ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : 22 साल से फरार लूट का आरोपी पकड़ाया, पत्नी सरपंच फिर भी नहीं चल पाई धौंस… पुलिस ने भेजा जेल
Share
Notification Show More
Latest News
दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, घर से लापता तीन बच्चियों 12 घंटे के भीतर मे खोज निकाला
October 11, 2026
भिलाई में पांचवी कक्षा के छात्र ने की खुदकुशी, अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से था परेशान
October 11, 2026
क्रिकेटर हरलीन देओल पहुंची हॉकी अकादमी, खिलाड़ियों से मिलकर दिया मेहनत और आत्मविश्वास का मंत्र
October 11, 2026
1080 महिला शेयरधारकों और 60 उत्पादक समूहों से जुड़ी कंपनी का कारोबार एक करोड़ रुपए के पार
बस्तर के जैविक वनोपज को नई उड़ान : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को मिला एनपीओपी प्रमाणपत्र
October 11, 2026
साय कैबिनेट की बैठक में पीएम मोदी पर अभिनंदन प्रस्ताव पारित, आदिम जाति विकास विभाग का नाम भी बदला
October 11, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

CG Crime : 22 साल से फरार लूट का आरोपी पकड़ाया, पत्नी सरपंच फिर भी नहीं चल पाई धौंस… पुलिस ने भेजा जेल

By Mohan Rao Published May 13, 2025
Share
22 साल से फरार लूट का आरोपी पकड़ाया
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ की जशपुर पुलिस 22 साल से फरार लूट के आरोपी को झारखंड से पकड़कर लाई। आरोपी ने गिरफ्तारी के बाद जमानत ले ली और उसके बाद से ही फरार था। कोर्ट से स्थाई वारंट मिलने के बाद पुलिस ने तलाश तेज की। एसएसपी शशिमोहन सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम लगी रही। इस दौरान आरोपी के बारे में पता चला और पुलिस ने उसे झारखंड के गढ़वा जिले के ग्राम आदर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को पुलिस ने जेल दाखिल कर दिया है।

गौरतलब है , कि जशपुर पुलिस के द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व व दिशा निर्देश में ऑपरेशन अंकुश के तहत पुराने मामलों के फरार आरोपियों की धर पकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया है, इसी अभियान के तहत जशपुर पुलिस के द्वारा थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत वर्ष 2002 में लूट के मामले का आरोपी सुहेल उर्फ शोएब उर्फ गयासुद्दीन अंसारी पिता कबीर शेख अंसारी उम्र 46 वर्ष, जो कि माननीय न्यायालय से जमानत मिलने के बाद से ही लगभग 22 वर्षों से फरार था,को गढ़वा (झारखंड) से हिरासत में लेकर वापस लाया गया है।

यह है मामला
2002 में ग्राम गुरुमहाकोना थाना बगीचा ,निवासी, ने थाना बगीचा में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह 17 नवंबर 2002 को अपनी कमांडर जीप क्रमांक CG 15 A 0263 से अपने पुत्र व गांव के ही रिश्तेदारों के साथ जशपुर से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत एक वेदों नाला पुलिया के पास सड़क के बीच लकड़ी व पत्थर रखा हुआ देखने पर उनके द्वारा अपनी कमांडर जीप को रोक दिया गया। सड़क की तरफ से तीन लुटेरे आए, व देशी कट्टा की नोक पर उनसे मारपीट करते हुए 42 हजार रुपए लूट कर ले गए थे। रिपोर्ट पर थाना बगीचा में देसी कट्टे की नोक पर लूट व मारपीट के लिए भा. द. वि. के धारा 394,397 व 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया था।

विवेचना दौरान मामले में शामिल तीन आरोपियों क्रमशः अरुण नायडू, निवासी भागलपुर, जशपुर, नंदलाल, निवासी बाकी टोली, जशपुर व शोएब उर्फ सुहेल उर्फ गयासुद्दीन, उस वक्त का पता गुडलु, बादूपारा, बगीचा  को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो नग देसी कट्टे, कारतूस, तथा लूट की रकम, को बरामद कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था। उक्त मामले के आरोपी अरुण नायडू को सात वर्ष की सश्रम सजा सुनाई गई थी, तथा दूसरे आरोपी नंदलाल की मृत्यु हो गई है और आरोपी सुहेल अंसारी वर्ष 2003 में न्यायालय से जमानत मिलने के बाद से फरार था। न्यायालय के द्वारा आरोपी सुहेल उर्फ शोएब उर्फ गयासुद्दीन अंसारी उम्र 46 वर्ष के विरुद्ध स्थाई वारंटी भी जारी किया गया है।

