ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Breaking : राजधानी में देवी को खुश करने शख्स ने खुद की चढ़ा दी बली, धारदार हथियार से काटा अपना गला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedRaipur

CG Breaking : राजधानी में देवी को खुश करने शख्स ने खुद की चढ़ा दी बली, धारदार हथियार से काटा अपना गला

By Mohan Rao
Published: October 5, 2024
Share
शख्स ने खुद की चढ़ा दी बली
SHARE

रायपुर। राजधानी रायपुर के धरसींवा थाना क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 55 साल के शख्स ने देवी मां को प्रसन्न करने के लिए खुद की बली चढ़ा दी। शख्स ने घर पर जोत-जवारें की स्थापना की थी। पूजा पाठ के बाद आज उसने धारदार हथियार से खुद की गला काट लिया। मौके पर ही शख्स की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना के मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के घटना धरसींवा थाना अंतर्गत तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत निनवा की है। यहां रहने वाले भुनेश्वर यादव पिता किसन यादव (55) द्वारा नवरात्रि पर्व के दौरान शनिवार को अपने घर पर खुद की बली चढ़ा दी। भुनेश्वर यादव ने अपने घर के अंदर स्थित देवस्थान के सामने धारदार वस्तु अपनी गर्दन काटकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद देवस्थान वाला कमरा खून से लथपथ हो गया। यह घटना आज सुबह लगभग 11:00 की बताई जा रही है।

घटना के बाद आसपास के लोगों की घर पर भीड़ उमड़ पड़ी और देखते ही देखते पूरे गांव को इसकी जानकारी लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची। इस दौरान जांच में पुलिस ने देखा कि भुनेश्वर मृत अवस्था में जमीन पर खून से लथपथ पड़ा है। इसके बाद पुलिस ने भुनेश्वर यादव का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना में पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं बलि देने से आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई है।

अंधविश्वास से दूर रहें लोग : डॉक्टर दिनेश मिश्र
इस मामले में अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉक्टर दिनेश मिश्र ने कहा कि कोई भी देवी देवता प्राण की बलि नहीं मांगता है। अगर ईश्वर को आप अपना मानते हैं, तो कोई भी नहीं कहेगा की उसके लिए आप अपनी जान दे दें। ये एक प्रकार का अंधविश्वास है जिससे लोगों को बचना चहिए। इससे पहले भी कई बार ऐसे बातें सामने आई है कि लोग अपनी जीभ, उंगली काट लेते हैं ये सब अंधविश्वास है और इससे लोगों का ही नुकसान है।

सड़क हादसा, यूपी रोडवेज की बस पेड़ से टकराई, 22 लोग घायल
उपलब्धि: ÷दुर्ग के शहरी गौठान को गुजरात और राजस्थान के लिए मिला दस लाख दीयों का आर्डर
बंगाल में राजनीतिक हिंसा जारी, भाजपा कार्यालय के पास मिला पार्टी के मंडल अध्यक्ष का शव
डीआईजी की पत्नी ने लगाई फांसी, हाथरस कांड की जांच कर रही एसआईटी में सदस्य हैं चंद्र प्रकाश
विधानसभा चुनाव को देखते हुए तलाशी अभियान, चेकिंग के दौरान 1.80 करोड़ से अधिक के गहने बरामद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG News : खून से लथपथ मिली 12वीं की छात्रा, पानी की टंकी से छलांग लगाने की आशंका, हालत नाजुक
Next Article वेदांता ने कलिंगा लांसर्स का पूर्ण स्वामित्व हासिल कर ओडिशा में खेल को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता को किया और अधिक मजबूत वेदांता ने कलिंगा लांसर्स का पूर्ण स्वामित्व हासिल कर ओडिशा में खेल को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता को किया और अधिक मजबूत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?