ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG News : कुएं की सफाई के दौरान दो भाइयों की मौत, गैस रिसाव व ऑक्सीजन की कमी से गई जान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BilaspurBreaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

CG News : कुएं की सफाई के दौरान दो भाइयों की मौत, गैस रिसाव व ऑक्सीजन की कमी से गई जान

By Mohan Rao
Published: July 12, 2025
Share
कुएं में डूबने से दो भाइयों की मौत
SHARE

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बेलगहना पुलिस चौकी क्षेत्र में दो भाइयों की मौत हो गई। एक भाई कुएं की सफाई करने उतरा और डूबने लगा तो दूसरा भाई उसे बचाने उतरा। जहरीली गैस के रिसाव ऑक्सीजन की कमी के कारण दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद घर में मातम का माहौल है। वहीं इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस व आसपास क लोग पहुंच गए।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बेलगहना पुलिस चौकी क्षेत्र के कोटा ब्लॉक के ग्राम पंचायत करही कछार के आश्रित मोहल्ला डीपरापारा में हुई। यहां रहने वाला 35 वर्षीय दिलीप पटेल कुएं की सफाई के लिए उतरा था। सफाई के दौरान वह पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए उसका सगा भाई दिनेश पटेल भी कुएं में उतर गया। लेकिन ऑक्सीजन की कमी के कारण दोनों भाइयों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दिलीप पटेल जब कुएं में उतरा तो उसे ऑक्सीजन की कमी महसूस हुई और वह खुद को संभाल नहीं पाया और डूबने लगा। इसके बाद उसका भाई उतरा तो उसे भी यही परेशानी हुई। हादसे में दोनों भाइयों की मौत के बार परिवार में मातम पसर गया। सूचना मिलने पर बेलगहना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शवों को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

इस पूरे मामले में बेलगहना चौकी पुलिस ने जहरीली गैस के रिसाव की आशंका जताई है। साथ ही लोगों को कुएं में उतरने से मना किया। इस दौरान पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को बुलाया। टीम ने जांच के बाद सुरक्षा उपकरणों के साथ कुएं में उतरकर दोनों के शव रात 9.30 बजे बाहर निकाला। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और पुलिस ने पहले एक दीया जलाकर रस्सी से कुएं में नीचे उतारा। दीया कुछ दूरी तक जाकर बुझ गया, जिससे कुएं में जहरीली गैस होने की पुष्टि हो गई। इसके बाद ही एसडीआरएफ की टीम ने सुरक्षा उपकरणों के साथ सावधानीपूर्वक रेस्क्यू किया।

Education: 10वीं का परिणाम आने से पहले 11वीं में मिलेगा दाखिला, जानिए क्यों लिया गया यह निर्णय
सरगुजा जिले के मडगांव में किराना दुकान से 200 बोरी धान जब्त
पूर्णिया में वोटिंग के बीच कुख्यात बिट्टू सिंह के भाई की हत्या, जा रहे थे वोट डालने
बदलाव की बयार: लाल सलाम के नारों की जगह वर्णमाला सीखेंगे बच्चे, नक्सलगढ़ में पहली बार बजी स्कूल की घंटी
इंतजार खत्म: बिलासपुर से डोंगरगढ़ के बीच 12 पैसेंजर ट्रेनों की शुरुआत…. कल से पटरी पर.. जाने इन ट्रेनों की विस्तृत समय सारणी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अहमदाबाद एयर क्रैश का सच आया सामने, प्रारंभिक रिपोर्ट में कई खुलासे… टेकऑफ के बाद बंद हो गए थे दोनों इंजन
Next Article मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गा दास उइके ने की सौजन्य मुलाकात

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?