ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Politics: कल तय होगा 41 प्रत्याशियों का भाग्य, दूसरे चरण में 3 सीटों पर शुक्रवार को होगी वोटिंग, कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दाँव पर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedPoliticsRaipur

CG Politics: कल तय होगा 41 प्रत्याशियों का भाग्य, दूसरे चरण में 3 सीटों पर शुक्रवार को होगी वोटिंग, कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दाँव पर

By Om Prakash Verma
Published: April 25, 2024
Share
CG Politics: कल तय होगा 41 प्रत्याशियों का भाग्य, दूसरे चरण में 3 सीटों पर शुक्रवार को होगी वोटिंग, कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दाँव पर
CG Politics: कल तय होगा 41 प्रत्याशियों का भाग्य, दूसरे चरण में 3 सीटों पर शुक्रवार को होगी वोटिंग, कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दाँव पर
SHARE

रायपुर (श्रीकंचनपथ न्यूज़)। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण में 3 सीटों पर कल 41 उम्मीदवारों का भाग्य तय हो जाएगा। इन तीनों सीटों पर भाजपा व कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दाँव पर है। इनमें सबसे प्रमुख राजनांदगांव की सीट है, जहां से कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उतारा है तो भाजपा ने वर्तमान सांसद संतोष पाण्डेय पर भरोसा जताया है। वहीं महासमुंद सीट पर पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का राजनीतिक भविष्य तय होगा। भाजपा ने इस सीट पर नए चेहरे के रूप में रूपकुमारी चौधरी पर दाँव लगाया है। तीसरी सीट एसटी आरक्षित कांकेर में भी इस बार जोरदार मुकाबले की संभावना है। कांग्रेस ने यहां से बिरेश ठाकुर को उतारा है तो भाजपा ने भोजराज नाग को। पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को इन तीनों सीटों पर पराजय मिली थी।

छत्तीसगढ़ में अब दूसरे चरण के लिए तीन लोकसभा सीटों पर 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। ये तीनों ही सीटें सियासी तौर पर काफी अहम हैं। दूसरे चरण की तीनों सीटों पर भाजपा और कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंकी है। यहां तक की खुद प्रधानमंत्री मोदी दस सालों में पहली बार छत्तीसगढ़ में लगातार दो दिनों तक रूके। दूसरे चरण में जिन क्षेत्रों में मतदान होना है, उनमें कई नक्सल प्रभावित है। निर्वाचन आयोग ने इन इलाकों में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक वोटिंग का वक्त तय किया है। जबकि बाकी जगहों पर वोटिंग पूर्ववत् समय तक रहेगी। 2019 के आम चुनाव की बात करें तो भाजपा और कांग्रेस ने तीनों सीटों पर तो बसपा ने एक सीट पर चुनाव लड़ा था। तब भाजपा को 49.5 फीसद और कांग्रेस को 43.8 फीसद वोट मिले थे। बसपा के खाते में 6.7 फीसद मत आए थे। इस बार राजनांदगांव सीट पर कुल 23 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां पिछला चुनाव भाजपा के संतोष पाण्डेय ने एक लाख मतों के अंतर से जीता था। भाजपा ने उन्हें इस बार भी प्रत्याशी घोषित किया है। राजनांदगांव में कुल मतदाताओं की संख्या 18 लाख 65 हजार 175 है। इस लोकसभा सीट के तहत 8 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। यहां के नक्सल प्रभावित इलाके मोहला-मानपुर में चुनाव सुबह 7:00 बजे से शुरू होकर 3:00 बजे तक चलेगा।

वहीं, घोर नक्सल प्रभावित कांकेर लोकसभा सीट पर भी कांटे की टक्कर है। यहां कुल 9 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। यहां कांग्रेस ने वीरेश ठाकुर को दोबारा अपना उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले 2019 का लोकसभा चुनाव वीरेश ठाकुर 5000 मतों के अंतर से हार गए थे। भाजपा ने भानुप्रतापपुर विधानसभा के पूर्व विधायक भोजराज नाग पर दांव खेला है। वे पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। नक्सल प्रभावित कांकेर में 600 से ज्यादा मतदान केन्द्र अंति संवेदनशील हैं। यहां हाल ही में पुलिस के जवानों ने 29 नक्सलियों का एनकाउंटर किया था। महासमुंद सीट की बात करें तो यहां भाजपा ने बसना क्षेत्र की पूर्व विधायक रूपकुमारी चौधरी पर भरोसा जताया है तो कांग्रेस ने अपने पुराने दिग्गज ताम्रध्वज साहू को चुनावी मैदान में उतारा है। महासमुंद लोकसभा सीट पर 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इस लोकसभा सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 17 लाख 90 हजार है। 8 लाख 7 हजार पुरुष मतदाता और 8 लाख 90 हजार महिला मतदाता हैं। इससे पहले छत्तीसगढ़ में बस्तर लोकसभा सीट पर पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुका है।

