रायपुर। राजधानी के आरंग महानदी के पास पशु तस्करी के शक में दो लोगों की हत्या हो गई। ट्रक में मवेशियों को भरकर ले जाते समय में कुछ लोगों ने उनका पीछा किया। महानदी पुल पर ट्रक रुकवाया गया। चालक, हेल्पर व एक अन्य को उतारा गया और लोगों ने पिटाई शुरू कर दी। पिटाई से बचने के लिए तीनों ने खाली नदी में छलांग लगा दी। इससे एक की मौके पर मौत हो गई और एक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। वहीं एक अन्य घायल है जिसका इलाज चल रहा है।

आरंग थाना पुलिस से मिली जानकारी जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार तड़के लगभग 3 बजे के आसपास की है। ट्रक में भैंसों का परिवहन किया जा रहा था। इन भैंसों को ओड़िशा के बाजार में बेचने जा रहे थे। इस दौरान कुछ लोगों ने ट्रक का पीछा कर उसे रोका और ड्राइवर सहित दो अन्य की पिटाई शुरू कर दी। आशंका जताई जा रही है कि ड्राइवर और उसके साथी ने खुद के बचाव के लिए खाली नदी में कूद गए जिससे उनकी मौत हो गई। मृतकों के नाम का नाम चांद मिया और गुड्डू खान बताया जा रहा है वहीं सद्दाम खान घायल है जिसका इलाज जारी है।




