ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Fraud : स्टील कंपनी को फर्जी इनवाइस से लगाया लाखों का चूना, शिकायत पर दर्ज हुई एफआईआर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

CG Fraud : स्टील कंपनी को फर्जी इनवाइस से लगाया लाखों का चूना, शिकायत पर दर्ज हुई एफआईआर

By Mohan Rao
Published: January 12, 2023
Share
धोखाधड़ी
SHARE

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक स्टील फैक्ट्री के संचालक को एक अन्य फर्म के संचालक ने लाखों का चूना लगाया। दरअसल माल की डिलवरी लेने के बाद फर्जी इनवाइस दे दिया और बिल के पैसे देने से आनाकानी करता रहा। स्टील कारोबारी अपने पैसे के लिए लगभग चार साल से परेशान था। अब इस मामले में उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में आजाद चौक पुलिस ने रत्नम इण्डस्ट्रीज के संचालक चलपति राव के खिलाफ धारा 420 के तहत केस दर्ज किया है।

आजाद चौक पुलिस के अनुसार सिविल लाइन निश्चय सरावगी की रागसागर पारा राठौर चौक के पास आरके इस्पात उद्योग के नाम से फर्म। 2018 में उसने रत्नम इण्डट्रीज मारूती इनक्लेव टाटीबंद के साथ लोहे का एमएस फ्लैट राउंड एवं स्क्वायर का मेरे साथ सौदा किया था। इसके बाद फर्म ने 15.780 मेट्रिक टन प्लेट का रत्नम इंडस्ट्री के साथ 6 लाख 77 हजार 665 रूपए में सौदा किया। सौदा होने के बाद 21 व 31 जुलाई 2018 को अपने कंपनी के इनवाइस बिल के मार्फत माल ट्रक के द्वारा भिजवा दिया गया था।

माल मिलने के बाद रत्नम इंडस्ट्रीज के संचालक ने बिल का पैसा देने में आना कानी करना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने प्रार्थी के दूसरे आरके स्ट्राक्चर प्रा लि सोनडोगरी के नाम फर्जी इनवाइस बिल तैयार कर डाक के द्वारा एचबी वायर 16.480 मेट्रिक टन कीमती 8 लाख19 हजार 233 रूपए का माल बेचे जाने का फर्जी रसीद भेज दिया। इसके बाद उसने यह कहकर पेमेंट देने से इनकार कर दिया कि हमने माल के बदले माल भेज दिया।

हालांकि बाद में दबाव बढ़ने पर उसने अपनी गलती मानी और आर्थिक परेशानी का हवाला देकर बिल की राशि ब्याज के साथ लौटाने पर सहमत हुआ। सहमति के बाद भी रत्नम इण्डस्ट्रीज के मालिक चलपति राव ने पेमेंट नहीं की। पैसे के लिए आदमी भेजने से पर धमकी देता था। इस मामले में शिकायत पर जांच के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने दी धमकी…गवर्नर के पद से हटने पर जगदीप धनखड़ को भेजेंगे जेल
तबलीगी जमात के मौलाना साद बोले, डॉक्टरों की बात में आकर मिलना जुलना न कर दें बंद
CG Politics: फैक्टर देखकर मिलती रही है टिकट, महिलाओं को नहीं मिल पाया आनुपातिक प्रतिनिधित्व, इस बार भाजपा से 3 और कांग्रेस से 2 महिलाओं मैदान में
शहर की साफ सफाई और सुंदरता को लेकर बेहद एक्टिव मोड पर कलेक्टर… कहा अंतिम बार दी गई समझाईश, व्यवस्था बिगाड़ी तो होगी कार्रवाई
मिसाल: मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया कांवडिय़ों का स्वागत, साम्प्रदायिक सौहार्द की देश भर में हो रही चर्चा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article टेलरिंग से लेकर लैब टेक्नीशियन तक के गुर सीख रहे युवा, लाईवलीहुड कॉलेज में युवाओं को मिल रहा नि:शुल्क प्रशिक्षण
Next Article भिलाई में निगम की बड़ी कार्रवाई : नंदिनी रोड में हटाए 50 से ज्यादा अवैध कब्जे, खाली कराया सड़क

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?