झोलाछाप डॉक्टरी का करता था काम
आरोपी सुहेल अंसारी घटना के समय घूम घूम कर झोला छाप डॉक्टर का काम करता था, व अपना ठिकाना बदलता रहता था जिसके कारण उसके स्थाई ठिकाने के संबंध में पतासाजी करने में पुलिस को समस्या आ रही थी। परंतु जशपुर पुलिस के अथक प्रयास से व ह्यूमन रिसोर्स के माध्यम से पुलिस को पता चला कि फरार स्थाई वारंटी सुहेल अंसारी, झारखंड राज्य के, जिला गढ़वा के ग्राम आदर में है, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर, फरार आरोपी सुहेल ,की धर पकड़ हेतु, गढ़वा झारखंड रवाना किया गया।।

पत्नी सरपंच और आरोपी सरपंच का पति
पुलिस जब आरोपी सुहेल अंसारी के ग्राम आदर थाना बरडीहा जिला गढ़वा झारखंड पहुंची तो पाया कि फरार आरोपी सुहेल अंसारी  गांव का एक प्रतिष्ठित व्यक्ति बन चुका है। उसकी पत्नी गांव की सरपंच है, जिस पर जशपुर पुलिस के द्वारा, थाना बरडीहा (झारखंड) पुलिस  से सहयोग लेकर ,जब आरोपी सुहेल अंसारी को हिरासत में लेने के गई , तो आरोपी सुहेल अंसारी के द्वारा अपनी प्रतिष्ठा व पत्नी के सरपंच पद का धौंस दिखाते हुए, अपनी घर में घुसकर कर दरवाजा बंद कर, बाहर आने से मना करने लगा। लेकिन पुलिस की सख्त रवैए के आगे वह ठूठ गया।

रिमांड पर भेजा गया जेल
जशपुर पुलिस के द्वारा आरोपी सुहेल अंसारी को हिरासत में लेकर वापस लाया गया है। तथा स्थाई वारंट तामील करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। वर्षों से फरार आरोपी स्थाई वारंटी सुहेल उर्फ शोएब उर्फ गयासुद्दीन अंसारी उम्र 46 वर्ष के पतासाजी व गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बगीचा निरीक्षक श्री संत लाल आयाम, सहायक उप निरीक्षक श्री उमेश प्रभाकर, आरक्षक मुकेश पांडेय व उमेश भारद्वाज की सराहनीय भूमिका रही है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश चला रखा है, जिसके तहत लंबे समय से फरार आरोपी को मुखबिर व गढ़वा पुलिस की सहायता से ढूंढ निकाला गया, ऑपरेशन अंकुश के तहत लंबे समय से फरार कुछ और आरोपी हमारे टारगेट में हैं।

You Might Also Like

दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, घर से लापता तीन बच्चियों 12 घंटे के भीतर मे खोज निकाला

भिलाई में पांचवी कक्षा के छात्र ने की खुदकुशी, अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से था परेशान

क्रिकेटर हरलीन देओल पहुंची हॉकी अकादमी, खिलाड़ियों से मिलकर दिया मेहनत और आत्मविश्वास का मंत्र

बस्तर के जैविक वनोपज को नई उड़ान : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को मिला एनपीओपी प्रमाणपत्र

साय कैबिनेट की बैठक में पीएम मोदी पर अभिनंदन प्रस्ताव पारित, आदिम जाति विकास विभाग का नाम भी बदला

Mohan Rao May 13, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 12वीं के बाद सीबीएसई 10वीं के परिणाम भी घोषित : 93.66% रहा परिणाम, CG के 90.52 फीसदी बच्चे पास
Next Article कोरबा में रेत से भरे ट्रक ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, दो की मौत और एक गंभीर रूप से घायल… जांच में जुटी पुलिस

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?