रायपुर। राजधानी रायपुर में गुरुवार की रात को मात्र 2 हजार रुपए के लिए BBA के छात्र की हत्या कर दी गई। छात्र के एक युवक से लेनदेन का विवाद था। विवाद के बाद युवक ने गुलदस्ता बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले कैंची से युवक पर वार कर दिया। काफी मात्रा में खून बह जाने से छात्र की मौत हो गई। छात्रा राजधानी रायपुर के बड़े चार्टर्ड अकाउंटेंट का बेटा था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना समता कॉलोनी क्षेत्र की है। बीबीए का छात्र प्रियांशु अग्रवाल (19) कृष्णा एडलैब्स के पास दोस्तों से बातें कर रहा था। रात को लगभग 8:30 से 9 बजे के बीच रोहित यादव (19) नाम युवक पहुंचा और प्रियांशु से रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद करने लगा। इसके बाद रोहित यादव मारपीट करने लगा। विरोध करने पर उसने अपने पास से एक कैंची निकाली और प्रियांशू पर कई वार कर दिए। यह देख उसके बाकी साथी भाग गए। प्रियांशु वहीं धड़ाम हो गया। काफी खून बह जाने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद रोहित यादव वहां से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शुरुआती जांच के बाद शव को मरच्यूरी में रखवा दिया गया। घटना के कुछ देर बाद ही पुलिस ने आरोपी रोहित यादव को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद समता कॉलोनी क्षेत्र में तनाव का महौन दिखा। मृतक प्रियांशु यहां के बड़े कारोबारी के सीए सुरेश अग्रवाल का बेटा है। समता कॉलोनी में ही उनकी दुकान है। बताया जा रहा है कि रोहित यादव उगाही का काम करता है और वह किसी हिस्ट्रीशीटर के संपर्क में था। वह प्रियांशु से जबरन उगाही करने के लिए दबाव बना रहा था इसी को लेकर विवाद हुआ। फिलहाल पुलिस घटना के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।




