ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : संदिग्ध हालत में मिला 10 वीं की छात्रा का शव, पुलिस के इंतजार में 20 घंटे पड़ा रहा… परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

CG Crime : संदिग्ध हालत में मिला 10 वीं की छात्रा का शव, पुलिस के इंतजार में 20 घंटे पड़ा रहा… परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

By Mohan Rao
Published: May 31, 2023
Share
इसी घर में छात्रा का शव फंदे से लटकता मिला।
SHARE

सूरजपुर Surajpur. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध हालत में लाश मिली है। छात्रा का शव घर पर फंदे से लटका मिला। जब घर पर छज्ञत्रा की मां पहुंची तो एक युवक को भागते देखा। परिजनों को आंशका है कि छात्रा की हत्या कर उसके शव को लटकाया गया है। इधर घटना की सूचना के बाद पुलिस की लापरवाही के कारण शव 20 घंटे से भी ज्यादा समय तक घर पर ही पड़ा रहा। मंगलवार दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। फिलहाल में मामले में पुलिस ने जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कही है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बभना निवासी 16 साल की नाबालिग सोमवार को घर पर अकेली थी। पिता काम पर गए थे और मां भी किसी काम से बाहर गई थी। दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच छात्रा की मां जब लौटी तो घर से एक युवक निकला और भागने लगा। छात्रा की मां ने उसका पीछा किया और पकड़ भी लिया लेकिन वह हाथ छुड़ाकर भाग गया। उसके बाद जब वह घर पहुंची तो उसकी बेटी फंदे पर लटकी थी।

यह देख उसकी चीख निकल गई। पास पड़ोस के लोग पहुंच गए और छात्रा को फंदे से उतारा गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनो ने इस दौरान छात्रा की हत्या कर शव को लटकाने की आशंका जताई। एफएसएल टीम के इंतजार में शव को दूसरे दिन यानी मंगलवार तक घर पर रखा गया। दूसरे दिन अंबिकापुर से एफएसएल टीम आई तब किशोरी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या या आत्महत्या स्पष्ट हो पाएगा।

अरमान जैन के बर्थडे पर फैमिली फोटो में रणबीर का हाथ पकड़ी दिखीं आलिया भट्ट
Big news : छत्तीसगढ़ में ईडी की रेड में मिली बेहिसाब संपत्ति.. ट्वीट कर ईडी ने बताया क्या-क्या मिला
Medical & Health: इस डायग्नोस्टिक सेंटर ने की रिब्रांडिंग, SRL Diagnostics का बदला नाम, अब हुआ Agilus Diagnostics
Good News : छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में होगा फोर्टिफाइड चावल का वितरण… इस श्रेणी के कार्डधारियों को मिलेगी प्राथमिकता
अब समय से पहले 31 मई को ही केरल में दस्तक दे सकता है मॉनसून: मौसम विभाग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना को मंजूरी, एक लाख करोड़ की आएगी लागत विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना को मंजूरी, एक लाख करोड़ की आएगी लागत
Next Article राष्ट्रीय रामायण महोत्सव की तैयारियां पूरी,अरण्य कांड की थीम पर सज रहा मंच राष्ट्रीय रामायण महोत्सव की तैयारियां पूरी,अरण्य कांड की थीम पर सज रहा मंच

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?