ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : ट्रक के हेल्पर ने भाड़े की रकम चुराई, गोवा जाकर मौज करने का था प्लान… जाने से पहले पकड़ाया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

CG Crime : ट्रक के हेल्पर ने भाड़े की रकम चुराई, गोवा जाकर मौज करने का था प्लान… जाने से पहले पकड़ाया

By Mohan Rao
Published: January 10, 2024
Share
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक ट्रक के हेल्पर ने गोवा में मौज करने का प्लान बनाया और भाड़े की रकम डेढ़ लाख रुपए चुराकर फरार हो गया। ट्रक ड्राइवर को जब पता चला कि भाड़े की रकम हेल्पर चुरा कर फरार हो गया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन फानन में वह थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने हेल्पर को गोवा पहुंचने से पहले की गिरफ्तार कर लिया। मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक सीजी 14 एमक्यू 4180 के चालक चरईडांड़ निवासी भास्कर श्रीराव ने इसकी शिकायत दर्ज कराई। भास्कर ने बताया कि उसने अपने ट्रक में  बलभद्र दास को हेल्पर का काम करने के लिए रखा। उसने बताया कि मंगलवार को रांची से चाल भाड़ा का पैसा डेढ़ लाख रुपए लिए और ट्रक में आलू लोडकर उसे कुनकुरी लेकर पहुंचा। आलू गोदाम में वाहन को खड़ी कर आलू की बोरियो को अनलोड करा रहा था। इस दौरान वह कुछ देर के लिये अपने घर गया एवं वापस आकर देखा तो हेल्पर नहीं बलभद्र नहीं दिखा और ट्रक के केबिन में रखा भाड़ा का पैसा थैला सहित गायब मिला।

गोवा में मौज करने निकला हेल्पर, रास्ते में पकड़ाया
भाड़े के ड़ेढ लाख रुपए गायब मिलने पर भास्कर के होश उड़ गए। इसके बाद वह कुनकुरी थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। इस बीच पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि बलभद्र रायगढ़ की ओर भाग रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर रास्ते से ही से पकड़ा लिया। आरोपी बलभद्र के पास से पुलिस ने एक लाख 30 हजार रुपए तथा चोरी की रकम से खरीदी गई मोबाइल जब्त किया। पूछताछ में आरोपी बलभद्र ने बताया कि उसका गोवा में मौज करने का प्लान था इस लिए ट्रक से भाड़े की रकम चुराकर गोवा जाने रायगढ़ रेलवे स्टेशन जा रहा था। इस पूरी कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर परमा, उप निरीक्षक सुनील सिंह, प्रधान आरक्षक मोहन बंजारे, आरक्षक गोविन्द यादव, जितेन्द्र गुप्ता, पूनमलाल, सैनिक अजय श्रीवास्तव का सराहनीय योगदान रहा।

बस स्टेण्ड दुर्ग में शुरू हुआ यातायात पुलिस सहायता केन्द्र, विधायक गजेन्द्र यादव व एसपी गर्ग ने किया शुभांरभ
सीनियर IPS ने दोस्ती को लेकर कही दिल छू लेने वाली बातें, युवाओं को स्टोरी बताकर किया मोटिवेट, पढि़ए पूरी पोस्ट
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आड़ावाल को मिली बड़ी उपलब्धि, एनक्यूएएस की उपलब्धि हासिल करने वाला बस्तर संभाग का पहला अस्पताल
गुप्तेश्वर पांडेय JDU में शामिल, कहा-सीधा आदमी हूं, राजनीति नहीं जानता
भिलाई में वंदेभारत एक्सप्रेस पर फिर हुआ पथराव, पावर हाउस रेलवे स्टेशन के पास की घटना, एक्सप्रेस का शीशा टूटा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG News : सौर सुजला योजना में लक्ष्य के विरूद्ध 60 प्रतिशत से कम प्रगति वाली इकाईयों को जारी होगा नोटिस
Next Article लोकसभा की सभी 11 सीटें जीतने का दावा, कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह लोकसभा की सभी 11 सीटें जीतने का दावा, कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?