ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big news : CG विधानसभा सभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी का निधन… सीने में दर्द उठा और अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

Big news : CG विधानसभा सभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी का निधन… सीने में दर्द उठा और अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

By Mohan Rao
Published: October 16, 2022
Share
विधायक मनोज मंडावी
SHARE

कांकेर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष और भानुप्रतापपुर विधायक मनोज मंडावी का निधन हो गया है। रविवार की सुबह उनके सीने में तेज दर्द उठा और उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। मनोज मंडावी शनिवार रात को धमतरी के सर्किट हाउस में रुके थे और रविवार की सुबह उनके सीने में दर्द हुआ। डॉक्टरों ने बताया है कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। मनोज मंडावी के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मंत्री मंडल अन्य सदस्यों व विधायकों ने शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि श्री मंडावी वरिष्ठ आदिवासी नेता थे। उन्होंने नवगठित छत्तीसगढ़ के गृह राज्यमंत्री और विधानसभा के उपाध्यक्ष सहित अनेक महत्वपूर्ण पदों को सुशोभित किया और प्रदेश की सेवा की। वे वर्ष 1998 में अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा के तथा वर्ष 2013 और 2018 में छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए। श्री मंडावी छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद के अध्यक्ष भी रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मनोज सिंह मंडावी आदिवासी समाज के बड़े नेता थे। वे आदिवासियों की समस्याओं को विधानसभा में प्रभावशाली ढंग से रखते थे। श्री मंडावी आदिवासी समाज की उन्नति और अपने क्षेत्र के विकास के लिए सदैव प्रयासरत रहे। प्रदेश के विकास में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उनका निधन हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने श्री मनोज सिंह मंडावी के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

एक नजर मनोज मंडावी का राजनीतिक सफर पर

  • 1998 से 2000 तक वे मध्यप्रदेश शासन में एससी, एसटी आदिवासी मंत्रणा समिति के सदस्य थे।
  • 2003 में वे दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए।
  • 2014-15 में छत्तीसगढ़ विधानसभास में विशेषाधिकार समिति के सदस्य बने।
  • 2015-16 में गैर सरकारी सदस्यों के विधेयकों और संकल्प संबंधी समिति के सदस्य बने।
  • 2017-18 में विधान समिति, प्रश्न एवं संदर्भ समिति के सदस्य बने।
  • 2018 में तीसरी बार विधायक निर्वाचित हुए।
  • 2018-19 में सरकारी उपक्रमों संबंधित समिति के सदस्य बने।
  • 2019-20 में छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष चुने गए।
  • 2020-21 से वे विधानसभा उपाध्यक्ष के साथ ही विशेष आमंत्रित सदस्य भी रहे।
रेलवे का बड़ा निर्णय: सिरसा गेट भिलाई 3 का रेलवे फाटक 31 अगस्त से होगा पूरी तरह बंद… जाने रेलवे ने क्यों लिया यह निर्णय
भूपेश बघेल ने राज्यपाल को सौंपा अपना इस्तीफा, बोले- जनादेश स्वीकार… भाजपा को दी बधाई
कोरोना से जूझ रहे केरल में नई चुनौती, दो और लोगों में मिले निपाह वायरस के लक्षण
CG Assembly Elections : निगरानी दलों ने अब तक 6 करोड़ 57 लाख रुपए का सामान किया जब्त, नगदी भी शामिल
पंचायत सचिव की डिक्की से 3 लाख रुपए पार, शातिर ने रुपए गिरने का दिया झांसा और पलक झपकते पार कर दिए रुपए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article BREAKING NEWS : दुर्ग में भीषण आग ने मचाई तबाही, गंजपारा की चार दुकानें स्वाहा… जानिए क्यों लगी इन दुकानों में आग
Next Article बैंक कर्मी युवती की मौत पर बवाल : मुस्लिम युवक के साथ गई थी घूमने, परिजनों को मिली मौत की खबर… जानें क्या है पूरा मामला

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?