ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Breaking : रेप के बाद नाबालिग की हत्या, पुलिस ने खोला अंधेकत्ल का राज…. एक माह बाद पकड़ाया आरोपी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

CG Breaking : रेप के बाद नाबालिग की हत्या, पुलिस ने खोला अंधेकत्ल का राज…. एक माह बाद पकड़ाया आरोपी

By Mohan Rao
Published: April 22, 2024
Share
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में नाबालिग से रेप व हत्या का मामला सामने आया है। लगभग एक माह पुराने इस मामले में पुलिस को आरोपी तक पहुंचने कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार पुलिस ने मामला सुलझाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302, 376(2)(ढ) व 6 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। मामला जिले के कोतबा चौकी क्षेत्र का है।

बता दें इस मामले में नाबालिग के पिता ने 27 मार्च को कोतबा चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी 20 मार्च को कहीं चली गई। इसके बाद उसकी काफी तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उसका शव घर से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल के किनारे स्थित रहड़ बाड़ी में मिला। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने शव पीएम कराया। पीएम के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जशपुर एसपी शशिमोहन सिंह के निर्देश पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पत्थलगांव ध्रुवेश जायसवाल एवं चौकी प्रभारी उप निरीक्षक समरेन्द्र सिंह ने जांच की कार्रवाई शुरू की। कई लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस को दीपक गुप्ता के बारे में पता चला। मृतक नाबालिग के साथ अंतिम बार दीपक गुप्ता को देखे जाने की जानकारी मिली। पुलिस ने दीपक गुप्ता को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। पहले तो दीपक गुप्ता पुलिस को गुमराह करता रहा लेकिन बाद में जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो उसने सारा सच उगल दिया।

शादी का दबाव बनाए जाने से था परेशान
पुलिस की पूछताछ में दीपक गुप्ता ने बताया कि उसने नाबालिग को शादी का झांसा दिया और रेप किया। इसके कारण उसका गर्भ ठहर गया था। इसके बाद उसने देशी जड़ी बूटी खिलाकर उसका गर्भपात भी कराया। इसके बाद नाबालिग ने दीपक गुप्ता पर शादी के लिए दबाव देना शुरू कर दिया। इससे दीपक गुप्ता काफी परेशान रहने लगा। 20 मार्च 2024 को दीपक गुप्ता नाबालिग से उसके घर से कुछ दूर एक रहड़ बाड़ी में मिला। यहां नाबालिग द्वारा शादी के लिए दबाव बनाया गया जिसके कारण दोनों में विवाद हुआ। विवाद बढ़ा तो दीपक गुप्ता ने उसे थप्पड मार कर गिरा दिया। इसके बाद अपने पास रखे गमछा से नाबालिग का नाक व मुंह दबा दिया। इससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद दीपक गुप्ता वहां से भाग गया जिसकी सोमवार को गिरफ्तारी हुई। इस पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी कोतबा उप निरीक्षक समरेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक फ्रांसिस बेक, आरक्षक दीपक टोप्पो एवं सायबर सेल के एएसआई हरिशंकर राम, आरक्षक अनिल सिंह, आरक्षक सोनसाय भगत की सराहनीय भूमिका रही।

कलेक्टर पर बलत्कार का आरोप: सीएम बघेल ने मुख्य सचिव को दिया निर्देश, उच्च स्तरीय दल से कराएं जांच
आईएसआईएस आतंकी यूसुफ के घर से मिले विस्फोटक और सुइसाइड जैकेट, धमाका करने का था खौफनाक प्लान
स्कूल में गोलीबारी, 19 बच्चों, दो शिक्षकों की मौत, राष्ट्रपति बोले- अब एक्शन का वक्त
अगले साल जनवरी से शुरू होगी लड़ाकू विमानों की अपग्रेडिंग, वायुसेना कर रही तैयारी
युवाचार्य भगवंत महेंद्र ऋषि ने संस्कारों की सीख, दुर्ग में बताया परिवार व परिवार के साथ का महत्व
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लोकसभा चुनाव 2024 : नामांकन वापसी का अंतिम दिन, दुर्ग के चुनावी मैदान में 25 प्रत्याशी
Next Article अमित शाह की नक्सलियों को चेतावनी: सरेंडर कर दो वरना मिटा देंगे नामो निशान, दो साल में लाल आतंक से मुक्त होगा छत्तीसगढ़

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?