शुरू हुआ काउंट डाउन
दूसरे चरण में 3 सीटों के लिए काउंट डाउन शुरू हो गया है। तीनों सीटों पर 41 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों का फैसला 52 लाख 84 हजार 938 मतदाता करेंगे। दूसरे चरण की तीनों सीटों में 6567 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से हो इसके लिए चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है। नक्सल प्रभावित इलाकों में भारी पुलिस और सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। इसके साथ ही मतदान केंद्र के बाहर सुरक्षा को देखते हुए सीआरपीएफ की तैनाती की गई है। गौरतलब है कि कांकेर में जवानों के द्वारा 29 नक्सलियों के एनकॉउंटर के बाद नक्सली बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। वहीं सुरक्षा बलों ने इनको मुहतोड़ जवाब देने की भी तैयारी की है। अति संवेदनशील गरियाबंद के आमामोरा ओंड के लिए मतदान दलों को हेलीकॉप्टर से रवाना किया गया। गरियाबंद कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने सभी को गुलाब फूल भेंट कर शुभकामनाएं दी। दोनों बूथ के लिए 6 दल के अलावा उतने ही संख्या में रिजर्व दल मिलाकर कर कुल 12 दलों को प्रशासन ने 48 घंटे पहले रवाना कर दिया। दलों को पुलिस परेड ग्राउंड में सेना के हेलीकॉप्टर से रवाना किया गया।

स्टार प्रचारकों के दौरे जारी
इधर, भाजपा व कांग्रेस के स्टार प्रचारकों के दौरे जारी है। कल 26 अप्रैल को गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ आएंगे और बेमेतरा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वे दुर्ग के भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के पक्ष में सभा करेंगे। वहीं, छग में नारी न्याय गारंटी को लेकर कांग्रेस का नया दांव अजमाने जा रही है। अलका लांबा महिलाओं के बीच जाकर गारंटी की जानकारी देंगी। लांबा महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, जो तीन दिनों के दौरे पर कल रायपुर पहुंचेंगी। 26 से 28 अप्रैल तक कई क्षेत्रों में जाकर महिलाओं से मिलेंगी। कांग्रेस के नारी न्याय गारंटी योजना की महिलाओं को जानकारी देंगी। उनका भिलाई, बिलासपुर, रायपुर में कई कार्यक्रम तय किया गया है। वहीं अंतिम दौर के प्रचार के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े जांजगीर में सभा लेंगे तो बिलासपुर में राहुल गांधी का कार्यक्रम तय किया गया है। जानकारी के अनुसार राहुल गांधी 29 अप्रैल को सभा को संबोधित करेंगे तो 30 अप्रैल को जांजगीर में मल्लिकार्जुन खरगे की सभा होगी।

राजनांदगांव में 60 कंपनियां तैनात
नक्सल प्रभावित राजनांदगांव लोकसभा सीट में मतदान के लिए तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यहां सीएपीएफ पैरामिलिट्री की 60 कंपनियों की तैनाती की गई है। इस लोकसभा क्षेत्र में चार जिले कबीरधाम, खैरागढ़, राजनांदगांव और मोहला मानपुर आते है। मोहला मानपुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। इसके अलावा कवर्धा जिला भी आंशिक नक्सल प्रभावित है। ऐसे में वोटिंग के दौरान इन दोनों क्षेत्रों में तैयारियां बढ़ा दी गई है। मोहला मानपुर में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। आईजीपी प्रभारी दीपक झा के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में पहले चरण में हुए चुनाव के दौरान गढ़चिरौली और गोंदिया बॉर्डर और एमपी के सीमावर्ती जिलों में राजनांदगांव से फोर्स भेजी गई थी, लिहाजा राजनांदगांव में चुनाव के दौरान वहां से मदद मांगी गई। वैसे, मोहला मानपुर के साथ ही बाकी के तीनों जिलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। एरिया डोमिनेशन किया जा रहा है। सोर्स को भी एक्टीवेट कर दिया गया है. ताकी कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। झा ने बताया कि आचार संहिता लगने के बाद 12 चैक पोस्ट बनाए गए थे। यहां से अब तक 4000 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है। मोहला मानपुर में सबसे ज्यादा शराब मिली है। भारी मात्रा में कैश भी जब्त किया गया है। वहीं कवर्धा में भारी मात्रा में गांजा जब्त किया गया। गुंडे बदमाशों पर भी कार्रवाई हुई है।

विद्यार्थियों को चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करें शिक्षक: राज्यपाल
भारत में कोरोना: 71 दिन बाद एक्टिव मामले सबसे कम…. बीते 24 घंटों में सामने आए 67 हजार 208 नए मामले
भाजपा का प्रदेश में आज चक्काजाम, बोले आदिवासियों का हक छीना, स्थानीय आरक्षण पर भी लगा दिया रोक, ये गलत है…
Railway breaking : दुर्ग से चलने वाली आधा दर्जन ट्रेनों का बदला रूट, लिस्ट में सारनाथ व गोंदिया-बरौनी भी शामिल… जानें क्या है वजह
मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान में इस बार मलेरिया के साथ-साथ टीबी, मोतियाबिंद और स्केबीज की भी घर-घर जांच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Crime : देशी शराब दुकान में सेंधमारी, बंदूक की नोक पर बदमाशों ने लूट लिए 3 लाख रुपए
Next Article बस्तर में जवानों का खौफ, 18 नक्सलियों ने डाले हथियार बस्तर में जवानों का खौफ, 18 नक्सलियों ने डाले हथियार

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?