ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Politics: कोरबा का राजनीतिक माहौल गरमा गई प्रियंका, कांग्रेस और महंत परिवार के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गई कोरबा सीट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedPoliticsRaipur

CG Politics: कोरबा का राजनीतिक माहौल गरमा गई प्रियंका, कांग्रेस और महंत परिवार के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गई कोरबा सीट

By Om Prakash Verma
Published: May 2, 2024
Share
CG Politics: कोरबा का राजनीतिक माहौल गरमा गई प्रियंका, कांग्रेस और महंत परिवार के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गई कोरबा सीट
CG Politics: कोरबा का राजनीतिक माहौल गरमा गई प्रियंका, कांग्रेस और महंत परिवार के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गई कोरबा सीट
SHARE

रायपुर (श्रीकंचनपथ न्यूज़)। अपने कब्जे वाली कोरबा सीट को दोबारा हासिल करना कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है। इस सीट पर पार्टी प्रत्याशी ज्योत्सना महंत के पक्ष में जनसभा लेने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पहुंची तो यहां का राजनीतिक माहौल गरमाना भी लाजिमी था। महंत के पक्ष में प्रियंका ने जोरदार चुनावी माहौल बनाया। भाजपा ने इस सीट से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद सरोज पाण्डेय को उतारकर कांग्रेस के समक्ष कड़ी चुनौती पेश की है। राजनीति के जानकार भी यहां कांटे की टक्कर की संभावना जता रहे हैं।

तीसरे चरण के मतदान के लिए कोरबा लोकसभा सीट को हाईप्रोफाइल सीट माना जा रहा है। जहां कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर है। वहीं बीजेपी इस सीट पर कब्जा करना चाहती है। इसके चलते दोनों ही दलों के केंद्रीय नेताओं का लगातार इस सीट पर दौरा और जनसभा के कार्यक्रम चल रहे हैं। एक दिन पहले 1 मई को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बाद आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कोरबा के चिरमिरी में आमसभा को संबोधित किया। प्रियंका ने कोरबा के चिरमिरी में प्रचार किया। उनकी चिरमिरी में दोपहर 12:30 बजे डोमनहिल फुटबॉल ग्राउंड में चुनावी सभा हुई।

प्रियंका का छत्तीसगढ़ में दूसरा दौरा
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार 2 मई को कोरबा लोकसभा सीट पर जनसभा की। प्रियंका का यह दूसरा दौरा है। इससे पहले दूसरे चरण के प्रचार के लिए प्रियंका ने राजनांदगांव और कांकेर में चुनावी सभा को संबोधित किया था। इसके बाद उनकी मांग कोरबा सीट पर की गई, जहां आज सभा आयोजित की गई। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस को प्रदेश की कुल 11 सीटों में से केवल 2 सीट बस्तर और कोरबा पर ही जीत मिली थी। बाकी 9 सीटों पर बीजेपी ने का कब्जा है। कांग्रेस ने फिर से मौजूदा सांसद ज्योत्सना महंत पर भरोसा जताया है। जबकि बीजेपी से पार्टी की दिग्गज नेत्री सरोज पांडेय को चुनावी मैदान उतारा है। इसलिए यह सीट महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

महंत ने लगाया पूरा जोर
कोरबा सीट पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत की प्रतिष्ठा दाँव पर है। यही वजह है कि उन्होंने अपना पूरा जोर इस सीट को जीतने पर लगा दिया है। यहां से कांग्रेस ने उनकी पत्नी ज्योत्सना महंत को दूसरी बार टिकट दिया है। विधानसभा चुनाव के परिणाम को देखते हुए राजनीतिक जानकार इस सीट पर काटें की टक्कर मानकर चल रहे हैं। इसके चलते यहां पर वीआईपी मूवमेंट के साथ ही चुनावी सभा भी लगातार हो रही है। गौरतलब है कि इस सीट से खुद महंत भी सांसद रह चुके हैं। वे केन्द्रीय मंत्री भी रहे, लेकिन अगले चुनाव में उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था। इसके बाद कांग्रेस ने 2019 में उनकी पत्नी ज्योत्सना महंत को प्रत्याशी बनाया, जो निवर्तमान सांसद हैं।

संविधान निर्माता की याद में रक्तदान, बीएमवाई चरोदा के सांस्कृतिक भवन में जुटे रेल कर्मी
उप मुख्यमंत्री अरुण साव और अधिकारियों ने किया श्रमदान, पंडित दीनदयाल उपाध्याय गार्डन में झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश
जिले में अवैध धान परिवहन व भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, वाहन व सैकड़ों बोरी धान जब्त
CG Crime : बुजुर्ग महिला की हत्या के बाद शव को पेड़ से बांधकर जलाया… पुलिस ने बरामद की अधजली लाश
कोरोना से राहत भरा दिन: लंबे समय बाद कोरोना के दैनिक मामलों में भारी कमी… एक्टिव मामले 4 लाख से कम… एक दिन में सवा करोड़ के आसपास टीकाकरण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हाऊसिंग बोर्ड गुरुद्वारा में मत्था टेक पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने सिख महिलाओं से किया संवाद
Next Article खत्म हुआ अमेठी और रायबरेली का सस्पेंस, रायबरेली से लड़ेंगे राहुल गांधी… अमेठी से केएल शर्मा को टिकट
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?