जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक दो बच्चों की मां ने अपने प्रेमी भांजे के साथ खुदकुशी कर ली। दोनों एक दूसरे के प्यार में इतने पागल थे कि खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटना शुक्रवार की है। इस मामले में सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जगदलपुर के बोधघाट थाना क्षेत्र के गंगामुंडा निवासी विष्णु साहू (32) को अपने मामा की 33 वर्षीय पत्नी से प्यार हो गया। युवक की मामी के दो बच्चे हैं। मामी में भी अपने भांजे के प्रति आकर्षित थी। सभी एक घर में परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहते थे। शुक्रवार को दोनों घर पर अकेले थे। शाम को घर के सदस्यों का आना शुरू हुआ। सबसे पहले विष्णु साहू का छोटा भाई घर पहुंचा और उसने दरवाजा खटखटाया।
काफी देर तक दरवाजा किसी ने खोला नहीं तो वह खिड़की की ओर गया। खिड़की से उसने देखा कि उसका भाई विष्णु व उसकी मामी एक साथ फंदे पर लटके हैं। यह नजारा देख वह बदहवास हो गया और शोर मचाने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इस बीच घर के बाकी सदस्य भी आ गए। घटना की सूचना बोदधाट पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने बताया कि मामी व भांजे के बीच अवैध संबंध की बात पता चली है और बदनामी के डर से दोनों ने फांसी लगा ली। फिलहाल मामले की विवेचना की जा रही है।




