऩे से इंकारी कर दिया है इसके बाद भी अध्यक्ष से लेकर अन्य पदों के लिए एकता पैनल में दावेदारों की लंबी लाइन लगी हुई है।

Contents
  • इस बार एकता पैनल और जय व्यापार पैनल के बीच सीधा मुकाबला
    • युवा चेम्बर की भूमिका होगी अहम
    • बढ़ सकती है युवा व्यापारियों की दखल

युवा चेम्बर की भूमिका होगी अहम

इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि इस बार चेम्बर के चुनाव में युवा चेम्बर की भूमिका अहम होगी। सूत्रों की माने तो इस बार दीपावली मिलन कार्यक्रम के दौरान युवा चेम्बर बड़ा धमाका कर सकता है। युवा चेम्बर की रणनीति इस बार वरिष्ठों की जमीन खींच सकती है। फिलहाल यह तय नहीं है कि युवा चेम्बर क्या कदम उठाएगा लेकिन इतना तय है कि इस बार के चुनाव दावेदारों के लिए आसान नहीं होने वाले। दीपावली मिलन कार्यक्रम के दौरान युवा चेम्बर के पदाधिकारी बड़ी घोषणा कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ चेम्बर की नजरे भी युवा चेम्बर की रणनीति पर है, क्योंकि वर्तमान पदाधिकारियों से लेकर दोनों पैनल के दावेदारों को इस बात की भनक है कि युवा चेम्बर इस बार के चुनाव में कुछ उठापटक कर सकता है।

बढ़ सकती है युवा व्यापारियों की दखल

चेम्बर के चुनाव में इस बार युवा व्यापारियों की दखल बढ़ सकती है। इसके पीछे स्पष्ट व सीधा कारण यह है कि प्रदेश में युवा व्यपारियों की संख्या अत्याधिक है। पिछले कुछ वर्षों में चेम्बर के भीतर जिस तरह से खींचनात हुई है उसे लेकर युवा व्यापारी वर्ग काफी नाराज बताया जा रहा है। युवा व्यापारियों की यह नाराजगी इस बार चुनाव में दिखेगी इससे इंकार नहीं किया जा सकता। वरिष्ठ व्यापारी व पुराने पदाधिकारी भी इस बात से वाकिफ हैं कि इस बार चुनाव उनके लिए आसान नहीं है। युवा चेम्बर ने युवा व्यापारियों के साथ मिलकर अपनी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है और जल्द ही इसे लेकर बड़ी घोषणा सामने आ सकती है। फिलहाल देखना है कि वरिष्ठ व्यापारी युवा व्यापारियों के बीच तालमेल बैठा पाते हैं या नहीं।

तेजस राजधानी एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश नाकाम, अराजकतत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
भिलाई चरोदा निगम आयुक्त को उद्योग चैंबर ने सौंपा ज्ञापन: औद्योगिक क्षेत्र में बारिश से हो रही परेशानी से कराया अवगत
निकायों में महापौर तथा अध्यक्ष के लिए आरक्षण 7 जनवरी को, दोपहर 12 बजे तस्वीर होगी साफ
शिविर में वार्ड वासियों के आवेदनो का मौके पर हुआ निदान, वार्ड वासियो ने आभार व्यक्त किया
सीएम साय ने ली हाईलेवल मीटिंग : कहा- पिछली सरकार नक्सलियों के खिलाफ गंभीरता से नहीं लड़ी, हमारी सरकार आई तो मजबूत हुई लड़ाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 17 # 30 October 2020
Next Article A woman from Hyderabad accused 143 people of sexual harassment and rape… Police made a 42-page FIR बालोद में कांस्टेबल की करतूत: डेढ़ साल की मासूम को सिगरेट से दाग दिया…. वजह बस इतनी सी थी

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?