ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG CRIME : पैसों के लेनदेन पर बिगड़ी बात, हेल्पर ने पिकअप चालक की टांगी मारकर की हत्या
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedRaigarh

CG CRIME : पैसों के लेनदेन पर बिगड़ी बात, हेल्पर ने पिकअप चालक की टांगी मारकर की हत्या

By Mohan Rao
Published: August 23, 2024
Share
हत्या : Demo Pic
SHARE

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पैसों के लेनदेन को लेकर बात ऐसी बिगड़ी कि हेल्पर ने पिकअप चालक की हत्या कर दी। विवाद के बाद हेल्पर ने टांगी से पिकअप चालक पर जोरदार हमला किया और फरार हो गया। घटना के बाद गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। फरार आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। यह पूरा मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के तहत ग्राम देलारी में संचालित विंध्याचल एसएस ऑक्सीजन प्लांट में 407 पिकअप चालक विरेन्द्र खम्हारी 26 साल का गुरुवार की रात 10:30 बजे उसके हेल्पर सूरज राठिया के साथ पैसे की लेनदेन की बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि हेल्पर ने धारदार टांगी से विरेन्द्र पर ताबड़तोड वार करना शुरू कर दिया। गंभीर हालत में छोड़ वह फरार हो गया। प्लांट के कर्मचारियों ने घायल विरेन्द्र को अस्पताल पहुंचाया लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए रखवाया। पंचनामा के बाद प्लांट के कर्मचारियों का बयान लिया गया। विरेन्द्र को अस्पताल पहुंचाने वाले कर्मचारियों ने बताया कि वह सरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम लुकापारा का रहने वाला था। वह विंध्याचल एसएस ऑक्सीजन प्लांट के अंदर ही पिछले डेढ साल से किराये के मकान में रहते हुए  पिकअप चला रहा था। कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि जब विरेन्द्र अपने कमरे में खाना खा रहा था तभी उसके चिल्लाने की आवाज सुने और उसके कमरे की ओर भागे। तब उसका हेल्पर टांगी लेकर भाग रहा था। कमरे में देखे तो विरेन्द्र खून से लथपथ पड़ा था। उसके बाद उसे अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी हेल्पर सूरज राठिया की तलाश की और शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

नामी कंपनियों में नौकरी का मौका, दुर्ग-भिलाई के युवा कर सकेंगे आवेदन… जिला रोजगार कार्यालय में जॉब फेयर कल
shreekanchanpath 181 # 15 April 2024
पढ़ाई में नहीं लग रहा था मन, काम की तलाश में चला गया था मुंबई… वापस लेकर लौटी छावनी पुलिस
पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में मारा गया एक लाख का इनामी नक्सली, कई वारदातों में रहा शामिल
Gustakhi Maaf: सम्मान समारोह के प्रति बेजारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बिना सुविधाओं के शुरू किया पाठ्यक्रम, छत्तीसगढ़ में तीन डी. फॉर्मेसी कॉलेजों पर होगी कार्रवाई
Next Article सीएम साय की पहल पर मिला मौका : सरगुजा संभाग की छात्राओं ने की राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?