ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : अंधविश्वास में बुआ-फूफा ने कर दी भतीजे की हत्या, बालों की आहूति देना चाहते थे दोनों कातिल… भेजे गए जेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

CG Crime : अंधविश्वास में बुआ-फूफा ने कर दी भतीजे की हत्या, बालों की आहूति देना चाहते थे दोनों कातिल… भेजे गए जेल

By Mohan Rao
Published: May 27, 2024
Share
आरोपी भेजे गए जेल
SHARE

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में अंधविश्वास के चलते बुआ व फुफा ने मिलकर भतीजे की हत्या कर दी। करीब 38 दिन पुराने इस मामले में पुलिस ने अब जाकर आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। दरअसल आरोपी पति पत्नी अपने भतीजे के बालों की आहूति देना चाहते थे। सोते हुए भतीजे के बाल काटने ही वाले थे कि वह उठ गया। यह देख दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की और शव को कुएं के पास फेंक दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला जिले के पटना थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार 19 अप्रैल की सुबह 8 बजे थाना पटना की पुलिस को सूचना मिली कि खोड, पंडोपारा  निवासी सानू पनिका (21) का शव उसकी बुआ के घर के बाहर कुएं के पास मरा पड़ा हुआ है। सूचना के बाद थाना पटना एवं साइबर सेल की टीम मौके पर पहुंची। शव पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या होना पाया गया जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक कोरिया के निर्देशन पर विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने धारा 302, 201 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

परिवार के लोगों से हुई पूछताछ
पतासाजी के दौरान कोरिया पुलिस, मृतक के परिवार के सभी सदस्यों से बारी-बारी से पूछताछ कर रही थी एवं सायबर सेल की टीम निरंतर टेक्नोलॉजीकल इनपुट के विश्लेषण के माध्यम से जांच में जुटी हुई थी। इसके बाद भी पुलिस को कोई इनपुट नहीं मिल रहा था। करीब एक माह तक पुलिस लगी रही इस बीच पुलिस को मृतक की बुआ व फुफा पर शक हुआ। परिवार के लोगों से पूछताछ के दौरान पुलिस ने पाया कि मृतक की बुआ अमरावती देवी एवं फूफा बजरंग पनिका लगातार पुलिस को उलझाने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस को इन दोनों पर शक ज्यादा हुआ तो हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ शुरू की तो पूरी सच्चाई उगल दी

अंधविश्वास व पूजापाठ ने बना दिया कातिल
पूछताछ में पता चला कि मृतक सानू पनिका उर्फ धनेश्वर चैत्र नवरात्रि के दौरान अपने रिश्ते की बुआ अमरावती के घर पर रात्रि विश्राम करता था। अमरावती एवं बजरंग नवरात्रि जवारा पूजा पाठ का 12 वर्ष पूर्ण कर चुके थे। अमरावती को लगता कि अब भी उसका पूजा पाठ पूरा नहीं हुआ है। अंधविश्वास के चक्कर में वह जादू टोना करके अपने ही मुंहबोले भतीजे का बाल काटकर आहुति देना चाह रही थी और इसके लिए मौके की तलाश में थी।

सोते समय किया बाल काटने का प्रयास
18 अप्रैल की को जब सानू छत पर सो रहा था उसी दौरान आरोपी अमरावती ने सानू का बाल काटने का प्रयास किया। सानू ने इसका विरोध किया तो अमरावती का पति आरोपी बजरंग पानुका गमछा से सानू का गला दबाने लगा। इस दौरान अमरावती पास में पड़े सब्बल से पीछे की तरफ वार कर दिया जिससे सानू की मृत्यु हो गई। आरोपियों ने बताया कि इसके बाद दोनो सानू के शव को गमछा की सहायता से घसीटकर कुएं तक ले गए और उसमें फेकना चाह रहे थे। लेकिन तभी वहां किसी की आहट हो गई तो वे शव को वहीं छोड़कर घर चले गए। आरोपियों के बयान के बाद पुलिस ने दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

ध्वजवाहकों का भव्य सम्मान समारोह 23 मार्च को, श्रीराम जन्मोत्सव समिति करेगी भव्य आयोजन
अच्छे-अच्छे वादे कर देशभर में ठगी करने वाले 4 गिरफ्तार, ऐसे खुला मामला…
भिलाई में कल होगा उपभोक्ता का लाभ, व्यापारी का गर्व – GST 2.0 अभियान का शुभारंभ
अवैध भंडारण पर कार्रवाई : मंडी अधिनियम के तहत पांच संस्थानों से 138.50 क्विंटल धान जब्त
योग आयोग के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा ने ली शपथ, सीएम साय हुए शामिल, कहा- योग को करें अपनी दिनचर्या में शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big news : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में बजरंग दल के नेता व युवती की बेरहमी से हत्या, व्यापारियों ने कराया नगर बंद
Next Article CG Crime : राजनांदगांव में पेट्रोल पंप के मैनेजर से 14 लाख की लूट… कार सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?