ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : अवैध संबंधों के शक में युवक की हत्या, चार दिन पहले मिला था खेत में शव, आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

CG Crime : अवैध संबंधों के शक में युवक की हत्या, चार दिन पहले मिला था खेत में शव, आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: November 27, 2022
Share
पुलिस की गिरफ्त में हत्या के आरोपी
SHARE

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में अवैध संबंधों के शक में युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने काम से लौट रहे युवक का रास्ता रोका और गमछे से गला घोंटकर मार दिया। हत्या के बाद शव को खेत में फेंक कर चले गए। दूसरे दिन सुबह गांववालों से शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी। पीएम रिपोर्ट मिलने पर हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 302, 34 के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। घटना बलोद के राजहरा थाना क्षेत्र का है।

राजहरा थाना प्रभारी वीणा यादव ने बताया कि 23 नवंबर को ग्राम पथराटोला निवासी दीपक भूआर्य के खेत में एक शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और मर्ग कायम कर पीएम के लिए भेज दिया गया। युवक की पहचान ग्राम रजही निवारी कामता प्रसाद के रूप में हुई। मर्ग जांच और पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद पता चला कि कामता की गला घोंटकर हत्या की गई है। उसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले। इसके बाद इस मामले में धारा 302 कायम कर जांच शुरू की गई।

गांव के दो लोग निकले हत्या के आरोपी
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि कामता प्रसाद का गांव के ही बालक राम बांका से पुरानी रंजिश थी। शक के आधार  पर पुलिस ने बालक राम को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सारा सच उगल दिया। आरोपी बालक दास ने बताया कि उसने अपने साथी रूमन लाल भुआर्य के साथ मिलकर कामता प्रसाद की खेत में ले जाकर हत्या कर दी थी। बालक दास के बयान के बाद उसके साथी रूमन लाल भुआर्य को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पत्नी से था अवैध संबंध का शक
गिरफ्तारी के बाद आरोपी बालक राम ने पुलिस को बताया कि मृतक कामता प्रसाद का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध था। इसे लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था। 22 नवंबर की सुबह वह काम पर निकला और शाम को जब लौट रहा था तो पथराटोला के पास बालक राम व उसके साथी रूमन लाल ने उसका रास्ता रोका। इसके बाद उसके गले में गमछा लपेटकर उसे खेत में खींचकर ले गए और मारपीट के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

सोनिया गांधी से मिले सीएम बघेल और अशोक गहलोत, चुनाव की तैयारियों को लेकर हुआ मंथन
‘मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन’ के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय पोषण सप्ताह का सफल आयोजन, अच्छे स्वास्थ्य के दिए टिप्स
अफगान पर जी-20 देशों के नेताओं की मंगलवार को होगी बड़ी बैठक, पीएम मोदी भी लेंगे हिस्सा
विधायक अरूण वोरा ने विधानसभा में लगाया हमर लैब से जुड़े मुद्दे पर ध्यानाकर्षण… स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कम्प
सर्दियों में खतरनाक हो सकता है कोरोना, वायरस की दूसरी लहर संभव: वी के पॉल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी गुस्ताखी माफ़: झारा कहे सुई से, तेरे पेंदे में छेद
Next Article Big News: प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकी, एटीएस ने एक युवक को उठाया, तीन लोगों में एक लड़की भी शामिल Big News: प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकी, एटीएस ने एक युवक को उठाया, तीन लोगों में एक लड़की भी शामिल

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?