ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : चोरी कर दोस्तों को पिलाता था शराब, 8 दिन में खर्च दिए 90 हजार रुपए… ऐसे आया गिरफ्त में
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

CG Crime : चोरी कर दोस्तों को पिलाता था शराब, 8 दिन में खर्च दिए 90 हजार रुपए… ऐसे आया गिरफ्त में

By Mohan Rao
Published: June 5, 2025
Share
चोरी का आरोपी गिरफ्तार
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में चोरी की रकम से दोस्तों को मंहगी शराब पिलाने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शराब के शौकीन युवक ने अपने की पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति के कियोस्क सेंटर से 1 लाख 20 रुपए चोरी किए। चोरी के बाद 8 दिन में ही 90 हजार रुपए खर्च कर डाले। महंगी शराब का शौक पर लगातार आउटिंग के कारण पुलिस की नजर में चढ़ा। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया तो उसने चोरी की बात कबूली। मामला बगीचा थाना क्षेत्र है।

मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में अविनाश कुमार गुप्ता निवासी बूढ़ाडांड ने 2 जून 2025 को थाना बगीचा में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 27 मई 2025 को रात्रि करीब 8 बजे इसके कियोस्क शाखा सेंटर से बैग में रखी एक लाख 20 हजार रुपए की रकम अज्ञात ने चुरा ली है। बैग को वहीं छोड़ कर चला गया। इस मामले प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बगीचा में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 305(ए), 331(2) बीएनएस का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुये अज्ञात आरोपी के पतासाजी के लिए एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा तत्काल निरीक्षक संतलाल आयाम के नेतृत्व में टीम बनाया गया।

महंगी शराब व घूमने के शौक से धराया चोर
पुलिस ने जब आरोपी की पतासाजी शुरू की तो मुखबिर के जरिए उसे सूचना मिली कि गांव का एक साधारण सा शराबी युवक इन दिनों रोज महंगी-महंगी शराब अपने दोस्तों को पिला रहा है। घूमने-फिरने बाहर जा रहा है और खुलकर पैसे लूटा रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने संदेही युवक प्रमोद खेस्स को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

बैग में रुपए देख बिगड़ी नीयत
आरोपी ने बताया कि 27 मई को वह किसी काम से पड़ोस के कियोस्क संचालक अविनाश गुप्ता के घर में गया था। इस दौरान उसने अविनाश गुप्ता को बैग से पैसा निकालते देखा था जिससे उसकी नीयत खराब हो गई। मौका देखकर घर अंदर घुसकर बैग से पैसा निकालकर बैग को वही बाहर फेंक दिया और वहां से चला गया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की बाकि रकम 30 हजार रुपए जब्त किए। शेष रकम को शराब व दोस्तों पर खर्च करना बताया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस कार्रवाई में उक्त कार्यवाही में निरीक्षक संतलाल आयाम, एएसआई नरेश मिंज, आरक्षक उमेश भारद्वाज, मुकेश पांडेय का विशेष योगदान रहा है।

महिला सुरक्षा पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बहन-बेटी को छेड़ने वाला अगले चौराहे पर हो जाएगा ढेर
एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना के अंतर्गत आईआरसीटीसी चलाएगी भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन… बिलासपुर रेलवे स्टेशन से होगा रवाना
छत्तीसगढ़ में अब तक 82.44 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, 48.23 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव
छत्तीसगढ़ राज्य दिव्यांगजन कल्याण एवं पुनर्वास नीति 2025 के ड्राफ्ट को सशक्त बनाने 18 नवंबर को कार्यशाला का आयोजन
हाईकोर्ट ने कहा: मस्जिद में लाउडस्पीकर लगाना मौलिक अधिकार नहीं, याचिका खारिज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2025 स्पर्धा के लिए चयनित भारतीय टीम में छत्तीसगढ़ राज्य के तीन खिलाडिय़ों का चयन वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2025 स्पर्धा के लिए चयनित भारतीय टीम में छत्तीसगढ़ राज्य के तीन खिलाडिय़ों का चयन
Next Article Breaking News : साय कैबिनेट की मंजूरी के बाद नई तबादला नीति लागू, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?