ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : केमिकल हमले का आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे, हत्या की नीयत से किया था व्यापारी पर हमला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

CG Crime : केमिकल हमले का आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे, हत्या की नीयत से किया था व्यापारी पर हमला

By Mohan Rao
Published: April 16, 2025
Share
केमिकल हमले का आरोपी गिरफ्तार
SHARE

जशपुर। करीब दस दिन पहले हत्या की नीयत से व्यापारी पर केमिकल से हमला करने का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। जशपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से घटना में प्रयुक्त मोटर साइकल व केमिकल के डब्बे को भी जब्त किया है। पर्याप्त सुबूत पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 109(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे जेल भेज दिया गया है। मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार अमन अग्रवाल (26) ने 6 अप्रैल को पत्थलगांव थाना पहुंचकर इस मामले में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि वह पांच अप्रैल की रात लगभग 9.30 बजे अपनी दुकान बंद कर, अपने घर जा रहा था। रास्ते में मोबाइल श्रृंगार दुकान के पास एक मोटर साइकल सवार व्यक्ति के द्वारा अचानक उस पर मिट्टी तेल जैसी गंध, वाला ज्वलनशील पदार्थ फेंका और माचिस की जलती तिली फेंक कर आग लगाकर जान से मारने की कोशिश की।  इस हमले से वह बाल बाल बच गया। रिपोर्ट पर मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पत्थलगांव पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए हत्या के प्रयास के लिए बीएनएस की धारा 109(1) के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।

पुलिस के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर, ज्वलनशील पदार्थ की जांच हेतु प्रार्थी के पहने कपड़े को, विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया था। मामले में पुलिस के सामने पहली प्राथमिकता आरोपी की पहचान थी। आखिर किसने घटना को अंजाम दिया है, पुलिस के द्वारा आरोपी की पहचान के लिए आसपास लगे सभी सीसी टीवी की फुटेज की जांच की जा रही थी। इसके बाद भी आरोपी के बारे में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल रहा था। अंततः विवेचना दौरान पुलिस ने प्रार्थी अमन अग्रवाल से हुए एक पुराने विवाद को आधार मानकर, जांच की दिशा को आरोपी चंकी गुप्ता के ऊपर केंद्रित किया, जो कि घटना दिनांक से ही फरार था, पुलिस के द्वारा आरोपी चंकी गुप्ता की लगातार पतासाजी की जा रही थी।

इस दौरान मुखबिर की सूचना व पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से थाना पत्थलगांव पुलिस के द्वारा आरोपी चंकी गुप्ता (32) निवासी ग्राम कापू, थाना कापू, जिला रायगढ़ को को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी चंकी गुप्ता ने बताया कि माह फरवरी 2025 में उसका अमन अग्रवाल से दुकान में समान लेनदेन को लेकर वाद विवाद हुआ था, जिसको लेकर आरोपी के मन में अमन अग्रवाल के लिए काफी नाराजगी थी, जिसके कारण  उसके द्वारा प्रार्थी अमन अग्रवाल पर मिट्टी तेल जैसी गंध वाला केमिकल फेंक, माचिस की जलती तिल्ली को फेंककर आग लगाने हमला किया गया था। पुलिस के द्वारा आरोपी चंकी गुप्ता की निशान देही पर घटना में प्रयुक्त बजाज पल्सर मोटर साइकल क्रमांक CG14MM 8554 के साथ साथ आरोपी द्वारा उपयोग किया गए मिट्टी तेल जैसी गंध वाली केमिकल रखी डब्बे को भी जब्त कर लिया गया है।

मामले में आरोपी चंकी गुप्ता (32) निवासी ग्राम कापू, थाना कापू, जिला रायगढ़ के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मामले की विवेचना व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक विनीत पांडे, उप निरीक्षक अर्जुन यादव, आरक्षक पदुम वर्मा, वीरेंद्र यादव, चंद्रशेखर सिंह व सलीम कुजूर की सराहनीय भूमिका रही है। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी ने केमिकल हमला बहुत सफाई से किया था, किन्तु पुलिस की टेक्निकल टीम व मनोवैज्ञानिक पूछताछ से मामले का खुलासा कर लिया गया है।

मुख्यमंत्री जनदर्शन में दिव्यांग रूपेश को मिला संबंल, सीएम साय के निर्देश पर 50 हज़ार का आर्थिक मदद
अपराधियों का चुनाव लडऩे का मामला: कौन से अपराध गंभीर श्रेणी में आते हैं, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- केंद्र करे परिभाषित
कबड्डी खिलाड़ी विद्या जिप्सी को राज्य खेल अलंकरण
Gustakhi Maaf: इस राज्य में है सुसाइड के लिए भी हेल्पलाइन
निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने लिया तालाबों की सफाई का जायजा…. दार्शनिक स्थलों की सफाई व्यवस्था भी देखी… कर्मियों को दिए निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article इंदौर में वर्ल्ड कॉन्क्लेव 2025 का भव्य आयोजन, 'ट्रांसफॉर्म, इनोवेट, डिसरप्ट' थीम ने बिखेरा ग्लोबल विज़न का रंग इंदौर में वर्ल्ड कॉन्क्लेव 2025 का भव्य आयोजन, ‘ट्रांसफॉर्म, इनोवेट, डिसरप्ट’ थीम ने बिखेरा ग्लोबल विज़न का रंग
Next Article जस्टिस बीआर गवई होंगे देश के 52वें मुख्य न्यायाधीश, 13 मई को रिटायर हो रहे सीजेआई खन्ना ने की सिफारिश जस्टिस बीआर गवई होंगे देश के 52वें मुख्य न्यायाधीश, 13 मई को रिटायर हो रहे सीजेआई खन्ना ने की सिफारिश
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?