ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : 11 माह से लापता नाबालिग केरल में मिली, जशपुर पुलिस ने किया रेस्क्यू… आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

CG Crime : 11 माह से लापता नाबालिग केरल में मिली, जशपुर पुलिस ने किया रेस्क्यू… आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: May 12, 2025
Share
अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ की जशपुर पुलिस ने चौकी दोकड़ा क्षेत्रांतर्गत मामले में नाबालिक बच्ची को केरल से ढूंढ कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया है। नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक का पहले से अपराधिक रिकार्ड है और पूर्व में अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में जेल भी जा चुका है। जिले की चौकी दोकड़ा ने आरोपी के खिलाफ धारा 363,366,376(2)(N व 4,6 पॉस्को एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चौकी दोकड़ा क्षेत्र के प्रार्थी ने चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी  15 वर्षीय नाबालिक बेटी 20 जून 2024 को अपनी सहेली के घर जाने निकली। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। आस पास रिश्तेदारों, पड़ोसियों में पता साजी किए, कहीं पता नहीं चला। उसने संदेह जताया कि उसकी नाबालिक बेटी को कोई बहला फुसलाकर भगा कर ले गया है। रिपोर्ट पर चौकी दोकड़ा में धारा 363 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया था।

केरल से पकड़ाया आरोपी, सुरक्षित मिली नाबालिग
पुलिस के द्वारा लगातार गुम नाबालिक बालिका की पतासाजी की जा रही थी। इस दौरान पुलिस को परिजनों के सहयोग, मुखबिर की सूचना व पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से पता चला कि नाबालिक बालिका ग्राम कोंडापल्ली, जिला कालीकट (केरल) में एक लड़के दीपेश कुजूर (22) के साथ है। इसके बाद एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर पुलिस टीम गठित कर केरल रवाना किया गया। ग्राम कोंडापल्ली जिला कालीकट से पुलिस ने आरोपी दीपेश कुजूर के कब्जे से नाबालिक बालिका को दस्तयाब कर व आरोपी दीपेश कुजूर को हिरासत में लेकर वापस लाया गया। नाबालिक बच्ची को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

शादी का झांसा देकर भगा ले गया था आरोपी
पुलिस की पूछताछ पर नाबालिक बालिका ने बताया कि दीपेश कुजूर उसे प्यार व शादी का झांसा देकर केरल ले गया था। इस दौरान दीपेश कुजूर ने उससे दुष्कर्म भी किया। मामले में आरोपी दीपेश कुजूर के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मामले के आरोपी दीपेश कुजूर का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड है व थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत एक मामले में जेल भी जा चुका है। मामले की विवेचना एवं गुम नाबालिक बालिका की दस्तयाबी तथा आरोपी की गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी दोकड़ा उप निरीक्षक श्री अशोक यादव, सहायक उप निरीक्षक रामजीत साय, नीता कुर्रे, आरक्षक शशि तिर्की, शांति लकड़ा, मनोज मिश्रा व साइबर सेल से आरक्षक अनील सिंह की सराहनीय भूमिका रही है।

ऑपरेशन मुस्कान के तहत 155 बच्चों की सकुशल वापसी
जशपुर पुलिस ऑपरेशन मुस्कान के तहत लगातार, गुम बच्चों को ढूंढने का प्रयास कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व व दिशानिर्देश में जशपुर पुलिस राज्य व राज्य के बाहर जाकर भी गुम बच्चों को ढूंढ सकुशल वापस ला रही है, ऑपरेशन मुस्कान जारी होने की तिथि से अब तक जशपुर पुलिस के द्वारा 155 से अधिक गुम बच्चों को ढूंढ, सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर, उनके चेहरे पर मुस्कान लाने में सफल हुई है। विगत एक सप्ताह में जशपुर पुलिस के द्वारा पांच बच्चियों को ढूंढ सकुशल परिजनों को वापर लौटाया गया था।

15 जनवरी को रायपुर लोकसभा रचेगा इतिहास, 5 लाख विद्यार्थी एक साथ गायेंगे वंदे मातरम
सीएम साय की बड़ी घोषणा : भूमिहीन श्रमिकों को हर साल मिलेंगे 10-10 हजार रुपए, बोले- पीएम मोदी की एक और गारंटी पूरी
भिलाई के युवा ने किया कोक ओवन चार्जिंग तकनीक में क्रांतिकारी बदलाव, ऊर्जा और समय दोनों की होगी बचत
पंडरी हाट में लगी हाथकरघा और हस्तशिल्प कला प्रदर्शनी बना आकर्षण का केन्द्र : लोगों को लुभा रहे हैं पारंपरिक वस्त्र और ग्रामोद्योग के उत्पाद
महिला मड़ई को लोगों का मिल रहा अच्छा प्रतिसाद, अब तक 5 लाख रुपए से अधिक के सामग्रियों का हुआ विक्रय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारत ने मालदीव को दी 50 मिलियन डॉलर की वित्तीय सहायता, विदेश मंत्री खलील ने जताया आभार भारत ने मालदीव को दी 50 मिलियन डॉलर की वित्तीय सहायता, विदेश मंत्री खलील ने जताया आभार
Next Article भिलाई के रिखी क्षत्रिय बीजापुर से लेकर आए देश का सबसे बड़ा ढोल, कर रहें हैं दुर्लभ लोक वाद्ययंत्रों का संग्रह

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?