ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG News : सगाई की रात युवती ने प्रेमी संग खाया जहर, दोनों की मौत… शादी के खिलाफ था परिवार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

CG News : सगाई की रात युवती ने प्रेमी संग खाया जहर, दोनों की मौत… शादी के खिलाफ था परिवार

By Mohan Rao
Published: June 18, 2024
Share
प्रेमी प्रेमिका ने जहर खाकर दी जान
SHARE

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में प्रेमी युगल की आत्महत्या का मामला सामने आया है। प्रेमी युगल एक दूसरे से प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे। इसके लिए परिवार वाले राजी नहीं थे और युवती की शादी कहीं और तय कर दी। जिस दिन लड़की की सगाई हुई उसी रात को प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ घर से निकल गई और दोनों ने जहर खा लिया। दूसरे दिन दोनों खेत में बेसुध पड़े मिले। परिजन दोनों को अस्पताल ले गए जहां युवती की मृत घोषित कर दिया और इलाज से पहले की युवक की भी मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शांति दर्रो (20) पिता सुकदेव दर्रो निवासी पटेलपारा गुड़ाबेड़ा का सोनू कोमरा (20) पिता बुधराम कोमरा के साथ पिछले कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे लेकिन परिजन इसके लिए राजी नहीं थी। इस बीच शांती की शादी कहीं और तय कर दी गई और 15 जून को सगाई थी। शनिवार को सगाई के बाद रात को शांती अपने प्रेमी सोनू से घर से बाहर मिली। इसके बाद दोनों खेतों की ओर गए और जहर खा लिया।

इधर सगाई वाले घर में शांति कीप तलाश होती रही लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। रविवार की सुबह करीब 6 बजे गांव के रामदेव पोया ने बताया कि शांति दर्रो और सोनू कोमरा दोनों एक साथ खेत में पड़े हुए हैं। सूचना मिलते ही परिजन ग्रामीणों के साथ जब घटना स्थल पहुंचे तो वहां पर दोनों खेत में एक दूसरे से लिपटे हुए पड़े थे। गांववालों की मदद से दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने शांति दर्रो को मृत घोषित कर दिया। वहीं  सोनू कोमरा ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक युवती शांति दर्रो सरण्डी की रहने वाली है वह अपने नाना- नानी के घर गुड़ाबेड़ा में रहकर पढ़ाई लिखाई कर रही थी। उसकी सगाई भी नाना नानी के घर में ही संपन्न किया गया था। एक से प्यार और दूसरे से शादी यह दोनों को मंजूर नहीं था इसलिए दोनों ने खुदकुशी का फैसला कर जहर खा लिया। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है।

16 लाख के इनामी माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, नक्सली दंपती ने छोड़ा हिंसा का रास्ता
शहर के व्यस्ततम मार्केट में सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्रवाई करने खुद ग्राहक बनकर पहुंचे आयुक्त… कईयों के खिलाफ हुई कार्रवाई
सर्दियों में आँतों और पेट के लिए बेहद फायदेमंद है मूली, जानें अन्य हैरान कर देने वाले फायदे
सीएम साय का ऐलान : 27 मार्च से पुन: शुरू होगी मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना, श्रद्धालु नि:शुल्क कर सकेंगे यात्रा
CG Big Breaking : सरकारी कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा… सरकार के इस आदेश से खिले चेहरे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 245 # 18 June 2024
Next Article मुख्यमंत्री साय ने अपने खेतों में बीज का छिड़काव कर खेती-किसानी का किया शुभारंभ

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?