ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Politics: हर बार कुंदन बनकर चमके बृजमोहन, कांग्रेस के लिए रायपुर बना टेढ़ी खीर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedPoliticsRaipur

CG Politics: हर बार कुंदन बनकर चमके बृजमोहन, कांग्रेस के लिए रायपुर बना टेढ़ी खीर

By Om Prakash Verma
Published: April 11, 2024
Share
CG Politics: हर बार कुंदन बनकर चमके बृजमोहन, कांग्रेस के लिए रायपुर बना टेढ़ी खीर
CG Politics: हर बार कुंदन बनकर चमके बृजमोहन, कांग्रेस के लिए रायपुर बना टेढ़ी खीर
SHARE

रायपुर (श्रीकंचनपथ न्यूज़)। सांसद सुनील सोनी की टिकट काटकर भाजपा ने अपने अपराजेय योद्धा बृजमोहन अग्रवाल को रायपुर के मैदान में उतारा है। बृजमोहन हर चुनाव में कुंदन बनकर चमके हैं। यही वजह है कि रायपुर सीट को कांग्रेस के लिए टेढ़ी खीर माना जा रहा है। दरअसल, इस सीट पर लम्बे समय से कांग्रेस को जीत की तलाश है, जबकि भाजपा ने बृजमोहन को उतारकर एक बार फिर कांग्रेस के समक्ष कड़ी चुनौती पेश की है।

भाजपा ने रायपुर लोकसभा सीट से बृजमोहन अग्रवाल को सामने लाकर कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। 2019 के चुनाव में रायपुर लोकसभा क्षेत्र में आने वाली नौ विधानसभा क्षेत्रों में से छह सीटों पर कांग्रेस का कब्जा था, जबकि दो पर भाजपा और एक पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने जीत दर्ज की थी। इसके बावजूद कांग्रेस रायपुर सीट बचाने में असफल रही। बता दें कि आखिरी बार 1984 में कांग्रेस के प्रत्याशी केयूर भूषण ने 2,23,192 से जीत हासिल की थी। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी रमेश बैस को एक लाख से अधिक मतों से हराया था। 1980 के चुनाव में भी केयूर भूषण ही सांसद बने थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने कांग्रेस के निकटतम प्रतिद्वंदी प्रमोद दुबे को लगभग साढ़े तीन लाख वोटों से मात दी थी।

वहीं, इस बार तो रायपुर लोकसभा की नौ विधानसभा सीटों में से आठ पर भाजपा का कब्जा है और एकमात्र भाटापारा की सीट पर कांग्रेस का विधायक है। ऐसे में कांग्रेस की चुनौतियां और बढ़ गई है। इसी बीच भाजपा ने इस बार रायपुर दक्षिण सीट से आठ बार के विधायक बृजमोहन को मैदान में उतारा है। भाजपा में बड़े कद का नेता होने के दृष्टिकोण से कांग्रेस के लिए उनके स्तर का प्रत्याशी चुनना आसान नहीं था। आखिर में विकास उपाध्याय के नाम पर मुहर लगाई गई। विकास, इस बार विधानसभा का चुनाव हारे हैं। जबकि बृजमोहन अपने क्षेत्र से रिकार्ड मतों से जीते।

रायपुर लोकसभा क्षेत्र से बृजमोहन को उतारकर भाजपा ने अपनी मंशा स्पष्ट की तो काफी चिंतन के बाद कांग्रेस ने भी विकास उपाध्याय को प्रत्याशी बनाया। इसी बीच मोदी की गारंटी और लहर का प्रभाव पिछले दो चुनाव से देखने को मिल रहा है और 33 वर्षों से यह सीट कांग्रेस के खाते में नहीं जा पाई है। पिछले लोकसभा चुनाव के परिणाम बताते हैं कि रायपुर लोकसभा के अंतर्गत आने वाली एक भी विधानसभा सीट पर कांग्रेस को कहीं भी बढ़त नहीं मिल पाई थी। भाटापारा ही एकमात्र ऐसी विधानसभा थी, जहां कांग्रेस सिर्फ 252 मतों से पीछे रही। इसके अलावा अन्य सभी विधानसभा सीटों में अंतर हजारों में था।

सीजी जॉब अलर्ट : 300 पदों पर होगी भर्ती, राजधानी में इस दिन मेगा जॉब फेयर
पीएटी व  पीवीपीटी प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया… 21 अप्रैल है अंतिम तिथि
कोरोना मरीजों में ब्लैक के बाद अब हुई व्हाइट फंगस की पुष्टि, पीएमसीएच में मिले 4 मरीज
Big news : स्पर्श हॉस्पिटल में हेल्थ डिपार्टमेंट का अफसर बताकर की पांच लाख की डिमांड… जानें क्या है यह मामला
दुर्गा पंडाल-मंदिरों व पदयात्रियों को मिलेगी सभी सुविधाएं, सुरक्षा का भी रखें ध्यान-विधायक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : कल से एक सप्ताह तक बंद रहेगा कुम्हारी फ्लाईओवर, जाम से बचने इन रास्तों का करें इस्तेमाल
Next Article उगादी पर्व पर आंध्र महिला मंडली के सदस्यों ने जमाया रंग, संगीत व नृत्य स्पर्धा में दिखी प्रतिभा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?