ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : बिलासपुर में गैंगवार के बाद नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, नशीली इंजेक्शन के साथ तीन गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BilaspurBreaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

CG Crime : बिलासपुर में गैंगवार के बाद नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, नशीली इंजेक्शन के साथ तीन गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: May 14, 2024
Share
बिलासपुर में नशीली इंजेक्शन के साथ आरोपी गिरफ्तार
SHARE

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं का कारोबार धडल्ले से चल रहा है। आए दिन इस मामले में पुलिस की कार्रवाई हो रही है इसके बाद बदमाशों पर इसका कोई असर नहीं है। नशीली दवाओं का सेवन कर नशे की हालत में क्राइम भी काफी बढ़ गया है। पिछले दिनों बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में गैंगवार हुआ और उसके बाद पुलिस एक्टिव हुई। पुलिस ने नशीली इंजेक्शन सप्लाई करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो नाबालिग हैं जो लंबे समय से इस करोबार में लिप्त हैं।

बिलासपुर में बदमाश बेखौफ होकर नशे के सामान का अवैध कारोबार कर रहे हैं। सरकंडा इलाके में चाकूबाजी और मारपीट के बाद हरकत में आई पुलिस ने एक युवक और 2 नाबालिगों को पकड़ा। उनके पास से 375 प्रतिबंधित नशीली इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। तीनों बदमाश नशे का यह सामान सरकंडा, सिविल लाइन, तोरवा और कोनी सहित शहर की निचली बस्तियों में बड़े पैमाने बेच रहे हैं। नशे के आदी बदमाश बेखौफ होकर मारपीट, चाकूबाजी जैसी घटनाओं को भी अंजाम दे रहे हैं।

गैंगवार में शामिल रहे हैं बदमाश
सरकंडा पुलिस ने गैंगवार की घटना के बाद आरोपियों की पता तलाश शुरू की थी। इस दौरान पता चला कि सरकंडा इलाके में हुई चाकूबाजी और गैंगवार में अशोक नगर के रहने वाले बदमाश शामिल हैं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नन्हे सोनी (21) नाम के युवक को पकड़ा। पुलिस को नन्हे सोनी के बाद भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन मिले। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने दो नाबालिग साथियों के साथ मिलकर नशीले इंजेक्शन बेचता है। पुलिस ने उसके पास से 375 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

नशे में बदमाशों ने मचाया था उत्पात
बता दें सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोक नगर में बदमाश युवकों ने दो दिन पहले महिला के घर घुसकर गंभीर वारदात को अंजाम दिया था। इस दौरान बीच-बचाव करने आई एक महिला पर चाकू से हमला कर दिया गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया था। इस घटना के बाद पुलिस हरकत में आई और नशे का कारोबार करने वाले बदमाशों के खिलाफ एक्शन लिया है। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। खासकर आदतन व निगरानी बदमाशों पर पुलिस की कड़ी नजर है।

बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक घायल नक्सली गिरफ्तार
कुछ ही देर में 7000 से ज्यादा लोगों ने सोशल मीडिया पर हमर तिरंगा अभियान के साथ दिखाई एकजुटता
भिलाई नगर विधायक ने की देवी मां की पूजा… भिलाई वासियों के लिए मांगी सुख समृद्धि
CG Crime : मुंगेली में ब्राउन शुगर की तस्करी, एक नाबालिग सहित 6 गिरफ्तार
लापरवाही : मात्र 100 मीटर दूर खड़ा था भरा टैंकर, अस्पताल में खत्म हो गई ऑक्सीजन और पांच ने तोड़ दिया दम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article इन चार राज्यों को मिलेगी बड़ी सौगात, 19 रूटों पर जल्द दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन इन चार राज्यों को मिलेगी बड़ी सौगात, 19 रूटों पर जल्द दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन
Next Article IPL-2024: रोमांचक हुई प्लेऑफ की दौड़, बची टीमों में किसका पलड़ा भारी? जाने क्या है समीकरण IPL-2024: रोमांचक हुई प्लेऑफ की दौड़, बची टीमों में किसका पलड़ा भारी? जाने क्या है समीकरण
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?