ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : डॉक्टर दंपति की हत्या का सुलझा मामला, 8 साल के बाद पुलिस को मिली सफलता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedkawardha

CG Crime : डॉक्टर दंपति की हत्या का सुलझा मामला, 8 साल के बाद पुलिस को मिली सफलता

By Mohan Rao
Published: July 6, 2025
Share
8 साल बाद पकड़ाया हत्या का आरोपी
SHARE

कबीरधाम। 8 साल पहले हुए डबल मर्डर के मामले में पुलिस को अब जाकर सफलता मिली है। कबीरधाम जिले के बहुचर्चित डॉक्टर दंपति की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने डॉक्टर पास ड्राइवर का काम करने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है। उसने डॉक्टर की हत्या की बात स्वीकार की है। वहीं उसने यह भी डॉक्टर ने उसकी पत्नी की हत्या की। बहरहाल इस पूरे में मामले मे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस सनसनीखेज घटना का खुलासा शनिवार को कबीरधाम एसपी धर्मेन्द्र सिंह खुलासा किया।

बता दें यह घटना 6 अप्रैल 2017 की है।  कवर्धा शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. गणेश सूर्यवंशी और उनकी पत्नी डॉ. उषा सूर्यवंशी के शव उनके निवास पर मिले थे। खून से लथपथ शवों के मिलने से सनसनी मच गई। शुरुआती जांच में ही यह साफ हो गया कि यह हत्या का मामला है। पुलिस इस उलझन में थी कि आखिर हत्या किसने और क्यों की। पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला और मामला अनसुलझा रहा। हाल ही में दोबारा विवेचना के दौरान सत्यप्रकाश साहू पर संदेह गहराया, जो दंपति का पूर्व ड्राइवर था। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और नए सिरे से पूछताछ की तो पूरा मामला सुलझा।

उधार के रुपए लेने गया और हो गया कांड
पुलिस पूछताछ में पता चला कि ड्राइवर सत्यप्रकार ने डॉ. गणेश को 1.80 लाख रुपये उधार दिए थे। रुपए वापस मांगने के लिए वह उनके घर गया, जहां दंपति के बीच पहले से विवाद हो रहा था। विवाद इतना बढ़ गया कि डॉ. गणेश ने अपनी पत्नी पर भारी पत्थर से वार कर उनकी हत्या कर दी। यह देख सत्यप्रकाश घबरा गया और उसने डॉ. गणेश को धक्का देकर गिराया, फिर पत्थर से वार कर उनकी भी हत्या कर दी। इसके बाद सत्यप्रकाश ने खून के धब्बे साफ किए। शवों को आंगन में खींचकर रखा और डॉक्टर का एक मोबाइल लेकर फरार हो गया। उसने मोबाइल को गंडई में 1900 रुपये में गिरवी रख दिया। 6 अप्रैल को जब पुलिस घटना स्थल पहुंची तब वह भीड़ में शामिल था।  

एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि यह जटिल हत्याकांड तकनीकी दक्षता, वैज्ञानिक विवेचना और धैर्य के साथ सुलझाया गया। मामले के खुलासे में सहयोग के लिए आईजी अभिषेक शांडिल्य ने 30,000 रुपए और एसपी धर्मेंद्र सिंह ने 10,000 रुपए के इनाम की घोषणा की थी। कबीरधाम पुलिस ने हाल के वर्षों में कई पुराने अनसुलझे हत्याकांडों का खुलासा कर अपनी सतर्कता और विवेचना में दक्षता साबित की है।

कोरोना के कारण आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप टला, आईपीएल को लेकर बीसीसीआई कर सकता है घोषणा
यात्रियों की रेलवे स्टेशन में हो रही लगातार कोविड जांच, अब तक 127 कोविड पॉजिटिव चिन्हांकित
सत्यापन के बाद पात्र परिवारों को दी जाएगी पीएम आवास की मंजूरी, प्राथमिकता क्रम के अनुसार मिलेगा आवास
दंतेवाड़ा में शुरू हो रही कोल्ड स्टोरेज की बड़ी सुविधा, आदिवासी गांवों की तरक्की को मिलेगी नई रफ्तार
Railway Breaking : दुर्ग कानपुर एक्सप्रेस सहित 15 ट्रेनें रद्द, बिलासपुर रेलमंडल में तीसरी लाइन का होना है काम… देखें पूरी सूची
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सटोरियों पर दुर्ग पुलिस की नकेल, एक महिला सहित 13 सटारिए गिरफ्तार… अलग-अलग जगहों पर दी दबिश
Next Article छत्तीसगढ़ में बारिश : कोरबा-मुंगेली समेत 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बिलासपुर में उफान पर अरपा

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?