बिलासपुर। जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में FCI बिलासपुर का रिटायर्ड मैनेजर उठाईगिरी का शिकार हो गया। उसने बैंक से रुपए निकाले और एक बैग में रखकर घर जा रहा था इस दौरान रास्तें में उसका एक परिचित मिली। दोनों बात करते हुए चाय पीने चले गए। इस दौरान नोटों से भरा बैग स्कूटर पर रख कर चल दिए। पीछे से अज्ञात ने बैग से रुपए पार कर दिए। इस मामले में शिकायत पर तखतपुर पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

तखतपुर पुलिस के मुताबित राजकिशोर नगर बिलासपुर निवासी शत्रुघन सिंह राजपूत FCI बिलासपुर में मैनेजर के पद से रिटायर्ड हुआ है । वर्तमान में वह खेती किसानी का काम करता है। शत्रुघन का खेत ग्राम बहुरता थाना तखतपुर क्षेत्र में है । सोमवार को घर से एक लाख रुपए लेकर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक तखतपुर पहुंचा और बैंक से 70 हजार रुपए निकालकर वापस लौट रहा था।
रास्ते में लक्ष्मण ध्रुव नाम का परिचित दिखा और उसने कहा कि आपके पीछे कुछ गन्दा लगा है। इस पर एक्टीवा रोकी तो वह पास आया और कपडा निकाल कर गन्दगी साफ करने लगा। इसके बाद उसने चाय पीने की बात कही तो दोनों पास क गणेश होटल गये। होटल पहुंचने पर शत्रुघन को याद आया कि उसने पना बैग स्कूटी के ऊपर ही छोड़ दिया था। बैग लेने वापस पहुंचा तो देखा बैग गायब था। बैग में एक लाख 70 हजार रुपए व डायरी रखी हुई थी। इस मामले में शिकायत के बाद तखतपुर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घटना स्थल का एक सीसी टीवी फुटेज भी बरामद किया है जिसमें देखा जा सकता है किस तरह से अज्ञात शख्स बैग चुराकर जा रहा है।




