ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime Breaking : शराब के नशे में हुआ पति-पत्नी का विवाद, गुस्से में पति ने टांगी मारकर ले ली पत्नी की जान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

CG Crime Breaking : शराब के नशे में हुआ पति-पत्नी का विवाद, गुस्से में पति ने टांगी मारकर ले ली पत्नी की जान

By Mohan Rao
Published: April 11, 2025
Share
हत्या का आरोपी पति पुलिस की गिरफ्त में
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में खौफनाक हत्या का मामला सामने आया है। यहां शराब के नशे में पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने टांगी से वार कर पत्नी की जान ले ली। घटना की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतका का शव खाट पर खून से लथपथ पड़ा था। पंचनामा के बाद शव को पीएम के लिए भेजा गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(2) के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर उसे जेल भेज दिया गया। मामला जिले के थाना फरसाबहार क्षेत्रांतर्गत ग्राम धौरासांड बाघटोली का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 10 अप्रैल को कुसबा सिदार (35) ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम धौरासांड बाघटोली निवासी नन्दलाल सिदार ने अपनी पत्नी नानमती बाई को अपने ही घर में शराब के नशे में टांगी से मारकर हत्या कर दी। सूचना पर थाना फरसाबहार पुलिस मौके पर पहुंची तो घर में मृतिका नानमती बाई का शव खाट में हैं, जिसके सिर में धारदार हथियार से मारने का निशान था। प्रथम दृष्टिया मामला हत्या का प्रतीत होने पर पुलिस के द्वारा आरोपी पुलिस के द्वारा आरोपी नन्द लाल सिदार को हिरासत में लेकर शव का पंचनामा कर पोस्ट मार्टम कराया गया। डॉक्टर द्वारा शॉर्ट पोस्टमार्डम रिपोर्ट में सिर में लगी चोट के कारण, अत्यधिक रक्तश्राव से मृत्यु होना पाया गया। पुलिस द्वारा आरोपी  नन्द लाल सिदार के विरुद्ध हत्या के लिए बीएनएस की धारा 103(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी नंदलाल सिदार ने बताया कि एक दिन पहले 9 अप्रैल को गांव में सप्ताहिक बाजार था।  मछली खरीद कर लाया और पत्नी ने पकाया। इसके बाद दोनों ने साथ में शराब पी और खाना खाने के बाद दोनों के बीच पारिवारिक बात को लेकर विवाद होने लगा। इस पर नंदलाल सिंह सिदार ने आवेश में आकर घर में रखे टांगी से वार कर मृतिका नानवती बाई की हत्या कर दी। पुलिस के द्वारा हत्या में प्रयुक्त टांगी को जब्त कर लिया गया। पुलिस के द्वारा आरोपी  नन्द लाल सिदार के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

विधायक वोरा की पहल पर आयुर्वेदिक अस्पताल में खुलेगा 40 बिस्तर युक्त कोविड सेंटर… निरीक्षण कर कहा सारी व्यवस्था के साथ 3 दिनों में प्रारंभ करें अस्पताल
भंवरी कांड के मुख्य आरोपी और पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा का निधन, कुछ दिन पहले ही मिली थी बेल
राज्य शासन की कोशिशों से दो बार बढ़ा लेबर बजट…. मनरेगा में मजदूरी मद के लिए 2020-21 में कुल 3545.34 करोड़ रूपए स्वीकृत
गंदगी फैला रहे भैंस खटाल संचालकों पर कार्रवाई, तीन दिन में नहीं हटे खटाल तो करेंगे बेदखल
तीर्थ यात्रा कराने ले जा रही बस बेकाबू होकर इमारत से टकराई, 19 की मौत, 32 लोग घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article इलेक्ट्रनिक्स के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की ऊंची उड़ान, अत्याधुनिक कॉमन फैसिलिटी सेंटर (सीएफसी) की होगी स्थापना
Next Article पद्म पुरस्कार-2026 : 31 जुलाई 2025 तक किए जा सकेंगे नामांकन, गणतंत्र दिवस के मौके पर होगी पुरस्कारों की घोषणा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?