ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चेन स्नेचर पकड़ाए : एक ही दिन सुपेला व वैशाली नगर में दो महिलाओं को बनाया था निशाना, खुर्सीपार में भी की लूट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

चेन स्नेचर पकड़ाए : एक ही दिन सुपेला व वैशाली नगर में दो महिलाओं को बनाया था निशाना, खुर्सीपार में भी की लूट

By Mohan Rao
Published: January 2, 2025
Share
चेन स्नेचर पकड़ाए
SHARE

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने शहर में चेन स्नेचिंग करने वाले शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। शातिरों द्वारा एक ही दिन सुपेला व वैशाली नगर थाना क्षेत्र में दो महिलाओं के गले से चेन पार की थी। इसके अलावा खुर्सीपार में भी चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों के पास से पुलिस ने 3.5 तोला सोने के चेन कीमती 2 लाख 80 हजार रुपए बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को जबलपुर से गिरफ्तार किया है। वहीं उसकी सहयोगी महिला को भिलाई से गिरफ्तार किया। एक आरोपी अभी भी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

बता दें थाना खुर्सीपार में 19 नवंबर को, थाना सुपेला क्षेत्र व वैशाली नगर में 8 दिसंबर 2024 को चैन स्नैचिंग हुई थी। इन तीनों मामलों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में लग गई। आसपास लगे सीसी टीवी फुटेज की जांच कर संदिग्धों की पहचान की गई। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि डिम्पल नामक महिला चोरी के चेन को बेचने के फिराक में है। इसके बाद पुलिस ने डिम्पल को बुलाकर पूछताछ की। इसपर उसने बताया कि निर्मल सिंह उर्फ करिया उर्फ रॉकी निवासी हाउसिंग बोर्ड जो कि फिलहाल जबलपुर में है उसने सोने की चेन उसे दी थी।

इसके बाद पुलिस ने निर्मल सिंह उर्फ रॉकी पिता मंजीत सिंह की पतासाजी की। जिसके जबलपुर में होने की बात पता चली। पुलिस टीम जबलपुर रवाना हुई और घेराबंदी कर निर्मल सिंह को पकडकर भिलाई लाया गया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने दीप सिंह उर्फ दीपक के साथ मिलकर चेन स्नेचिंग की थी। उक्त चेन को डिम्पल तथा अहिवारा में मनीषा के घर मोटर सायकल एवं जेवरात तथा मंगलसूत्र और मोती दाना हाउसिंगबोर्ड के मकान में रखने की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3.5 तोला सोने के चेन बरामद की है। फरार आरोपी दीप सिंह उर्फ दीपक की पतासाजी की जा रही है।

प्रदेश की जनसंख्या में अन्य पिछड़े वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों का सर्वेक्षण अब 30 अक्टूबर तक… क्वांटिफायबल डाटा आयोग ने सर्वेेक्षण की तिथि बढ़ाई
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सपरिवार पहुंचे खुर्सीपार: विशेष पूजा-अर्चना के बाद दया सिंह से की लंबी चर्चा…सफल आयोजन के लिए पदाधिकारियों को सराहा
इन महिलाओं को ज्यादा होता है किडनी डिजीज का खतरा, जानिए कारण
बस्तर पंडुम का समापन : केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह हुए शामिल, नक्सलियों से बोले- मुख्यधारा में हो जाएं शामिल
आज से 12 वीं बोर्ड की परीक्षाएं शुरू, 2 लाख 40 हजार से ज्यादा छात्र दे रहे एग्जाम… सीएम साय ने दी शुभकामनाएं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम साय ने किया श्री वेदमाता गायत्री कॉलेज का भूमिपूजन, बोले- वसुधैव कुटुम्बकं और देशभक्ति का पाठ पढ़ाती है हमारी सनातन परम्परा
Next Article सुंदर प्राकृतिक परिवेश, समृद्ध जनजातीय संस्कृति और शांत वातावरण अब फिर से बन रही है बस्तर की पहचान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?