ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime Breaking : अंधे कत्ल का खुलासा… पिता-पुत्र सहित चार लोगों ने की थी युवक की हत्या… सामने आई यह वजह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

CG Crime Breaking : अंधे कत्ल का खुलासा… पिता-पुत्र सहित चार लोगों ने की थी युवक की हत्या… सामने आई यह वजह

By Mohan Rao
Published: September 28, 2024
Share
पुलिस की गिरफ्त में हत्या के आरोपी
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दो दिन पहले हुई हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। घटना जिले के तपकरा थाना क्षेत्र की है जहां 26 सितंबर को एक युवक की लाश मिली थी। हत्यारों ने उसे बेरहमी से मारकर फेंक दिया था। दो दिन पुलिस ने इस मामले में पिता-पुत्र सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह पूरा हत्याकांड प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। आरोपियों के खिलाफ तपकरा पुलिस ने धारा 103(1), 238(क), 61(2)(क) के तहत कार्रवाई सभी को जेल भेज दिया है।

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि 26 सितंबर ग्राम लोटापानी निवासी जीवन यादव ने अपने पुत्र बजरंग यादव (20) के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे। इसके दूसरे दिन पुलिस को सूचना मिली कि रंगाडीपा जंगल में एक युवक की लाश पड़ी है। पुलिस जब शव के पास पहुंची तो उसकी पहचान गुम बजरंग यादव के रूप में हुई। पंचनामा के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया जिसमें हत्या की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध धारा 103(1) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस को मिला एक क्लू
विवेचना के दौरान पुलिस के हाथ एक क्लू लगा। दरअसल जिस दिन बजरंग यादव का शव मिला उसी दिन करडेगा पुलिस चौकी में चार लोगों द्वारा एक लावारिस मोटर सायकल लाया गया। इन चारों ने बताया कि उक्त मोटर साइकिल उनके घर से कुछ दूरी पर लावारिश हालत में पड़ा हुआ था। पुलिस ने उस लावारिश मोटर साइकिल के बारे में पता किया तो वह बजरंग यादव का निकला। मृतक बजरंग यादव के पिता ने मोटरसाइकिल की पहचान की। इसके बाद पुलिस को इस हत्या में उन चार लोगों के हाथ होने का शक हुआ।

चौकी में मोटरसाइकिल पहुंचाने वालों को लिया हिरासत में
इसके बाद पुलिस ने उन चार लोगों का पता लगाया जिन्होंने बजरंग यादव की मोटर साइकिल चौकी में पहुंचाई थी। पुलिस को पता चला कि मयुरचुंदी गांव निवासी ईश्वर यादव, संदीप यादव, उग्रसेन यादव व बिरजू यादव ने मोटर साइकिल चौकी में छोड़ा था। इसके बाद पुलिस ने इन सभी को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। पुलिस की पूछताछ में पहले तो सभी गुमराह करते रहे लेकिन बाद में सारी सच्चाई उगल दी। इन लोगों ने बजरंग यादव की हत्या उनके परिवार की लड़की से प्रेम प्रसंग के चलते की।

प्रेमिका से मिलने पहुंचा था मृतक बजरंग
हत्याकांड के मुख्य आरोपी ईश्वर यादव ने बताया कि 26 सितंबर की रात का वह और उसका बेटा संदीप यादव और उग्रसेन यादव सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर लौट रहे थे। इस दौरान घर से कुछ दूरी पर बजरंग की बाइक देखी। इसके बाद घर के पास पहुंचे तो वह उसकी बेटी के कमरे की खिड़की के पास खड़ा था। इनको देख बजरंग यादव भागने लगा और कुछ दूरी पर नाले के पास गिर गया। संदीप यादव व उग्रसेन से उसे घेर लिया और तभी ईश्वर यादव भी वहां पहुंच गया। ईश्वर यादव ने बजरंग से घर पर खड़े होने का कारण पूछा तो उसने बताया कि उसका उनके घर की एक लड़की से प्रेम संबंध है।

प्रेमसंबंध की बात सुन घोंट दिया गला
ईश्वर यादव ने जब सुना कि बजरंग का उनके घर की लड़की से प्रेम संबंध है तो वह आगबबूला हो उठा। इसके बाद उसने बजरंग यादव की जमकर पिटाई शुरू कर दी। संदीप व उग्रसेन उसे पकड़ रहे और ईश्वर यादव मारता रहा। पिटाई से वह बेहोश हो गया तो ईश्वर यादव ने उसका गला घोंट दिया। इससे उसकी मौत हो गई। शव को पकड़कर तीनों ने मिलकर रंगाडीपा जंगल में फेंक दिया। इसके बाद बजरंग यादव का मोटर साइकिल जो कि ईश्वर यादव के आम बगीचा में खड़ा था उसे अपने साथी बिरजू कुमार यादव की सहायता से चौकी में छोड़ आए।

चारों आरोपियों को गिरफ्तार भेजा जेल
इस मामले में पुलिस ने इश्वर यादव (50), संदीप यादव (23), उग्रसेन यादव (34) व बिरजू कुमार यादव (40) को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण की विवेचना में एसडीओपी कुनकुरी विनोद मण्डावी, उप निरीक्षक सुनील सिंह, खोमराज ठाकुर, अषोक यादव, नसरूद्दीन अंसारी, एएसआई रामनाथ राम, ईष्वर वारले, प्रधान आरक्षक मोहन बंजारे, आरक्षक मुकेष भगत, राजेन्द्र राम, अजय लकड़ा, शिवशंकर राम, अविनाश लकड़ा, धीरेन्द्र मधुकर, नंदलाल यादव, अमित त्रिपाठी आदि का सराहनीय योगदान रहा है। वहीं इस केस को सुलझाने वाले सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को एसपी शशि मोहन सिंह ने प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है।

भिलाई निगम पार्षद को मिली जान से मारने की धमकी… फोन पर गाली गलौच, थाने पहुंच दर्ज कराई शिकायत
ठंड आते ही छत्तीसगढ़ में बढ़ी अंडे की खपत, लोग रोज खा रहे 50 लाख अंडे
सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को लगाई फटकार, कहा- नहीं रोक सकते अदालत की मीडिया रिपोर्टिंग
Gustakhi Maaf: आया कीचड़ उछालने, कपड़े फाडऩे का मौसम
मन की बात में पीएम मोदी ने मेजर ध्यानचंद को किया याद… कहा-41 साल बाद हॉकी में जान आई… खेले भी और खिलें भी का दिया नारा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मोदी ने दिलाया था स्वच्छता का संकल्प, छत्तीसगढ़ में बना जनांदोलन, केन्द्रीय मंत्री ने भी की सराहना मोदी ने दिलाया था स्वच्छता का संकल्प, छत्तीसगढ़ में बना जनांदोलन, केन्द्रीय मंत्री ने भी की सराहना
Next Article बिलासपुर में पति-पत्नी झूले फंदे पर, दीवार पर लिखा बुनकर सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष का नाम

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?