ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG News: बेमेतरा में सीएम साय ने भरी हुंकार, विजय बघेल के लिए मांगे वोट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedPolitics

CG News: बेमेतरा में सीएम साय ने भरी हुंकार, विजय बघेल के लिए मांगे वोट

By Om Prakash Verma
Published: April 3, 2024
Share
CG News: बेमेतरा में सीएम साय ने भरी हुंकार, विजय बघेल के लिए मांगे वोट
CG News: बेमेतरा में सीएम साय ने भरी हुंकार, विजय बघेल के लिए मांगे वोट
SHARE

दुर्ग (श्रीकंचनपथ न्यूज़)। बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र में सीएम विष्णुदेव साय ने चुनावी हुंकार भरी। उन्होंने चुनावी आमसभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के पक्ष में मतदान करने की अपील की। श्री साय ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद मोदी की गारंटियों को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने डबल इंजन की सरकार के लिए भाजपा प्रत्याशी को भरपूर समर्थन देने का आह्वान भी किया।

आमसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जो गारंटी है, उसे हमने पूरा किया। महतारी वंदन योजना, किसानों के दो साल के बोनस और 3100 की कीमत से धान की खरीदी सहित सभी वादों को हमने पूरा किया है। डबल इंजन की सरकार के लिए भाजपा को मजबूत करने के लिए अब आपकी आवश्यकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ को ठगने का काम किया है। छत्तीसगढ़ को लूटने का काम किया। कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया। कोयला में घोटाला किया, शराब में घोटाला किया। इसका नतीजा यह है कि आज कांग्रेस के नेता जेल में हैं।

बीजेपी की आमसभा नगर पंचायत परपोड़ी के लाल सिंह मिनी स्टेडियम में आयोजित की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री के सामने 500 से अधिक लोगों ने भाजपा प्रवेश किया। नए सदस्यों का मुख्यमंत्री ने भाजपा गमछा पहनकर अभिनंदन किया। आमसभा को डिप्टी सीएम अरुण साव, दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी विजय बघेल और खाद्य मंत्री दयाल दास ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में साजा विधायक ईश्वर साहू और बेमेतरा विधायक दीपेश साहू भी मौजूद रहे।

देशहित में काम करता है साहू समाज- विजय
बीजेपी प्रत्याशी विजय बघेल ने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेसी प्रत्यशी को साहू समाज से मिल रहे समर्थन पर कहा कि साहू समाज के लोग देश हित में काम करते हैं। सामाजिक समरसता की भावना को लेकर देश को कैसे शिखर पर ले जाए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ साहू समाज के मन में भी यही बात है। मेरी व्यक्तिगत आत्मीयता साहू समाज के लोगों के साथ है। मैं जहां पैदा हुआ, वहां भी साहू समाज के 75 फीसदी लोग रहते हैं। पूर्व सांसद स्व. ताराचंद साहू को अपना राजनीतिक गुरु बताते हुए विजय बघेल ने कहा कि ताराचंद साहू ने दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस के गढ़ को भेद के भाजपा को जीत दिलाई थी। मुझे विश्वास है कि पिछली बार से भी अधिक मतों से दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में चुनाव जीतेंगे।

साहू मतदाताओं का गढ़ है दुर्ग
छत्तीसगढ़ की दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में सर्वाधिक मतदाता साहू समाज से आते हैं। कांग्रेस ने ओबीसी कार्ड खेलते हुए साहू समाज से अपना लोकसभा प्रत्याशी बनाया है। मीडिया ने परपोड़ी में विजय बघेल से जब सामाजिक मुद्दे पर लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने साहू समाज का बीजेपी को समर्थन मिलने का दावा किया।

पावर हाउस मार्केट में दुकान खुलने की शिकायत, जोन आयुक्त के साथ टीम ने किया निरीक्षण… कपड़ा दुकान खुला होने और भीड़ पाए जाने पर 10000 रुपए जुर्माना
चेम्बर महामन्त्री अजय भसीन ने वित्त मंत्री सीतारमण को लिखा पत्र… ब्याज और विलंब शुल्क में मांगी 3 महीनों की छूट
भिलाई में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, दो नाबालिगों ने की करतूत… गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा बाल संप्रेक्षण गृह
दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों शिक्षकों की कमी, युक्तियुक्तकरण से सुधरेगी व्यवस्था, शिक्षा विभाग ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट
Morning Breaking: पढि़ए देश, दुनिया और छत्तीसगढ़ की पांच बड़ी खबरें सिर्फ केपी न्यूज के साथ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कई सीटें कांग्रेस के लिए दिवास्वप्न! परचम लहराने कांग्रेस लगा रही पूरा जोर, भाजपा इस बार भी जीत के प्रति आश्वस्त कई सीटें कांग्रेस के लिए दिवास्वप्न! परचम लहराने कांग्रेस लगा रही पूरा जोर, भाजपा इस बार भी जीत के प्रति आश्वस्त
Next Article राजनीति: जब भाजपा प्रत्याशी ने पैर छूकर लिया कांग्रेस प्रत्याशी से आशीर्वाद राजनीति: जब भाजपा प्रत्याशी ने पैर छूकर लिया कांग्रेस प्रत्याशी से आशीर्वाद

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?