ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG News : सेना के जवान की सड़क हादसे में मौत, टिकट बुक करने जा रहा था और हो गया हादसा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BilaspurBreaking NewsChhattisgarhFeatured

CG News : सेना के जवान की सड़क हादसे में मौत, टिकट बुक करने जा रहा था और हो गया हादसा

By Mohan Rao
Published: April 15, 2024
Share
मृतक जवान महेन्द्र
SHARE

गौरेला पेंड्रा मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में सेना के जवान की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। वापस ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए वह अपने दोस्त के साथ फ्लाइट की टिकट बुक कराने बिलासपुर जा रहा था। इस दौरान अज्ञात वाहन की ठोकर से जवान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल है जिसका सिम्स में इलाज जारी है। इधर हादसे में मृत जवान को बिलासपुर के आर्मी कैंप में ससम्मान अंतिम विदाई दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार पेंड्रा थाना क्षेत्र के बस्ती बगरा गांव निवासी महेंद्र सिंह पुत्र राम नारायण वाकरे आर्मी में कार्यरत थे। सन 2016-17 से फौज की नौकरी कर रहे थे। वर्तमान में वे उत्तर भारत में श्रीनगर के आर्मी सिग्नल रेजीमेंट में बतौर सिपाही के पद पर पदस्थ थे। जवान परिवार में शादी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए छुट्टी लेकर अपने गृहग्राम बस्ती बगरा आया हुआ था। वापस ड्यूटी ज्वॉइन करने के लिए श्रीनगर जाने के लिए प्लेन का टिकट बुक कराने अपने दोस्त सुबोध सिंह के साथ बाइक से बिलासपुर जा रहा था।

दारसागर मोड़ के पास विपरित दिशा से आ रही अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में घटनास्थल पर ही महेंद्र की मौके पर मौत हो गई। वहीं, दोस्त सुबोध सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे गंभीर हालात में सिम्स बिलासपुर इलाज के लिए भेजा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही जवान के गृहग्राम बस्ती बगरा में मातम पसर गया। घटना की जानकारी आर्मी के बड़े अधिकारियों को दी गई, जिस पर बिलासपुर के आर्मी कैंप से जवान मृतक के गृहग्राम बस्ती बगरा पहुंचकर सड़क हादसे में मृत महेंद्र सिंह वाकरे को ससम्मान अंतिम विदाई दी।

विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार, मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से राह हुई आसान
श्रीरामनवमी का भव्य आयोजन कल, 95 क्विंटल से अधिक अन्न से बनेगा महाप्रसाद…. निकलेंगी 1150 से अधिक शोभायात्राएं
एयरपोर्ट बड़ा हादसा टला, विमानों के पास पुशबैक वाहन में आग लगने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो
बिना लाइसेंस के चल रहे थे नर्सिंग होम, जांच में खुला मामला…. कलेक्टर ने काटा 20-20 हजार का जुर्माना
चीनी टीका: डब्ल्यूएचओ की अनुमति के बाद भी विरोध, सऊदी जैसे देश नहीं दे रहे मंजूरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दर्दनाक हादसा : ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, दो बच्चों समेत सात लोग जिंदा जले
Next Article Bhilai : कारोबारी से एक करोड़ से ज्यादा का फ्रॉड, प्राफिट शेयरिंग का झांसा देकर निवेश कराया और हड़प लिए रुपए

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?