ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : फर्जी एसबीआई बैंक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, सक्ती में बैंक खोलकर कई लोगों से की ठगी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

CG Crime : फर्जी एसबीआई बैंक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, सक्ती में बैंक खोलकर कई लोगों से की ठगी

By Mohan Rao
Published: October 6, 2024
Share
फर्जी बैंक खोलने वाला मास्टर माइंड गिरफ्तार
SHARE

सक्ति। पिछले दिनों जिले में एक फर्जी एसबीआई बैंक खुलने का मामला सामने आया था। शातिर ने न सिर्फ बैंक खोला बल्कि यहां लोगों को नौकरी पर भी रखा और इसके एवज में भारी भरकम रकम भी ली। फर्जी एसबीआई बैंक का मामला सामने आने के बाद उसे बंद कराया गया। अब इस पूरे कांड का मास्टर माइंड पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस ने इस मामले में सारंगढ़ बिलाईगढ़ निवासी अनिल भास्कर को गिरफ्तार किया है।

बता दें जिले के ग्राम छपोरा में 27 सितंबर को एसबीआई बैंक का फर्जी शाखा होने की सूचना पर पुलिस ने बैंक अधिकारियों की उपस्थिति में बैंक में छापा मारा गया था। जिसमे 6 कर्मचारी मौके पर काम के लिए पहुंचे हुए थे। इन लोगों ने बताया कि अनिल भास्कर नाम के शख्स ने एसबीआई बैंक में नौकरी लगने के नाम पर पैसा लेकर ट्रेनिंग में भेजा गया था। जांच पड़ताल के बाद बैंक फर्जी होने पर मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस को मास्टर माइंड अनिल भास्कर की तलाश थी।

जब मामले की जांच शुरू हुई तो इस दौरान अनिल भास्कर को उसके निवास स्थान ग्राम दुम्हनी थाना बिलाईगढ़ में अपने घर में होने की सूचना पर टीम पहुंची और पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया कि लोगो से ठगी किए रकम में से कुल रकम 6,60,000 रुपए अलग-अलग यूपीआई आईडी से प्राप्त करना, जिस रकम से अपने नाम पर सेकंड हैंड कार आई-20 CG 10 W 7400 को खरीदना तथा बचे हुए रकम में कुछ रकम को मामले में सहयोगी अन्य साथी को दे दिया। इन रुपयों से विवो कंपनी का नया मोबाइल भी खरीदा।

पुलिस ने इस घटना में प्रयुक्त वन प्लस एवम अन्य फोन को तथा ठगी रकम से खरीदी गई कार आई-20 क्रमांक CG 10 W 7400 को जब्त किया गया है। आरोपी के बैंक खाता में बचत रकम 83,000 रुपए को सीज कराया गया है, आरोपी से 04 लाख का कार, 03 नग मोबाईल फोन, तथा खाता में बचत रकम 83000 कुल 5,03,000 रुपये का मशरुका जप्त किया गया है। पूछताछ पर उनके अन्य 08 सहयोगियों के नाम का भी खुलाशा हुआ है जिनका एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में अलग-अलग टीम बनाकर गिरफ्तारी हेतु रवाना किया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। आरोपी अभ्यस्त एवं शातिर प्रवृत्ति का है, जिसके विरुध्द रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 7,50,000 रुपये की ठगी करने का थाना तोरखा जिला बिलासपुर में भी धोखाधड़ी का अपराध पंजीबध्द है इसके अलावा आरोपी द्वारा अलग-अलग जगहों में अनेकों व्यक्ति से अलग-अलग विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी किया गया है।

भिलाई चेम्बर का अभियान जिंदगी न मिलेगी दोबारा, स्टूडेंट्स को मिल रही ज्ञानवर्धक जानकारी
24 हजार करोड़ के विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, ‘आपरेशन सिंदूर’ का किया जिक्र, पीएम मोदी ने कहा-बहनों के सिंदूर मिटाने वालों मिटना तय
अखबार में फूड पार्सल हो सकता है खतरनाक, छत्तीसगढ़ सरकार ने की लोगों से अपील…. जानिए सरकार ने क्या कहा
आरोग्यम अस्पताल को किडनी प्रत्यारोपण के लिए हरी झण्डी, अंगदान से जुड़ी जांच व सर्जरी की सभी सुविधाएं उपलब्ध
आज से ग्लोबल हो जाएगा टीकाकरण अभियान में कारगर रहा CoWIN पोर्टल, 50 देशों तक होगी पहुंच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai : क्रिश्चियन कम्यूनिटी चर्च में लगी भीषण आग, राज्य स्तरीय संगीत प्रतियोगिता के दौरान हादसा
Next Article वैशाली नगर के 16 सरकारी स्कूलों में इंस्टालेशन के लिए पहुंची सेनेटरी नेपकिन वेंडिंग मशीन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?