ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : जशपुर में तलाकशुदा महिला से रेप, थाने पहुंची पीड़िता, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

CG Crime : जशपुर में तलाकशुदा महिला से रेप, थाने पहुंची पीड़िता, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

By Mohan Rao
Published: May 16, 2025
Share
रेप का आरोपी गिरफ्तार
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में तलाकशुदा व पांच बच्चों की मां से रेप का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया। जशपुर पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला फरसाबहार थाने का है।

दरअसल इस मामले में फरसाबहार क्षेत्र की प्रार्थीया ने शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि उसका वर्ष 2000 में एक व्यक्ति के साथ सामाजिक रीति रिवाज से विवाह हुआ था। उसके पांच बच्चे भी हैं। 2012 में पारिवारिक विवाद के कारण उनका तलाक भी हो गया है और वह तब से अपने बच्चों के साथ एक अलग घर में रहती है। इसी बीच 14 सितंबर 21 को प्रार्थिया निजी कार्य से दूसरे गांव गई थी। इस दौरान प्रार्थिया के गांव का ही एक युवक अनूप एक्का से परिचय हुआ।

अनुप इक्का ने पीडिता से कहा कि वह उसे पसंद करता है और शादी करना चाहता है। पीडिता ने बताया कि वह तलाकशुदा है इसके बाद भी उसने शादी का भरोसा दिलाया। इसके बाद रात को अनुप इक्का पीडिता के घर पहुंचा और सिंदूर लाकर उसकी मांग भर दी। इस तरह महिला को भरोसे में लिया और उसी रात उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद तब से लेकर 17अप्रैल 25 तक वह प्रार्थिया का दैहिक शोषण करता रहा। इस बीच प्रार्थिया को पता चला कि अनुप इक्का ने किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली। जब प्रार्थिया ने फोन के माध्यम से अनूप एक्का से संपर्क कर शादी के संबंध में पूछने पर उसने बताया कि वह किसी और से शादी कर चुका है व उससे संबंध नहीं रखना चाहता है।

इस प्रकार आरोपी अनूप एक्का के द्वारा तलाक शुदा महिला जानते हुए भी, शादी का झांसा देकर प्रार्थिया का दैहिक शोषण किया है। रिपोर्ट पर थाना फरसाबहार में आरोपी अनूप एक्का के विरुद्ध धारा 450, 376व 376(2)n के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। प्रार्थिया का डॉक्टर के द्वारा मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। विवेचना दौरान पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी अनूप एक्का को प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मामले की कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी फरसाबहार उप निरीक्षक विवेक कुमार भगत, सहायक उप निरीक्षक शांति प्रमोद टोप्पो, आरक्षक नीरज तिर्की, ईश्वर साय, महिला आरक्षक बीरजीनिया टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस महिलाओं से संबंधित अपराधों के प्रति अत्यंत संवेदनशील है, महिला संबंधी अपराध में लिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

कोरोना संकट में राहत की खबर: पिछले 24 घंटों मे ठीक हुए 11 हजार से अधिक लोग, घट रही मरीजों की संख्या
रायपुर में थाना प्रभारी के पिता व सास ससुर निकले कोरोना संक्रमित: पुरानी बस्ती थाना सील, प्रदेश में बढ़े 29 नए मरीज
कोविड-19 के कारण अगले साल हो सकती है एनपीआर-जनगणना, सरकार की स्थिति पर नजर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी लोक सेवा आयोग परीक्षा-2024 के सफल अभ्यर्थियों को दी बधाई
पिकनिक स्पॉट निर्माण की सुस्त गति पर वोरा ने जताई नाराजगी…ठगड़ा बांध में ही चौपाल लगाकर अधिकारियों को दिए तेजी लाने के निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article करेगुट्टा मुठभेड़ में घायल जवानों से मिले अमित शाह, ऑपरेशन के सक्सेस की दी बधाई… सीएम साय ने जताया आभार
Next Article भीषण गर्मी में जलसंकट: एसईसीएल की लापरवाही से उपजा दर्द; पानी की एक बूंद को तरसते ग्रामीण, दे रहे आंदोलन की चेतावनी भीषण गर्मी में जलसंकट: एसईसीएल की लापरवाही से उपजा दर्द; पानी की एक बूंद को तरसते ग्रामीण, दे रहे आंदोलन की चेतावनी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?