ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : नाबालिग प्रेमी ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या, आरोपी बोला- दूसरे से था अफेयर इसलिए मार दिया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedRaipur

CG Crime : नाबालिग प्रेमी ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या, आरोपी बोला- दूसरे से था अफेयर इसलिए मार दिया

By Mohan Rao
Published: March 26, 2025
Share
SHARE

रायपुर। राजधानी रायपुर में प्रेम प्रसंग के चलते नाबालिग प्रेमी ने महिला प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। नाबालिग प्रेमी को शक था कि उस महिला किसी दूसरे के साथ भी अफेयर था और उसके साथ अपने पति को भी धोखा दे रही है। इसके बाद उसने महिला की हत्या की योजना बनाई। आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना धरसींवा थाना क्षेत्र की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दरअसल, 23 मार्च को धरसींवा इलाके के मोहदी गांव के खेत में सरिता यादव की लाश मिली थी। महिला के गले, गुप्तांग, जांघ और शरीर के अन्य जगहों पर चोट के निशान थे। जांच के बाद पता चला कि, विधानसभा थाने में 22 मार्च को महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज है। पुलिस की जांच में पता चला कि ममता का 17 साल के नाबालिग से अफेयर था, लेकिन पिछले कई दिनों से उसने नाबालिग के साथ बातचीत बंद कर दी थी। नाबालिग से विवाद भी हुआ था। इसके बाद पुलिस को नाबालिग पर हत्या करने का शक गहराया। आरोपी पहले भी रेप केस में जेल जा चुका है।

इसके बाद पुलिस ने प्रेमी नाबालिग को पकड़ा और उससे पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया कि उसका मृतिका के साथ पूर्व से प्रेम संबंध था। इसी दौरान मृतिका किसी अन्य व्यक्ति से बात करने की जानकारी मिली। इस संबंध में 20 मार्च को दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। जिस पर प्रेमी ने महिला की हत्या करने की योजना बना डाली और अपनी योजना में अपने साथी समीर निषाद उर्फ भुरू एवं कोमल धीवर को शामिल किया।

योजना के अनुसार नाबालिग प्रेमी ने 20-21 मार्च की दरम्यानी रात्रि मृतिका को अंतिम बार मिलने बुलाया। वह अपने साथियों के साथ मृतिका के घर बाहर गया। मृतिका अपने घर से बाहर आयी, तो तीनों ने मिलकर महिला को बाइक में बैठाकर सूनसान स्थान के एक खेत में ले जाया। इसके बाद अपने पास रखें स्टील का धारदार नुकीली चम्मच से मृतिका के गर्दन में वारकर दिया। साथ ही उसकी गला दबाकर हत्या कर दिये। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

हत्या के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने रेप के बाद हत्या दिखाने की साजिश रची। नाबालिग ने महिला के प्राइवेट पार्ट पर वार किया, जिससे खून निकलने लगा। इसके अलावा महिला के शरीर से कपड़ों को भी उतारकर फेंक दिया। महिला को अर्धनग्न कर दिया, जिससे पुलिस को लगे की किसी ने महिला की रेप के बाद हत्या की है। पुलिस के मुताबिक महिला के 2 बच्चे हैं, जो करीब 5 और 7 साल के हैं। महिला अपने पति के साथ मायके में ही रहती थी। पुलिस ने नाबालिग, उसके दोस्त समीर निषाद (19) और कोमल धीवर (19) को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने 2 आरोपियों को जेल और मुख्य आरोपी नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा है।

कोवेक्सिन: एम्स में आज से शुरू हुआ मानव परीक्षण, 30 साल का है पहला वालंटियर, नहीं दिखे कोई दुष्परिणाम
दुर्ग आईजी ने ली एसीसीयू की बैठक, कहा- साइबर फ्रॉड के मामलों में गंभीरता से करें मॉनिटरिंग
Big Accident : महाकाल के दर्शन कर वापस लौट रहे थे, हाइवे पर हुआ हादसा… चार दोस्तों की मौत
क्रेडा को कल मिलेगा बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट नोडल एजेंसी अवार्ड
आदिवासी नगर में स्वागत द्वार का विधायक देवेन्द्र यादव ने किया लोकार्पण, सब के साथ बैठ कर किया भोजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वेदांता लांजीगढ़ ने अपनी 5 एमटीपीए रिफाइनरी में इजाफे के लिए रेल इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार किया वेदांता लांजीगढ़ ने अपनी 5 एमटीपीए रिफाइनरी में इजाफे के लिए रेल इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार किया
Next Article CG Police Transfer : राजधानी में 121 पुलिस कर्मियों का तबादला, एसआई व एएसआई सहित दर्जनों कांस्टेबल भी शामिल

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?