ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG News : पैरेंट्स से नाराज बच्चे घर से भागे, शिकायत के बाद चंद घंटों में पुलिस ने सकुशल किया बरामद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

CG News : पैरेंट्स से नाराज बच्चे घर से भागे, शिकायत के बाद चंद घंटों में पुलिस ने सकुशल किया बरामद

By Mohan Rao
Published: March 28, 2025
Share
तपकरा पुलिस थाना
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पैरेंट्स से नाराज होकर दो नाबालिग बच्चियां घर से चली गई। किसी को बताए बिना वे घर से निकल गई। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चला तो वे पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद दोनों बच्चियों को सकुशल बरामद किया। दरअसल दोनों बच्चियों ओड़िशा में अपने रिश्तेदार के यहां चली गई थी। मामला जिले के तपकरा थाना क्षेत्र का है।

गौरतलब है कि जशपुर पुलिस गुम बच्चों को ढूंढने हेतु अत्यंत संवेदनशील है, जिसके तारतम्य में जशपुर पुलिस के द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व व दिशा निर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर अनिल कुमार सोनी (नोडल अधिकारी ऑपरेशन मुस्कान) के मार्गदर्शन में लगातार प्रदेश व देश के अन्य राज्यों में जाकर गुम बच्चों को ढूंढने लगातार प्रयास कर रही है। जिसमें पुलिस को सफलता भी मिल रही है। सक्रिय मुखबीर तंत्र, पुलिस के टेक्निकल टीम की मदद व गुम बच्चों के परिजनों के सहयोग से जशपुर पुलिस ने विगत एक वर्ष से अब तक 153 गुम बच्चों को ढूंढ सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया है।

इसी कड़ी में 26 मार्च 25 को थाना तपकरा क्षेत्रांतर्गत एक ही गांव के दो अलग अलग पैरेंट्स ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उनकी 17वर्षीय नाबालिक बेटियां जो कि कक्षा 12 में पढ़ती हैं, घर वालों को बिना बताए कहीं चली गई हैं, आस पास रिश्तेदारों, पड़ोसियों में पता तलाश किया कहीं पता नहीं चला। रिपोर्ट पर मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थाना तपकरा पुलिस के द्वारा मामले के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए , गुम इंसान दर्ज कर,बीएनएस की धारा 137(2) के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया व पुलिस गुम नाबालिक बालिका की पतासाजी मे हेतु प्रयास में लग गई।

विवेचना दौरान सक्रिय मुखबीर तंत्र, परिजनों के सहयोग व पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से पुलिस को  दोनों नाबालिक बच्चियों के ओड़ीशा राज्य के एक गांव में होना पाये जाने पर तत्काल पुलिस टीम मौके के लिये रवाना हुई। पुलिस के द्वारा दोनों नाबालिक बच्चियों को दस्तयाब कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। नाबालिक बालिकाओं के साथ किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटनाएं नहीं हुई है। पूछताछ पर दोनों नाबालिक बच्चियों ने बताया कि वे अपने घर वालों के किसी बात से नाराज होकर, बिना बताए, उड़ीसा राज्य के एक गांव में अपने रिश्तेदार के यहां गई थी।  नाबालिक बालिका की बरामदगी एवं विवेचना कार्रवाई में थाना प्रभारी तपकरा निरीक्षक संदीप कौशिक, सहायक उप निरीक्षक अनिल सिंह कामरे, आरक्षक हरिनंदन साय, नीलम साय पैंकरा, महिला आरक्षक पुष्पा पैंकरा की सराहनीय भूमिका रही है।

भारत-चीन की सेना के बीच लेफ्टिनेंट जनरल स्तर की चौथी बैठक कल
सीजी बजट 2022-23: छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन बहाल, सीएम भूपेश बघेल का एलान, गोबर के बस्ते में पेश किया बजट
महिला सुरक्षा को लेकर सरकार ने जारी किए निर्देश, लैंगिक उत्पीड़न रोकने आंतरिक शिकायत समिति का होगा गठन
बदमाश ने गाभिन गाय को मारा चाकू, आधीरात की घटना.. आरोपी की तलाश में पुलिस
धान खरीदी महाअभियान: समर्थन मूल्य पर अब तक किसानों से 43.74 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 163 # 28 March 2025
Next Article दक्ष वैद्य ने गुरु खुशवंत साहेब का मनाया जन्मदिन, शासन में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने का किया आग्रह दक्ष वैद्य ने गुरु खुशवंत साहेब का मनाया जन्मदिन, शासन में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने का किया आग्रह

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?