ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राजीव गांधी किसाना न्याय योजना की चौथी किश्त के भुगतान पर जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्ष तुलसी साहू ने कहा- छत्तीसगढ़ में किसानों के साथ हो रहा है न्याय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

राजीव गांधी किसाना न्याय योजना की चौथी किश्त के भुगतान पर जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्ष तुलसी साहू ने कहा- छत्तीसगढ़ में किसानों के साथ हो रहा है न्याय

By @dmin
Published: March 22, 2021
Share
पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में अनुचित लाभ लेने का प्रयास कर रही भाजपा: श्रीमती तुलसी साहू
पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में अनुचित लाभ लेने का प्रयास कर रही भाजपा: श्रीमती तुलसी साहू
SHARE

भिलाई। राजीव गांधी किसाना न्याय योजना की चौथी किश्त के भुगतान पर जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्ष तुलसी साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में किसानों के साथ न्याय हो रहा है। केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा डाली गई तमाम अड़चनों, बाधाओं और खड़ी की गई समस्याओं का बखूबी सामना करते हुए छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने किसानों को राजीव गांधी न्याय योजना की राशि सफलतापूर्वक दे दी है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त के भुगतान के साथ यह स्पष्ट हो गया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार और कांग्रेस पार्टी जो कहती है वह करती है।
श्रीमती तुलसी साहू ने कहा है कि एक तरफ जब देशभर के किसान समर्थन मूल्य के लिए महीनों से आंदोलनरत हैं उस समय छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने अपने राज्य के 21.5 लाख किसानों से लगभग 91.5 लाख मैट्रिक टन धान समर्थन मूल्य पर खरीद कर एक रिकॉर्ड बनाया है। धान खरीदी के बाद राज्य में किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए कांग्रेस सरकार ने किसानों को न्याय योजना के माध्यम से 10000 प्रति एकड़ की सहायता दे रही है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना में धान, गन्ना, मक्का उत्पादक किसानों को पहले वर्ष की चौथी किश्त के रूप में 1104.27 करोड रुपए ट्रांसफर किए गए। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के दूसरे चरण में धान, गन्ना, मक्का के अलावा दलहन, तिलहन, रागी, कोदो कुटकी किसानों को भी शामिल किया जाएगा। इस योजना में भूमिहीन व सीमांत किसानों को शामिल कर मुख्यमंत्री ने राज्य की एक बड़ी आबादी के आर्थिक उन्नति के द्वार खोल दिए हैं।
श्रीमती तुलसी साहू ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया लेकिन आज तक किसान हित में कोई ठोस पहल नहीं की गई। छत्तीसगढ़ में रमन सरकार के 15 साल में किसानों से जो वादाखिलाफी और धोखाधड़ी हुई उसे पूरा प्रदेश देख चुका है। छत्तीसगढ़ में मांग करने और केंद्र से रोक लगाने की भाजपा की दोहरी भूमिका किसान समझ चुके हैं। तुलसी साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार की वक्र दृष्टि किसानों के हित में किसान न्याय योजना पर ही पड़ चुकी है। पूर्व में केंद्र सरकार ने इस योजना को धान पर बोनस मानते हुए राज्य सरकार से सवाल किया था। भाजपा के नेताओं ने बार-बार ने योजना को धान का बोनस बताने का प्रयास कर राज्य के खिलाफ केंद्र सरकार को दिग्भ्रमित किया है। इसी का परिणाम है कि मोदी सरकार ने राज्य के शेष सेंट्रल पूल में सात लाख मैट्रिक टन चावल लेने की सहमति के बाद उस में कटौती कर 24 लाख मैट्रिक टन कर दिया।
श्रीमती तुलसी साहू ने कहा कि भाजपा के नेताओं की राज्य विरोधी अभियान का दुष्परिणाम है कि राज्य सरकार 1865 के समर्थन मूल्य में किसानों से धान की खरीदी कर बाजार में लगभग 1400 रुपए में नीलामी करने को मजबूर है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल राजीव गांधी किसान न्याय योजना पर रोक लगाने की बात करते हैं तो भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह भाजपा विधायक दल के नेता धर्म लाल कौशिक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय क्यों खामोश हैं। केंद्र की भाजपा सरकार का किसान विरोधी चरित्र बेनकाब हो चुका है। भाजपा और केंद्र के मोदी सरकार छत्तीसगढ़ के किसानों के धान से बना चावल ना तो खुद ले रहे हैं और ना ही उससे एथेनॉल बनाने की अनुमति देना चाहते हैं। भाजपा की केंद्र सरकार व भाजपा नेता किसानों के विरोध में है जबकि राजीव गांधी किसान न्याय योजना किसानों केआर्थिक विकास का आधार बन चुकी है।

देवभूमि में कुदरत का कहर: बादल फटने से आया सैलाब… देखते ही देखते भवन और दुकानें हुईं जमींदोज
कई अपराधी सरकारी डॉक्टरों के टालमटोल और लेटलतीफी के कारण पुलिस और अदालती कार्यवाही से बच रहे?
ट्रांसपोर्टर के घर पर लाखों की चोरी, सोना-चांदी के जेवर व नगदी चुरा ले गए बदमाश
लद्दाख झड़प के बाद अपने ही देश में घिरा चीन, सरकार के खिलाफ जनता का फूट रहा गुस्सा
Big Breaking : बदले गए दुर्ग सेंट्रल जेल के अधीक्षक योगेश क्षत्री, एसएस तिग्गा को मिली जिम्मेदारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लापरवाही : कोविशील्ड की 10 हजार डोज गायब, अफसर बोले- अस्पताल के बारे में जानकारी नहीं कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी डोज अब डेढ़ से 2 महीने में लगेगी, जानें क्यों बढ़ गया अंतराल
Next Article Corona crisis on Halla Bol 8: District administration has not हल्ला बोल 8 पर कोरोना संकट: जिला प्रशासन ने नहीं दी अनुमति… अब संयंत्र प्रबंधन के साथ होगी उच्चस्तरीय बैठक

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?