ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : चरित्र पर शंका, पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट… सालियों ने बांधकर किया पुलिस के हवाले
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

CG Crime : चरित्र पर शंका, पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट… सालियों ने बांधकर किया पुलिस के हवाले

By Mohan Rao
Published: January 1, 2023
Share
चरित्र शंका में पत्नी की हत्या
SHARE

बलौदाबाजार। चरित्र पर शंका के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। पति ने हत्या की योजना बनाकर पत्नी के मायके गया और वहां से उसे भाजी तोड़ने के बहाने खेत ले गया। खेत में हत्या करने के बाद आरोपी वहीं बैठा रहा। चीख पुकार सुन आरापी की दो सालियां वहां पहुंची और अपने जीजा को पकड़कर बांध दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना बलौदाबाजार जिले के गिधपुरी थाना क्षेत्र का है। यहां के मल्दी निवासी राजेश चौहान की इसी साल जून में गेयतरा निवासी ममता से शादी हुई थी। राजेश चौहान गुजरात में काम करता था लेकिन शादी के बाद से वह काम पर नहीं गया था। इधर शादी के दो माह बाद से दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। राजेश को शक था कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ संबंध है।

इसी बात को लेकर अक्सर दोनों मे विवाद होता था। लड़की इस बीच मायके आकर रहने लगी थी। परिवार वालों के समझाने पर वापस गई थी। घटना के 15 दिन पहले ही ममता अपने मायके आई थी और अपने पति की करतूत भी बताई। पुलिस ने बताया कि दो दिन पहले ही राजेश अपनी पत्नी को लेने उसके मायके पहुंचा था। शनिवार दोपहर को उसने अपनी पत्नी को भाजी तोड़ने की बात कही और खेतों की ओर लेकर गया।

काफी देर बाद जब दोनों नहीं लौटे। इधर ममता के चीखने की आवाज आई तो उसकी बहने खेत में पहुंची। यहां देखा उसकी बहन खून से लथपथ पड़ी थी और उसका जीजा बैठा था और मौके से भागने की फिराक में था। दोनों बहनों ने बहादूरी दिखाई और अपने जीजा को पकड़कर बांध दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस  ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है आरोपी घायल है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मामले की पुलिस जांच कर रही है।

वेदांता एल्यूमिनियम ने भारतीय मानक ब्यूरो से सातवां प्रमाणन प्राप्त किया
Breaking: प्लास्टिक मुक्त भिलाई बनाने SP, कमिश्नर, BSP के अधिकारी और पुलिस जवानों ने सड़क पर बीना कचरा, रैली निकालकर लोगों को दिया संदेश
सोती रही महिला और गहने उतार ले गया चोर, दुर्ग में सामने आया हैरान कर देने वाला मामला
बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारत की स्थिति मजबूत…. रहाने ने बनाया कॅरियर का 12 वां शतक
कांग्रेस में फूटा एक और लेटर बम…. अब यूपी के नेताओं ने पत्र लिख सोनिया गांधी कहा- परिवार मोह से ऊपर उठकर करें काम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 79 # 01 january 2023
Next Article ‘एनिमल’ से जारी हुआ रणबीर कपूर का लुक, जानें फिल्म की दिलचस्प बातें

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?