ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Breaking : कुख्यात मवेशी तस्कर पकड़ाया, लंबे समय से काट रहा था फरारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

CG Breaking : कुख्यात मवेशी तस्कर पकड़ाया, लंबे समय से काट रहा था फरारी

By Mohan Rao
Published: July 4, 2024
Share
मवेशी तस्कर गिरफ्तार
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में झारखंड के रांची जिला निवासी कुख्यात अन्तर्राज्यीय मवेशी तस्कर कुर्बान खान को पकड़ने में सफलता पाई है। डेढ़ माह पहले आरोपी फिल्मी स्टाइल में पीकअप से टोल प्लाजा के स्टॉपर को ठोकर मारते हुए फरार हुआ था। कुर्बान खान के पीकअप वाहन से लोदाम पुलिस ने 11 रास मवेशी एवं तस्करी में प्रयुक्त पीकअप वाहन जेएच 01 एफए 4057 को जब्त किया था। दो माह बाद लोदाम थाना क्षेत्र में कुर्बान खान देखा और पुलिस की गिरफ्त में आ गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

बता दें 18 मई 2024 के सुबह 5 बजे थाना लोदाम को मुखबिर से सूचना मिली कि जशपुर क्षेत्र से एक पीकअप वाहन क्रमांक जेएच 01 एफए 4057 में मवेशियों को भरकर तस्करी करते हुए नेशनल हाइवे-43 से झारखंड की ओर जा रहा है। सूचना पर थाना लोदाम पुलिस स्टाफ द्वारा तत्काल बेरियर के पास नाकाबंदी की गई। मुखबिर के बताए अनुसार पीकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को पिकअप वाहन को और तेज गति से चलाते हुए टोल प्लाजा के स्टॉपर को ठोकर मारकर गुरूनानक ढाबा के पास वाहन को खड़ी कर भाग गया था। पुलिस द्वारा पीकअप वाहन को चेक करने पर 11 रास मवेशियों को क्रूरतापूर्वक ठूस-ठूस कर भरा होना पाया गया। उक्त मवेशियों में से 03 मवेशी मृत पाये गये शेष 08 रास मवेशियों एवं पिकअप वाहन को जब्त किया गया।

प्रकरण के फरार अभियुक्त कुर्बान खान की पतासाजी पुलिस टीम द्वारा की जा रही थी। इस दौरान टीम को मुखबीर एवं सायबर सेल से कुर्बान खान के बरगीदांढ़ (झारखंड) में मौजूद होने की सूचना की मिलने पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर घेराबंदी एवं दबिश देकर कुर्बान खान को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में उसके द्वारा उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार गया। अभियुक्त कुर्बान खान (40) साल निवासी सोसो थाना ठिठौरिया जिला रांची (झारखंड) के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।  इस कार्रवाई थाना प्रभारी लोदाम निरीक्षक राकेश यादव, एएसआई कमल सिंह राठिया, आरक्षक सुमित कुजूर, धनसाय राम, सुनीत कुमार, प्रवीण तिर्की एवं प्राणशंकर भगत का योगदान रहा है।

MIC Meeting: दुकानों की लीज नवीनीकरण के लिए लगी मुहर, तीसरी आंख से होगी बाजारों की निगरानी
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने रिसाली क्षेत्र में किया 3 करोड़ 29 लाख के कार्यों का भूमि पूजन, कहा- मानव जीवन बहुमूल्य, सुरक्षा के साथ होगा विकास
छत्तीसगढ़ स्किल टेक में कौशल-आधारित निवेश को मिली नई गति : 13,690 करोड़ के स्किलिंग-लिंक्ड निवेश
कुर्क होगी नागरिक सहकारी बैंक मर्या. बी मार्केट सेक्टर 6 की अचल सम्पत्ति…. आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने जारी किया वारंट
रोका छेका अभियान के तहत निगम क्षेत्र में 24 अवारा पशुओं की हुई धरपकड़… जीई रोड से पकड़े गए आवारा पशुओं को रखा निगम के शहरी गौठान में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: भगदड़ में गंवाई जान
Next Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 261 # 04 july 2024
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?