ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG News : चूहा मारने महिला ने टमाटर में इंजेक्ट किया था जहर, पति की गलती से उसकी चटनी बनाकर खाई… मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedkorba

CG News : चूहा मारने महिला ने टमाटर में इंजेक्ट किया था जहर, पति की गलती से उसकी चटनी बनाकर खाई… मौत

By Mohan Rao
Published: February 17, 2025
Share
जहरीले टमाटर की चटनी खाने सेे महिला की मौत
SHARE

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पति की एक गलती ने पत्नी की जान ले ली। दरअसल चूहे मारने के लिए पत्नी ने टमाटर में जहर इंजेक्ट किया और उसे नीचे छोड़ दिया। पति ने उस टमाटर को टोकनी में डाल दिया। बाद में पत्नी ने उसी टमाटर की चटनी बनाई और खा ली। इससे उसकी तबीयत बिगड़ी और उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई। मामला जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार कटघोरा थाना अंतर्गत बिंजरा गांव निवासी कार्तिक राम की पत्नी बसंती की जहरीले टमाटर की चटनी खाने से मौत हो गई। दरअसल कार्तिक राम की पत्नी चूहों से बहुत परेशान थी और उन्हें मारने के लिए टमाटर में जहर इंजेक्ट किया और नीचे छोड़कर जंगल में पत्ता तोड़े चली गई थी। इसके बाद कार्तिक राम ने देखा कि टमाटर नीचे गिरा हुआ है तो उसने दवा भरे टमाटर को वापस टोकरी में रख दिया। इसके बाद वह मजदूरी करने निकल गया।

कार्तिक राम मजदूरी कर रहा था कि उसे फोन पर जानकारी मिली की उसकी पत्नी बसंती की हालत खराब है और उल्टी-दस्त कर रही है। जब मौके पर पहुंचा तो उसने बताया कि कुछ देर पहले ही बसंती टमाटर की चटनी खाई है। पत्नी बसंती को तुरंत जिला मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीं महिला के शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतिका बसंती की मृत्यु होने से उसके दो बच्चों के सर से मां का साया उठ गया है। अब उनके संरक्षण की जिम्मेदारी पति और अन्य परिजनों पर आ गई हैं।

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजुर ने बताया कि परिजनों की बात अनुसार बयान दर्ज किया गया है जहां बताया गया कि चूहा मारने टमाटर में इंजेक्शन की जगह लिक्विड डाला गया था इसके सेवन करने से उसकी मौत हो गई बयान दर्ज कर जांच के लिए संबंधित थाना को भेजा जाएगा। बिंझरा गांव में हुई इस घटना ने लोगों को दुखी किया है और सबक भी दिया है। आगे इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए जरूर इस बात की है कि अगर कोई अपने घर में खाने-पीने की चीजों की सुरक्षा को लेकर कोई जोखिम भरा कदम उठाने जा रहे हैं तो इस बारे में घर के लोगों को पूरी जानकारी हो ताकि अनहोनी से बचा जा सके।

नरवा विकास योजना ने दी बदल वनांचल की तस्वीर, बढ़ रहा भू-जल स्तर, मिल चुका है स्वर्ण पुरस्कार
कलेक्टर के निर्देश का पालन: आयुक्त ने अपनी मौजूदगी में कराया स्ट्रीट वेंडर का कोरोना जांच…. दूसरे दिन भी नहीं मिला कोरोना संक्रमित
बुरी खबर: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 39 ट्रेन फिर कैंसिल, 5 से 17 नवंबर तक नहीं चलेंगी ये गाडिय़ां, देखिए पूरी सूची
नन्हीं दुर्गा ने ली कोरोना जागरुकता की जि़म्मेदारी…. कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भूरे ने किया जागरुकता अभियान की शुभंकर ‘नन्हीं दुर्गा’ का कट आउट लांच
मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से लग रहे स्वास्थ्य शिविर में 52269 लोगों ने कराया अब तक इलाज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भूकंप के झटकों से दहली दिल्ली की धरती, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग… 4.0 तीव्रता का था भूकंप
Next Article shreekanchanpath 125 # 17 February 2025

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?