ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Breaking : पत्नी ने बना लिया दूसरा पति, पहले पति ने निकाली खुन्नस… टांगी मारकर की हत्या
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaigarh

CG Breaking : पत्नी ने बना लिया दूसरा पति, पहले पति ने निकाली खुन्नस… टांगी मारकर की हत्या

By Mohan Rao
Published: December 25, 2023
Share
SHARE

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महिला के दूसरे पति की उसके पहले पति ने टांगी मारकर हत्या कर दी। पत्नी द्वारा दूसरा पति बना लेने के कारण पहला पति मौके की तलाश में था। मौका मिलते ही उसने अपनी पत्नी के दूसरे पति को बहाने से जंगल ले गया और टांगी मारकर हत्या कर भाग गया। जब पति नहीं लौटा तो महिला ने अपने पहले पति से पूछा तो उसने हत्या करना बताया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह पूरा मामला रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार 24 दिसंबर को की रात को ग्राम बोजिया की रहने वाली सुकवारो बाई (50) अपने दो बच्चों के साथ साथ पहुंचकर इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। उसने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी पूर्व में दिलसाय सारथी से हुई थी। उसके तीन बच्चे भी हैं। पति से बार बार विवाद होने के कारण उसने घर छोड़ दिया और मायके में रहने लगी। सुकवारो सक्ती जिले में रहने वाले जुगनू सारथी को पति बनकर मायके में रहने लगी तो अपने बच्चों से मिलने बीच-बीच में ग्राम बोजिया आता था और 20 साल से जुगनू के सुकवारो को पत्नी बनाकर रखने के कारण पत्नी और बच्चे बात नहीं करते थे जिससे जुगनू पर रंजिश रखता था

लकड़ी काटने के बहाने ले गया जंगल
इसके बाद से दिलसाय मौका ढूंढने लगा। 23 दिसंबर के दोपहर जुगनू सारथी व सुकवारो का पहला पति जंगल की ओर गए। इसके बाद दिलसाय लौट आया लकिन जुगनू वापस नहीं लौटा। जब सुकवारो ने दिलसाय से पूछा उसने बताया कि जुगनू को अकेले मोटरसाइकिल में कहीं जाते देखा है। 23 और 24 दिसंबर के शाम तक जुगनू को उसके घर वाले ढूंढे, पता नहीं चलने पर फिर दिलसाय से पूछा गया। इस बार उसने सच्चाई बता दी। उसने बताया कि जुगनू सारथी की पुसलदा बांध के पास टांगी से मारकर हत्या कर दी। इसके बाद मामला थाने पहुंचा और पुलिस की टीम ने मौके पर जाकर शव को बरामद किया। घटनास्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने आरोपी के मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त लोहे का टांगी और घटना समय पहने आरोपी दिलसाय के कपड़े बरामद कर आरोपी दिलसाय सारथी पिता स्वर्गीय रामरतन सारथी (55) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी छाल निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक दादूराम सिदार, आरक्षक गोविंद बनर्जी, हरेंद्र पाल सिंह जगत, सतीश जगत की अहम भूमिका रही है।

गुजराती भवन सेक्टर 4 में बनेगा डोम शेड, विधायक देवेंद्र यादव की पहल पर होंगे लाखों के विकास कार्य
सियासी संकट : सरकार और पार्टी बचाने की आखिरी कोशिश में जुटे मुख्यमंत्री, कहा- बगावत के पीछे भाजपा
राजिम कुंभ कल्प : पर्यटन विभाग के स्टॉल में दर्शनीय स्थलों की दी जा रही डिजिटल जानकारी
रजिस्ट्री प्रक्रिया अब होगी और अधिक सरल, पंजीयन विभाग ने खत्म की ऋण पुस्तिका की अनिवार्यता
राज्यपाल सुश्री उइके से विधायक अरुण वोरा ने की सौजन्य भेंट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री साय ने सुशासन दिवस पर किया अटल मॉनिटरिंग पोर्टल का शुभारंभ, सीधे होगी योजनाओं की मॉनिटरिंग
Next Article छत्तीसगढ़ से अयोध्या जाएगा 3 हजार क्विंटल चावल, 28 को सीएम साय दिखाएंगे चावल से भरे ट्रकों को हरी झंडी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?