गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में युवक अपनी गर्लफ्रेंड को पाने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। जैसे ही इसकी सूचना फैली आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते वहां पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। भीड़ में से ही किसी व्यक्ति ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीओपी और थाना प्रभारी ने युवक को समझाइश दी। घटना मैनपुर थाना क्षेत्र की है।
मैनपुर थाना प्रभारी शिव हुड़ा ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक अपनी प्रेमिका के साथ रहना चाहता है और इसके लिए वह भी कुछ भी करने को तैयार है। युवक का नाम रोहन कश्यप है और वह मोबाइल टॉवर पर चढ़कर बालीवुड फिल्म ‘शोले’ की तरह वीरू की तर्ज पर अपनी प्रेमिका ‘बसंती’ जब तक नहीं मिलेगी, वह नीचे नहीं उतरने की जिद पर अड़ा रहा। वह शुक्रवार देर रात मोबाइल टावर पर चढ़ गया। मौक पर अपनी प्रेमिका को बुलाने की बात करता रहा। इस पर पुलिस उसे मनाते हुए नीच उतर जाने की बात कही, लेकन वह अपनी ही जिद पर अड़े रहा। घंटों मशक्कत के बाद किसी तरह से युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया।




