ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Breaking : महिला की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर की अश्लील पोस्ट, तीन माह बाद पकड़ाया शातिर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

CG Breaking : महिला की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर की अश्लील पोस्ट, तीन माह बाद पकड़ाया शातिर

By Mohan Rao
Published: September 26, 2024
Share
कुनकुरी पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में महिला की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसमें अश्लील फोटो व वीडियो पोस्ट करने वाले शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला की शिकायत के बाद आरोपी फरार हो गया था। इस बीच वह तमिलनाडू में छिप रहा था। कुछ दिन पहले ही वापस तपकरा लौटा और पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 509(ख), 201 के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। यह पूरा मामला जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र की है।

दरअसल कुनकुरी थाना क्षेत्र की एक महिला ने 13 जून को शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा फेसबुक का इनके नाम की फेक आईडी बनाकर 12 जून 2024 को अश्लील पोस्ट किया। इससे महिला की काफी बदनामी हो रही है। पीड़ित महिला कि रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया  जाकर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जाती रही साथ ही सायबर टीम की भी मदद ली जा रही थी।

इस संबंध में एसपी शशिमोहन सिंह ने फरार आरोपी के पतासाजी के लिए थाना प्रभारी कुनकुरी को विशेष टीम बनाने का निर्देश दिया। विवेचना दौरान अज्ञात आरोपी के मोबाईल नम्बर के आधार पर उसकी पतासाजी की गई ते  जानकारी मिली कि उक्त अश्लील पोस्ट करने वाला आरोपी सहदेव राम निवासी तपकरा क्षेत्र का है। सहदेव राम को पुलिस में शिकायत की जानकारी मिल गई थी इसलिए वह तमिलनाडु की ओर भाग गया। इस दौरान उसने अपना सिम भी तोड़ दिया।

इससे पहले की पुलिस की टीम तमिलनाडू रवाना होती मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी वापस तपकरा आया है छिपकर रह रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल थाना तपकरा स्टाफ के सहयोग से आरोपी को दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर अश्लील पोस्ट सोशल मीडिया फेसबुक में अपलोड करना स्वीकार किया एवं रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी मिलने पर तामिलनाडू भागकर चला गया था। आरोपी सहदेव राम (27) निवासी बलुआबहार तपकरा के खिलाफ अपराध सबूत पाए जाने पर उसे जेल भेजा गया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी कुनकुरी उप निरीक्षक सुनील सिंह, प्रधान आरक्षक चम्पा पैकरा, आरक्षक भुपेन्द यादव, नन्दलाल एवं थाना तपकरा के एएसआई प्रेमिका कुजूर की सराहनीय भूमिका रही।

छत्तीसगढ़ में मानसून : बलरामपुर में रिकार्ड बारिश, बांध टूटने का मंडराया खतरा, जानिए प्रदेश के बाकि जिलों का हाल
हिजाब का बहाना, चुनाव पर निशाना: कर्नाटक से यूपी तक बवाल, पहले चरण की वोटिंग से पूर्व ओवैसी, प्रियंका, मलाला, तालिबान सब कूदे
Breaking News : जिला अस्पताल के टॉयलेट के पास दो नकाबपोश प्रहरियों को पीटकर बंदी को ले गए, मोबाइल भी लूटा
रायगढ़ में दर्दनाक हादसा : अनियंत्रित होकर पलटी बाइक, तीन की मौत…. शिनाख्त में जुटी पुलिस
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम का बदल गया नियम, अब 120 महीने में होगा पैसा डबल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कल से थम जाएगा मानसून : झमाझम बारिश से सुबह की शुरुआत, 7 जिलो में यलो अलर्ट… जानिए क्या कहता है मौसम विभाग
Next Article द बेस्ट टूरिज्म विलेज कम्पटिशन : छत्तीसगढ़ के चित्रकोट और ढूढमारस गांव होंगे सम्मानित… कल दिल्ली में मिलेगा अवार्ड

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?