ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रायपुर में पकड़ाए चेन स्नेचर : खुद को पत्रकार और वकील बताता है मुख्य आरोपी, बुजुर्ग महिलाओं को करते थे टारगेट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

रायपुर में पकड़ाए चेन स्नेचर : खुद को पत्रकार और वकील बताता है मुख्य आरोपी, बुजुर्ग महिलाओं को करते थे टारगेट

By Mohan Rao
Published: March 21, 2024
Share
SHARE

रायपुर। राजधानी रायपुर की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर तीन चेन स्नेचरों को गिरफ्तार किया है। शातिर चेन स्नेचर शहर में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं को टारगेट करते थे। खासबात यह है कि पकड़े गए चेन स्नेचरों में से एक खुद को बड़ा पत्रकार व वकील बाताता है। उसने अपनी लंबी चौड़ी फेसबुक प्रोफाइल बना रखी है और नेताओं के साथ फोटो खिंचवाकर अपलोड़ किया हुआ है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ़्तार पांच मामलों का खुलासा किया है।

शहर में लगातार बढ़ रही चेन स्नेचिंग की घटनाओं को देखते हुए जिले के एसपी ने एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और पुलिस की एक स्पेशल टीम का गठन किया। चेन स्नेचिंग की शिकायतों पर जांच करते हुए तथा सीसी टीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने एक संदेही सर्वेश दुबे को हिरासत में लिया। सर्वेश पुलिस रिकार्ड में पहले से आदतन अपराधी के तौर पर रजिस्टर्ड है और पहले भी चेन स्नेचिंग के मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने कृष्ण कुमार मेश्राम और कैलाश यादव का नाम बताया और सभी ने मिलकर हाल के दिनों में चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देना बताया।

पहले वाहन चुराए फिर लग गए चेन चुराने
पुलिस पूछताछ में पता चला कि तीनों शातिर पूरी प्लानिंग के साथ चेन स्नेचिंग करते थे। पहले तीनों ने अलग अलग ठिकानों ने तीन गाड़ियां चुराई जिन्हें यह चेन स्नेचिंग की घटनाओं में इस्तेमाल करते थे। इनका टारगेट मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिलाएं होती हैं। पहले पीछा करते और मौका मिलते ही चेन खींचकर फरार हो जाते। कोई इन्हें पहचान न ले इसके लिए तीनों चेहरों को पूरी तरह से ढक लेते थे। चेन चुराने के बाद इसे मुथूट फाइनेंस में गिरवी रखकर पैसा ले लेते। इस तरह लगातार पांच वारदातों को अंजाम दिया और आखिरकर पुलिस की गिरफ्त में आ गए।

आरोपी कृष्णा मेश्राम की नेताओं के साथ फोटो
इनमें एक आरोपी कृष्ण कुमार मेश्राम काफी शातिर किस्म का चोर है। इसने फेसबुक पर लंबा प्रोफाइल बना रखा है। कृष्णा मेश्राम खुद को एक अखबार का ब्यूरो प्रमुख व पत्रकार बताता है। साथ ही अपने आप को वकील बताता है और पत्रकारों के एक संगंठन का पदाधिकारी भी बताता है। इसके साथ ही इसके खिलाफ कई मामले भी दर्ज हैं और पहले भी यह जेल जा चुका है। आरोपी प्रोफाइल को देखकर किसी भी विश्वास नहीं होगा कि यह एक शातिर चोर है।

धरती की ओर 13.5 किमी. प्रति सेकेंड की गति से बढ़ रहा उल्कापिंड, कल होगा सबसे नजदीक
शराबी पति की हत्या कर दफना दी लाश, गांववालों को किया गुमराह… पुलिस ने खुदवाई कब्र
भारी बारिश के कारण पानी में डूबे रेलवे ट्रैक, ओडिशा के इस स्टेशन में 7 घंटे तक खड़ी रही वंदेभारत एक्सप्रेस
23 से 25 जनवरी तक रायपुर साहित्य उत्सव का आयोजन, सीएम साय ने वेबसाइट का किया लोकार्पण
पीएसएलवी-सी47 के छोड़े जाने की उल्टी गिनती शुरू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : हादसे के बाद फूटा लोगों का गुस्सा, अवंतिबाई चौक पर चक्काजाम, मृतक मणिराम के परिजनों ने मांगी नौकरी और मुआवजा
Next Article अंतर्राष्ट्रीय वन दिवसः वेदांता एल्यूमिनियम अपने प्रचालन क्षेत्रों में करेगा बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अंतर्राष्ट्रीय वन दिवसः वेदांता एल्यूमिनियम अपने प्रचालन क्षेत्रों में करेगा बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?